नया पृष्ठ: ओड़िशा (उड़ीसा) में राष्ट्रीयता एवं स्वधीनता संग्राम की बात च...
 
No edit summary
पंक्ति 1:
[[चित्र:Gopabandhu das.jpg|right|thumb|150px|उत्कलमणि गोपबंधु दास]]
'''गोपबंधु दास''' (१८७७-१९२८) [[ओड़िशा]] के एक सामाजिक कार्यकर्ता, स्वतंत्रतता संग्राम सेनानी एवं साहित्यकार थे। उन्हें '''उत्कल मणि''' के नाम से जाना जाता है। [[ओड़िशा]] (उड़ीसा) में राष्ट्रीयता एवं [[स्वधीनतास्वाधीनता संग्राम]] की बात चलाने पर लोग '''गोपबंधु दास''' का नाम सर्वप्रथम लेते हैं। उड़ीसावासी उनको "दरिद्रर सखा" (दरिद्र के सखा) रूप से स्मरण करते हैं। उड़ीसा के पुण्यक्षेत्र पुरी में [[जगन्नाथ मंदिर]] के सिंहद्वार के उत्तरी पार्श्व में चौक के सामने उनकी एक संगमर्मर की मूर्ति स्थापित है। उत्कल के विभिन्न अंचलों को संघटित कर पूर्णांग उड़ीसा बनाने के लिये उन्हांने प्राणपण से चेष्टा की। उत्कल के विशिष्ट दैनिक पत्र "समाज" के ये संस्थापक थे।
 
==जीवनी==
Line 6 ⟶ 7:
==साहित्यिक कृतियाँ==
बचपन से ही गोपबंधु में कवित्व का लक्षण स्पष्ट भाव से देखा गया था। स्कूल में पढ़ते समय ही ये सुंदर कविताएँ लिखा करते थे। सरल और मर्मस्पर्शी भाषा में कविता लिखने की शैली उनसे ही आंरभ हुई। [[उड़िया सहित्य]] में वे एक नए युग के स्रष्टा हुए, उसी युग का नाम "सत्यवादी" युग है। सरलता और राष्ट्रीयता इस युग की विशेषताएँ हैं। "अवकाश चिंता", "बंदीर आत्मकथा" और "धर्मपद" प्रभृति पुस्तकों में से प्रत्येक ग्रंथ एक एक उज्वल मणि है। "बंदीर आत्मकथा" जिस भाषा और शैली में लिखी गई है, उड़ियाभाषी उसे पढ़ते ही राष्ट्रीयता के भाव से अनुप्राणित हो उठते हैं। "धर्मपद" पुस्तक में "[[कोणार्क]]" मंदिर के निर्माण पर लिखे गए वर्णन को पढ़कर उड़िया लोग विशेष गौरव का अनुभव करते हैं। यद्यपि ये सब छोटी छोटी पुस्तकें हैं, तथापि इनका प्रभाव अनेक बृहत् काव्यों से भी अधिक है।
 
==बाहरी कड़ियाँ==
* [http://orissagov.nic.in/e-magazine/Orissareview/sept-oct2006/engpdf/25-28.pdf Gopabandhu in Orissa Review * September - October - 2006] ''e-magazine published by Govt. of Orissa''
* [http://www.thesamaja.com/ Online version of 'The Samaja'] ''Originally Founded by Utkalamani Gopabandhu Das in the year 1919''
 
[[श्रेणी:ओडिया]]