"अटलांटिक महासागर": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 14:
| trenches = [[Puerto Rico Trench|Puerto Rico]]; [[South Sandwich Trench|South Sandwich]]; [[Romanche Trench|Romanche]]
}}
 
[[चित्र:Atlantic Ocean - hi.png|thumb|right|ग्लोब पर अंध महासागर की स्थिति]]
{{पंच सागर}}
'''अन्ध महासागर''' या '''अटलांटिक महासागर''' उस विशाल जलराशि का नाम है जो [[यूरोप]] तथा [[अफ़्रीका|अफ्रीका]] महाद्वीपों को नई दुनिया के महाद्वीपों से पृथक करती है। [[क्षेत्रफल]] और विस्तार में दुनिया का दूसरे नंबर का महासागर है जिसने [[पृथ्वी]] का १/५ क्षेत्र घेर रखा है। इस महासागर का नाम [[यूनान|ग्रीक]] संस्कृति से लिया गया है जिसमें इसे ''नक्शे का समुद्र'' भी बोला जाता है।<ref>{{Cite web|url=https://www.bbc.com/hindi/international/2015/08/150811_vert_earth_atlantic_ocean_pk|title=अटलांटिक महासागर की 10 रोमांचक तस्वीरें|last=|first=|date=|website=बीबीसी|archive-url=https://web.archive.org/web/20170410162252/http://www.bbc.com/hindi/international/2015/08/150811_vert_earth_atlantic_ocean_pk|archive-date=10 अप्रैल 2017|dead-url=|access-date=|url-status=live}}</ref> इस महासागर का आकार लगभग अंग्रेजी अक्षर '''8''' के समान है। लंबाई की अपेक्षा इसकी चौड़ाई बहुत कम है। [[उत्तरध्रुवीय महासागर|आर्कटिक सागर]], जो [[बेरिंग जलसन्धि|बेरिंग जलडमरूमध्य]] से [[उत्तरी ध्रुव]] होता हुआ स्पिट्सबर्जेन और [[ग्रीनलैण्ड|ग्रीनलैंड]] तक फैला है, मुख्यतः अंधमहासागर का ही अंग है। इस प्रकार उत्तर में बेरिंग जल-डमरूमध्य से लेकर दक्षिण में कोट्सलैंड तक इसकी लंबाई १२,८१० मील है। इसी प्रकार दक्षिण में दक्षिणी [[जॉर्जिया (देश)|जार्जिया]] के दक्षिण स्थित वैडल सागर भी इसी महासागर का अंग है। इसका क्षेत्रफल इसके अंतर्गत समुद्रों सहित ४,१०,८१,०४० [[वर्ग मील]] है। अंतर्गत समुद्रों को छोड़कर इसका क्षेत्रफल ३,१८,१४,६४० वर्ग मील है। विशालतम महासागर न होते हुए भी इसके अधीन विश्व का सबसे बड़ा जलप्रवाह क्षेत्र है। उत्तरी अंधमहासागर के पृष्ठतल की लवणता अन्य समुद्रों की तुलना में पर्याप्त अधिक है। इसकी अधिकतम मात्रा ३.७ प्रतिशत है जो २०°- ३०° उत्तर अक्षांशों के बीच विद्यमान है। अन्य भागों में लवणता अपेक्षाकृत कम है।