"माकेमाके (बौना ग्रह)": अवतरणों में अंतर

छो HotCat द्वारा श्रेणी:प्लूटोई जोड़ी
छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 1:
[[चित्र:2005FY9art.jpg|240px|thumb|माकेमाके का काल्पनिक चित्रण]]
[[चित्र:Makemake hubble.png|240px|thumb|[[हबल अंतरिक्ष दूरदर्शी|हबल अंतरिक्ष दूरबीन]] से ली गई माकेमाके की तस्वीर]]
'''माकेमाके''' हमारे [[सौर मण्डल]] के [[काइपर घेरा|काइपर घेरे]] में स्थित एक [[बौना ग्रह]] है। [[अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ]] द्वारा रखा गया इसका औपचारिक नाम "१३६४७२ माकेमाके" है। यह हमारे सौर मण्डल का तीसरा सब से बड़ा बौना ग्रह है और इसका औसत व्यास (डायामीटर) १,३६० से १,४८० किमी के आसपास अनुमानित है, यानि [[यमप्लूटो (बौना ग्रह)|यम]] (प्लूटो) का लगभग तीन-चौथाई। माकेमाके का कोई ज्ञात उपग्रह नहीं, जो काइपर घेरे की बड़ी वस्तुओं में असामान्य बात है। इसकी खोज २००५ में हुई थी।
 
== कक्षा और परिक्रमा ==
माकेमाके [[सूर्य|सूरज]] से लगभग ५२ [[खगोलीय इकाईयोंइकाई]]यों (यानि ७.८ अरब किमी) की दूरी पर है। इसकी परिक्रमा [[कक्षा (भौतिकी)|कक्षा]] सौर मण्डल के चपटे चक्र से २९ डिग्री के [[कोण]] (ऐंगल) पर है। इसे सूरज की एक परिक्रमा पूरा करने में लगभग ३०१ वर्ष लग जाते हैं।
 
== रूप-रंग ==
माकेमाके पर बहुत ही ठण्ड है और इसका औसत तापमान -२३२ °सेंटीग्रेड (या ३० [[केल्विन|कैल्विन]]) के आसपास है, जिस वजह से इसकी सतह पर [[मिथेन|मीथेन]], [[इथेन]] और शायद [[नाइट्रोजन]] गैसों की जमी हुई बर्फ़ की मोटी तह है। इसी बर्फ़ीली सतह की वजह से माकेमाके का [[प्रकाशानुपात|एल्बीडो]] (सफ़ेदपन या चमकीलापन) ०.८ है, जो काफ़ी अधिक माना जाता है। इन जमी हुई गैसों की वजह से यह भी सम्भावना है के जब माकेमाके परिक्रमा करता हुआ सूरज के थोड़ा पास आ जाता है तो यह सीमित मात्रा में उबलकर माकेमाके पर एक पतला वायुमंडल बना देती हैं। लेकिन जैसे ही माकेमाके सूरज से दूर होता है तो सम्भावना अधिक है के यह वायुमंडल जमकर बर्फ़ की तरह सतह पर गिर जाता है और फिर सतह के ऊपर सिर्फ़ खुले अंतरिक्ष का व्योम ही होता है।
 
== उपग्रह ==
पंक्ति 13:
 
== नाम का स्रोत ==
माकेमाके [[पोलीनेशिया]] क्षेत्र के [[ईस्टर द्वीप]] के धर्म में एक देवता थे जिनको मानवजाति की सृष्टि करने का श्रेय दिया जाता था। इस बौने ग्रह का नाम उन्ही पर रखा गया है। [[अंग्रेज़ी भाषा|अंग्रेज़ी]] में माकेमाके को "Makemake" लिखा जाता है।
 
== इन्हें भी देखें ==
* [[बौना ग्रह]]
* [[काइपर घेरा]]
* [[यमप्लूटो (बौना ग्रह)|यम (प्लूटो)]]
* [[वरुण-पार वस्तुएँ]]