"उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, लखनऊ": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 1:
'''उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान''', [[हिन्दी]] के प्रचार प्रसार के लिये कार्यरत प्रमुख संस्था है। हिन्दी भाषा और साहित्य के सर्वतोन्मुखी उन्नयन एवं संवर्द्धन तथा प्रचार-प्रसार हेतु 30 दिसम्बर, 1976 को उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान की स्थापना हुई, जिसमें तत्कालीन हिन्दी समिति, उत्तर प्रदेश हिन्दी ग्रन्थ अकादमी एवं शासन की कतिपय अन्य योजनाओं का एकीकरण किया गया। यह [[उत्तर प्रदेश]] सरकार के [[भाषा विभाग]] के अधीन है। अन्य कार्यक्रमों के अलावा हिन्दी के प्रचार प्रसार हेतु विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिये साहित्यकारों को यह कई पुरस्कार भी प्रदान करती है। प्रदेश के मुख्यमन्त्री इसके पदेन अध्यक्ष होते हैं। वही कार्यकारी अध्यक्ष व निदेशक की नियुक्ति करते हैं।
 
उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान को संकल्प पुरुष, मनीषी, चिन्तक राजभाषा हिन्दी और भारतीय संस्कृति के प्रबल समर्थक [[राजर्षि पुरुषोत्तमदास टण्डन]] के नाम का गौरव प्राप्त है। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान स्वायत्तशासी संस्था है, विभिन्न योजनाओं के लिए शासन के भाषा-विभाग से प्रतिवर्ष प्राप्त अनुदान से योजनाओं को क्रियान्वित किया जाता है।