"भारतेन्दु हरिश्चंद्र": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 10:
| occupation = [[कवि]] [[लेखक]],रंगकर्मी, देशहितचिन्तक पत्रकार
| nationality = [[भारत|भारतीय]]
| languages = [[हिन्दी]], [[उर्दू भाषा|उर्दू]]
| period = [[आधुनिक काल]]
| genre = नाटक, काव्यकृतियां, अनुवाद, निबंध संग्रह
पंक्ति 26:
}}
 
'''भारतेन्दु हरिश्चन्द्र''' ([[९ सितम्बर|9 सितंबर]] [[१८५०|1850-]]-[[६ जनवरी|6 जनवरी]] [[१८८५|1885]]) आधुनिक [[हिंदी साहित्य]] के पितामह कहे जाते हैं। वे [[हिन्दी]] में आधुनिकता के पहले रचनाकार थे। इनका मूल नाम 'हरिश्चन्द्र' था, 'भारतेन्दु' उनकी उपाधि थी। उनका कार्यकाल युग की सन्धि पर खड़ा है। उन्होंने [[रीति काल|रीतिकाल]] की विकृत सामन्ती संस्कृति की पोषक वृत्तियों को छोड़कर स्वस्थ परम्परा की भूमि अपनाई और नवीनता के बीज बोए। हिन्दी साहित्य में आधुनिक काल का प्रारम्भ भारतेन्दु हरिश्चन्द्र से माना जाता है। [[हिन्दी नवजागरण|भारतीय नवजागरण]] के अग्रदूत के रूप में प्रसिद्ध भारतेन्दु जी ने देश की गरीबी, पराधीनता, शासकों के अमानवीय शोषण का चित्रण को ही अपने साहित्य का लक्ष्य बनाया। हिन्दी को राष्ट्र-भाषा के रूप में प्रतिष्ठित करने की दिशा में उन्होंने अपनी प्रतिभा का उपयोग किया।
 
भारतेन्दु बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। हिंदी [[पत्रकारिता]], [[नाटक]] और [[काव्य]] के क्षेत्र में उनका बहुमूल्य योगदान रहा। हिंदी में नाटकों का प्रारम्भ भारतेन्दु हरिश्चंद्र से माना जाता है। भारतेन्दु के नाटक लिखने की शुरुआत [[बांग्लाबाङ्ला भाषा|बंगला]] के विद्यासुन्दर (१८६७) नाटक के अनुवाद से होती है। यद्यपि नाटक उनके पहले भी लिखे जाते रहे किन्तु नियमित रूप से खड़ीबोली में अनेक नाटक लिखकर भारतेन्दु ने ही हिंदी नाटक की नींव को सुदृढ़ बनाया।<ref>[http://forum.janmaanas.com/viewtopic.php?f=51&t=111 नाटक का इतिहास]। जनमानस-एक हिन्दी मंच। २ अक्टूबर २००९। अजय सिंह</ref> उन्होंने 'हरिश्चंद्र चन्द्रिका', '[[कविवचनसुधा]]' और 'बाला बोधिनी' पत्रिकाओं का संपादन भी किया। वे एक उत्कृष्ट कवि, सशक्त व्यंग्यकार, सफल नाटककार, जागरूक पत्रकार तथा ओजस्वी गद्यकार थे। इसके अलावा वे लेखक, कवि, संपादक, निबंधकार, एवं कुशल वक्ता भी थे।<ref name="जोशी">[http://hindi.webdunia.com/miscellaneous/literature/remembrance/0805/07/1080507057_1.htm विलक्षण प्रतिभा के धनी भारतेन्दु]। वेबदुनिया। स्मृति जोशी</ref> भारतेन्दु जी ने मात्र चौंतीस वर्ष की अल्पायु में ही विशाल साहित्य की रचना की। उन्होंने मात्रा और गुणवत्ता की दृष्टि से इतना लिखा और इतनी दिशाओं में काम किया कि उनका समूचा रचनाकर्म पथदर्शक बन गया।
 
== जीवन परिचय ==
भारतेन्दु हरिश्चन्द्र का जन्म [[९ सितम्बर]], [[१८५०]] को [[काशी]] के एक प्रतिष्ठित [[वैश्य]] परिवार में हुआ।<ref name="जोशी"/> उनके पिता गोपालचंद्र एक अच्छे कवि थे और 'गिरधरदास'उपनाम से कविता लिखा करते थे। [[१८५७]] में [[१८५७ का प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम|प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम]] के समय उनकी आयु ७ वर्ष की होगी। ये दिन उनकी आँख खुलने के थे। भारतेन्दु का कृतित्व साक्ष्य है कि उनकी आँखें एक बार खुलीं तो बन्द नहीं हुईं। उनके पूर्वज अंग्रेज-भक्त थे, उनकी ही कृपा से धनवान हुये थे। हरिश्चंद्र पाँच वर्ष के थे तो माता की मृत्यु और दस वर्ष के थे तो पिता की मृत्यु हो गयी। इस प्रकार बचपन में ही माता-पिता के सुख से वंचित हो गये। विमाता ने खूब सताया। बचपन का सुख नहीं मिला।<ref name="अनुभूति">[http://www.anubhuti-hindi.org/dohe/bhartendu.htm भारतेंदु हरिश्चंद्र] ( अनुभूति पत्रिका)</ref> शिक्षा की व्यवस्था प्रथापालन के लिए होती रही। संवेदनशील व्यक्ति के नाते उनमें स्वतन्त्र रूप से देखने-सोचने-समझने की आदत का विकास होने लगा। पढ़ाई की विषय-वस्तु और पद्धति से उनका मन उखड़ता रहा। क्वींस कॉलेज, [[वाराणसी|बनारस]] में प्रवेश लिया, तीन-चार वर्षों तक कॉलेज आते-जाते रहे पर यहाँ से मन बार-बार भागता रहा। स्मरण शक्ति तीव्र थी, ग्रहण क्षमता अद्भुत। इसलिए परीक्षाओं में उत्तीर्ण होते रहे। बनारस में उन दिनों अंग्रेजी पढ़े-लिखे और प्रसिद्ध लेखक - [[राजा शिवप्रसाद|राजा शिवप्रसाद 'सितारेहिन्द']] थे, भारतेन्दु शिष्य भाव से उनके यहाँ जाते। उन्हीं से अंग्रेजी सीखी। भारतेन्दु ने स्वाध्याय से [[संस्कृत भाषा|संस्कृत]], [[मराठी भाषा|मराठी]], [[बाङ्ला भाषा|बंगला]], [[गुजराती भाषा|गुजराती]], [[पंजाबी]], [[उर्दू भाषा|उर्दू]] भाषाएँ सीख लीं।
 
उनको काव्य-प्रतिभा अपने पिता से विरासत के रूप में मिली थी। उन्होंने पांच वर्ष की अवस्था में ही निम्नलिखित दोहा बनाकर अपने पिता को सुनाया और सुकवि होने का आशीर्वाद प्राप्त किया-
पंक्ति 40:
 
=== साहित्यिक परिचय ===
भारतेन्दु के वृहत साहित्यिक योगदान के कारण ही १८५७ से १९०० तक के काल को [[भारतेन्दु युग]] के नाम से जाना जाता है। [[रामचन्द्र शुक्ल|आचार्य रामचंद्र शुक्ल]] के अनुसार,
:''भारतेन्दु अपनी सर्वतोमुखी प्रतिभा के बल से एक ओर तो [[पद्माकर]], [[द्विजदेव (कवि )|द्विजदेव]] की परम्परा में दिखाई पड़ते थे, तो दूसरी ओर [[बंगाल|बंग देश]] के [[माइकल मधुसुदन दत्त|माइकेल]] और [[हेमचन्द्राचार्य|हेमचन्द्र]] की श्रेणी में। प्राचीन और नवीन का सुन्दर सामंजस्य भारतेन्दु की कला का विशेष माधुर्य है।
पंद्रह वर्ष की अवस्था से ही भारतेन्दु ने साहित्य सेवा प्रारम्भ कर दी थी। अठारह वर्ष की अवस्था में उन्होंने 'कविवचनसुधा' नामक पत्रिका निकाली, जिसमें उस समय के बड़े-बड़े विद्वानों की रचनाएं छपती थीं। वे बीस वर्ष की अवस्था में ऑनरेरी मैजिस्ट्रेट बनाए गए और आधुनिक हिन्दी साहित्य के जनक के रूप मे प्रतिष्ठित हुए। उन्होंने 1868 में 'कविवचनसुधा', 1873 में 'हरिश्चन्द्र मैगजीन' और 1874 में स्त्री शिक्षा के लिए 'बाला बोधिनी' नामक पत्रिकाएँ निकालीं। साथ ही उनके समांतर साहित्यिक संस्थाएँ भी खड़ी कीं। वैष्णव भक्ति के प्रचार के लिए उन्होंने 'तदीय समाज' की स्थापना की थी। राजभक्ति प्रकट करते हुए भी, अपनी देशभक्ति की भावना के कारण उन्हें अंग्रेजी हुकूमत का कोपभाजन बनना पड़ा। उनकी लोकप्रियता से प्रभावित होकर काशी के विद्वानों ने [[१८८०]] में उन्हें 'भारतेंदु'(भारत का चंद्रमा) की उपाधि प्रदान की।<ref name="अनुभूति"/> हिन्दी साहित्य को भारतेन्दु की देन भाषा तथा साहित्य दोनों ही क्षेत्रों में है। भाषा के क्षेत्र में उन्होंने खड़ी बोली के उस रूप को प्रतिष्ठित किया जो [[उर्दू भाषा|उर्दू]] से भिन्न है और हिन्दी क्षेत्र की बोलियों का रस लेकर संवर्धित हुआ है। इसी भाषा में उन्होंने अपने सम्पूर्ण गद्य साहित्य की रचना की। साहित्य सेवा के साथ-साथ भारतेंदु जी की समाज-सेवा भी चलती रही। उन्होंने कई संस्थाओं की स्थापना में अपना योग दिया। दीन-दुखियों, साहित्यिकों तथा मित्रों की सहायता करना वे अपना कर्तव्य समझते थे।
 
== प्रमुख कृतियाँ ==
पंक्ति 159:
 
== भाषा ==
भारतेन्दु के समय में राजकाज और संभ्रांत वर्ग की भाषा फारसी थी। वहीं, अंग्रेजी का वर्चस्व भी बढ़ता जा रहा था। साहित्य में [[बृज भाषा|ब्रजभाषा]] का बोलबाला था। फारसी के प्रभाव वाली [[उर्दू भाषा|उर्दू]] भी चलन में आ गई थी। ऐसे समय में भारतेन्दु ने लोकभाषाओं और फारसी से मुक्त उर्दू के आधार पर [[खड़ीबोली|खड़ी बोली]] का विकास किया। आज जो हिंदी हम लिखते-बोलते हैं, वह भारतेंदु की ही देन है। यही कारण है कि उन्हें आधुनिक हिंदी का जनक माना जाता है। केवल भाषा ही नहीं, साहित्य में उन्होंने नवीन आधुनिक चेतना का समावेश किया और साहित्य को 'जन' से जोड़ा।
 
भारतेन्दु की रचनाधर्मिता में दोहरापन दिखता है। कविता जहां वे [[बृज भाषा|ब्रज भाषा]] में लिखते रहे, वहीं उन्होंने बाकी विधाओं में सफल हाथ [[खड़ीबोली|खड़ी बोली]] में आजमाया। सही मायने में कहें तो भारतेंदु आधुनिक खड़ी बोली गद्य के उन्नायक हैं।
 
भारतेन्दु जी के काव्य की भाषा प्रधानतः [[बृज भाषा|ब्रज भाषा]] है। उन्होंने ब्रज भाषा के अप्रचलित शब्दों को छोड़ कर उसके परिकृष्ट रूप को अपनाया। उनकी भाषा में जहां-तहां [[उर्दू भाषा|उर्दू]] और [[अंग्रेज़ी भाषा|अंग्रेज़ी]] के प्रचलित शब्द भी जाते हैं।
 
उनके गद्य की भाषा सरल और व्यवहारिक है। [[मुहावरा|मुहावरों]] का प्रयोग कुशलतापूर्वक हुआ है।
पंक्ति 226:
भारतेंदु अंग्रेजों के शोषण तंत्र को भली-भांति समझते थे। अपनी पत्रिका कविवचनसुधा में उन्होंने लिखा था –
:''जब अंग्रेज विलायत से आते हैं प्रायः कैसे दरिद्र होते हैं और जब हिंदुस्तान से अपने विलायत को जाते हैं तब कुबेर बनकर जाते हैं। इससे सिद्ध हुआ कि रोग और दुष्काल इन दोनों के मुख्य कारण अंग्रेज ही हैं।
यही नहीं, 20वीं सदी की शुरुआत में [[दादा भाई नौरोजी|दादाभाई नौरोजी]] ने [[धन के अपवहन]] यानी ड्रेन ऑफ वेल्थ के जिस सिद्धान्त को प्रस्तुत किया था, भारतेन्दु ने बहुत पहले ही शोषण के इस रूप को समझ लिया था। उन्होंने लिखा था –
:''अंगरेजी राज सुखसाज सजे अति भारी, पर सब धन विदेश चलि जात ये ख्वारी।''
अंग्रेज भारत का धन अपने यहां लेकर चले जाते हैं और यही देश की जनता की गरीबी और कष्टों का मूल कारण है, इस सच्चाई को भारतेंदु ने समझ लिया था। कविवचनसुधा में उन्होंने जनता का आह्वान किया था –
पंक्ति 232:
 
===भारत की सामाजिक और आर्थिक उन्नति के लिए प्रयत्न===
भारतेन्दु की वैश्विक चेतना भी अत्यन्त प्रखर थी। उन्हें अच्छी तरह पता था कि विश्व के कौन से देश कैसे और कितनी उन्नति कर रहे हैं। इसलिए उन्होने सन् १८८४ में [[बलिया]] के [[दादरीददरी मेला (बलिया)|दादरी मेले]] में 'भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है' पर अत्यन्त सारगर्भित भाषण दिया था। यह लेख उनकी अत्यन्त प्रगतिशील सोच का परिचायक भी है। इसमें उन्होने लोगों से कुरीतियों और अंधविश्वासों को त्यागकर अच्छी-से-अच्छी शिक्षा प्राप्त करने, उद्योग-धंधों को विकसित करने, सहयोग एवं एकता पर बल देने तथा सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर होने का आह्वान किया था। ददरी जैसे धार्मिक और लोक मेले के साहित्यिक मंच से भारतेंदु का यह उद्बोधन अगर देखा जाए तो आधुनिक भारतीय सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक चिंतन का प्रस्थानबिंदु है। भाषण का एक छोटा सा अंश देखिए-
: ''हम नहीं समझते कि इनको लाज भी क्यों नहीं आती कि उस समय में जबकि इनके पुरखों के पास कोई भी सामान नहीं था तब उन लोगों ने जंगल में पत्ते और मिट्टी की कुटियों में बैठ करके बाँस की नालियों से जो ताराग्रह आदि बेध करके उनकी गति लिखी है वह ऐसी ठीक है कि सोलह लाख रुपये के लागत की विलायत में जो दूरबीन बनी है उनसे उन ग्रहों को बेध करने में भी वही गति ठीक आती है और जब आज इस काल में हम लोगों को अंगरेजी विद्या के और जनता की उन्नति से लाखों पुस्तकें और हजारों यंत्र तैयार हैं तब हम लोग निरी चुंगी के कतवार फेंकने की गाड़ी बन रहे हैं। यह समय ऐसा है कि उन्नति की मानो घुड़दौड़ हो रही है। अमेरिकन अंगरेज फरासीस आदि तुरकी ताजी सब सरपट्ट दौड़े जाते हैं। सबके जी में यही है कि पाला हमी पहले छू लें। उस समय हिन्दू काठियावाड़ी खाली खड़े-खड़े टाप से मिट्टी खोदते हैं। इनको औरों को जाने दीजिए जापानी टट्टुओं को हाँफते हुए दौड़ते देख करके भी लाज नहीं आती। यह समय ऐसा है कि जो पीछे रह जायेगा फिर कोटि उपाय किये भी आगे न बढ़ सकेगा। इस लूट में इस बरसात में भी जिसके सिर पर कम्बख्ती का छाता और आँखों में मूर्खता की पट्टी बँधी रहे उन पर ईश्वर का कोप ही कहना चाहिए।
 
पंक्ति 256:
== इन्हें भी देखें ==
* [[भारतेन्दु मंडल]]
* [[हिन्दी|हिंदी]]
* [[हिंदी साहित्य|हिन्दी साहित्य]]
* [[हिन्दी कवियों की सूची|हिन्दी कवि]]
* [[हिन्दी नवजागरण]]