"मिसिसिप्पी नदी": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 1:
[[चित्र:Mississippirivermapnew.jpg|thumb|220px|मिसिसिप्पी नदी और उसकी [[उपनदी|उपनदियों]] का नक़्शा]]
[[चित्र:FEMA - 36449 - Aerial of flooding in Missouri.jpg|thumb|220px|मिसिसिप्पी नदी में बाढ़]]
'''मिसिसिप्पी नदी''' ([[अंग्रेज़ी भाषा|अंग्रेज़ी]]: Mississippi river, मिसिसिप्पी रिवर) [[उत्तर अमेरिका]] के [[महाद्वीप]] का सब से बड़ा नदी मंडल है।<ref>United States Geological Survey Hydrological Unit Code: 08-09-01-00- Lower Mississippi-New Orleans Watershed</ref><ref name=USGSlongest>{{cite web| title = Lengths of the major rivers| publisher = United States Geological Survey| url = http://ga.water.usgs.gov/edu/riversofworld.html}}</ref> यह पूरी तरह [[संयुक्त राज्य अमेरिका]] के क्षेत्र के भीतर बहती है। इस नदी का स्रोत [[मिनेसोटा]] राज्य की इटास्का झील में है जहाँ से यह घुमावों के साथ दक्षिण की ओर चलती है। २,३२० मील (३,७३० किमी) का सफ़र तय करके यह [[मेक्सिको की खाड़ी]] में [[डेल्टा|नदीमुख]] (डॅल्टा) बनाकर विलय हो जाती है।<ref>U.S. Army Corps of Engineers navigation charts. {{convert|2300|mi|km}} from Lake Itasca to Head of Passes – Southwest Pass is {{convert|20|mi|km}}.</ref> मिसिसिप्पी को बहुत सी उपनदियाँ पानी प्रदान करती हैं और इसका [[जलसम्भर|जलसंभर]] में ३१ अमेरिकी राज्य और दक्षिणी [[कनाडा]] का कुछ भूभाग आता हैं। यह नदी विश्व की चौथी सब से लम्बी नदी है और पानी के प्रति-घंटे बहाव की मात्रा में दसवी सब से बड़ी है।
 
मिसिसिप्पी ने संयुक्त राज्य अमेरिका के इतिहास में बहुत अहम भूमिका निभाई है।<ref>[http://books.google.com/books?id=bQE1E6FjXqQC The Mississippi River: Father of Waters], James L. Shaffer and John T. Tigges, Arcadia Publishing, 2000, ISBN 978-0-7385-0745-3.</ref> मिसिसिप्पी के किनारे मूल अमेरिकी आदिवासी क़बीले १०,००० सालों से रहते थे। बहुत से शिकार-जुगाड़ का जीवन बसर करते थे, लेकिन इनमें से कुछ कृषि आधारित समाजों में भी रहते थे। यूरोपियाई उपनिवेशीकरण के बाद बहुत से [[यूरोप|यूरोपीय]] मूल के लोग यहाँ आकर बस गए और ज़्यादातर मूल आदिवासियों को खदेड़ दिया या मार डाला गया। कुछ काल के लिए तो यह महान नदी यूरोपियाई लोगों के यहाँ से आगे पश्चिम में फैलने में बाधा बनी रही लेकिन धीरे-धीरे इस नावी यातायात के लिए प्रयोग किया जाने लगा।
पंक्ति 8:
 
== नाम की उत्पत्ति ==
मिसिसिप्पी का नाम एक [[इंडियन (अमेरिका के आदिवासी)|मूल अमेरिकी आदिवासी]] भाषा से आता है जिसे आनिश्नाबे या ओजिब्वे कहते हैं। इसमें इस नदी को मिसि-ज़िइबी कहा जाता था, जिसका अर्थ है "महान नदी"। यह नाम [[फ़्रांसीसी शब्द|फ़्रांसिसी]] स्रोतों ने बिगाड़कर "मिसिसिप्पी" कर दिया।
 
== इन्हें भी देखें ==