"पृथ्वी-समीप वस्तु": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 1:
[[चित्र:Eros_rotation_Dec._3-4_2000.gif|240px|thumb|[[४३३ इरोस]], एक पृथ्वी-समीप वस्तु]]
[[चित्र:Toutatis.jpg|240px|thumb|४१७९ तूतातिस, एक ४ किमी लम्बा पृथ्वी-समीप क्षुद्रग्रह]]
'''पृथ्वी-समीप वस्तु''' (<small>Near-Earth object</small>) हमारे [[सौर मण्डल|सौर मंडल]] में मौजूद ऐसी [[खगोलीय वस्तु|वस्तुओं]] को कहा जाता है जो [[सूर्य|सूरज]] के इर्द-गिर्द ऐसी [[कक्षा (भौतिकी)|कक्षा]] (ऑरबिट) में परिक्रमा कर रही हो जो उसे समय-समय पर [[पृथ्वी]] के समीप ले आती हो। [[अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ]] की परिभाषा के अनुसार ऐसी वस्तुओं को ही पृथ्वी-समीप कहा जाता है जो अपनी परिक्रमा-पथ में किसी बिन्दु पर सूरज से १.३ [[खगोलीय इकाई|खगोलीय ईकाई]] की दूरी या उस से भी समीप आती हो।<ref>"[http://neo.jpl.nasa.gov/neo/groups.html NEO Groups]". NASA/JPL Near-Earth Object Program Office. Retrieved 2012-06-04.</ref> सन् २०१५ तक ज्ञात​ पृथ्वी-समीप वस्तुओं की सूची में १०,००० से अधिक पृथ्वी-समीप [[क्षुद्रग्रह]] (ऐस्टेरोयड), पृथ्वी-समीप [[धूमकेतु]], सूरज की परिक्रमा करते कई [[अंतरिक्ष यान]] और पृथ्वी से दिख सकने वाले [[उल्का]] शामिल हैं। वैज्ञानिक मत अब यह बात स्वीकारता है कि ऐसी पृथ्वी-समीप वस्तुएँ हमारे [[ग्रह]] से अरबों वर्षों से टकराती आई हैं और उनके इन प्रहारों से पृथ्वी पर अक्सर महान बदलाव आएँ हैं।<ref>Richard Monastersky (March 1, 1997). "[http://www.sciencenews.org/pages/sn_arc97/75th/rm_essay.htm The Call of Catastrophes]". Science News Online. Retrieved 2007-10-23.</ref>
 
== प्रहार संकट ==
४ मीटर की चौड़ाई वाली वस्तुएँ लगभग एक प्रति वर्ष के दर से पृथ्वी पर प्रहार करती हैं। ७ मीटर के आकार वाली पत्थरीली वस्तुएँ लगभग एक प्रति ५ वर्ष के दर से धरती पर गिरती हैं। इनमें लगभग उतनी ही ऊर्जा होती है जितनी [[हिरोशिमा|हिरोशीमा]] पर गिराये गये [[परमाणु बम]] की थी, यानि लगभग १५ किलोटन। हर २०००-३००० सालों में १० मेगाटन के धमाके वाले टकराव होते हैं जैसे कि १९०८ में [[तुंगुस्का घटना]] में हुआ।<ref>Asher, D. J.; Bailey, M.; Emel'Yanenko, V.; Napier, W. (2005). "[http://www.arm.ac.uk/preprints/455.pdf Earth in the Cosmic Shooting Gallery]" (PDF). The Observatory 125 (2): 319–322. Bibcode:2005Obs...125..319A.</ref> एक किमी की चौड़ाई वाली वस्तुएँ हर ५ लाख वर्षों में एक बार पृथ्वी से टकराती हैं और ५ किमी चौड़ी वस्तुएँ हर २ करोड़ वर्षों में एक बार के दर से टकराती हैं।<ref>Robert Marcus; H. Jay Melosh & Gareth Collins (2010). "[http://impact.ese.ic.ac.uk/ImpactEffects/ Earth Impact Effects Program]". Imperial College London / Purdue University. Retrieved 2013-02-04. (solution using 2600kg/m^3, 17km/s, 45 degrees)</ref>
 
क​ई वैज्ञानिकों का मानना है कि आज से ६.६ करोड़ साल पहले जिस क्षुद्रग्रह के प्रहार से हुए बदलावों के कारण [[डायनासोर]] विलुप्त हो गये उसका व्यास १० किमी या उस से ज़रा अधिक था। इस क्षुद्रग्रह के १८० किमी चौड़े [[प्रहार क्रेटर]] के चिह्न आधुनिक [[मेक्सिको]] देश के चिकशुलूब शहर के पास स्थित है।<ref>"[http://www.passc.net/EarthImpactDatabase/chicxulub.html Chicxulub]". Earth Impact Database. University of New Brunswick. Retrieved 2008-12-30.</ref> अनुमान है कि इस [[क्रीटेशस-पैलियोजीन विलुप्ति घटना]] में उस समय पृथ्वी पर उपस्थित हर १ किलोग्राम से अधिक वज़न वाले हर जानवर की मृत्यु हो गई थी।<ref>[http://www.scientificamerican.com/article/baby-boom-dinosaurs-retained-juvenile-traits/ Baby Boom: Did Retained Juvenile Traits Help Birds Outlive Dinosaurs?]</ref>