"अल हम्रा": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 58:
इसके आकर्षण के केंद्र दो आयताकार आंगन हैं। यसुफ़ का बनवाया हुआ १३५ फुट बड़ा अलबोको मत्स्यपूर्ण तड़ाग है। इसके एक ओर एँबाज़ादोरेज़ (दूतभवन) है जहाँ ३० वर्ग फुट ऊँचा सिंहासन बना हुआ है। इसका गुंबज ५० फुट ऊँचा है। दूसरा आंगन 'केसरी गृह' के नाम से प्रसिद्ध है। इसे मोहम्म्द पंचम ने बनवाया था। इसमें एक १६ फुट फुट ऊँचा फव्वारा सिंह के मुख से बहता रहता है। यह आंगन के मध्य बारह श्वेत सिंहों के सहारे टिका हुआ अस्वस्तम का पात्र है। इनकी दीवारों पर नीचे से पाँच फुट ऊँचे तक पीले रंग की विभिझ प्रकार की टाइलें लगी हुई हैं। फर्श [[संगमरमर]] का है। इसके एक ओर स्थित 'अमेंसेर्राजेस' नामक एक वर्गाकार कमरे की ऊँची गुंबज नीली, लाल, सुनहरी और भूरे रंग की है। इसके सामने 'साला-लास-रोस हरमानस' (दो बहनों का हाल) है। इसमें भी सुंदर फव्वारा और गुंबज है।
 
१८१२ में [[नेपोलियन]] के समय जब [[फ्रांस]] की सेना ने स्पेन पर आक्रमण किया, इसकी बुर्जे उड़ा दी गईं। १८२१ के भूकंप से भी इसको भारी हानि पहुँची। १८२८ में इसके पुननिर्माण का कार्य प्राम्रभप्रारम्भ हुआ और [[इटली]] के प्रसिद्ध शिल्पी [[कानट्रेरास]], उसके पुत्र [[राफेल पौत्रे]] और प्रपौत्र [[मरिआए]] ने तीन पीढ़ियों में पूरा किया।
 
==मिडिया==