"सदिश राशि": अवतरणों में अंतर

No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 1:
[[चित्र:Vector from A to B.svg|right|thumb|300px|सदिशों को एक तीरयुक्त रेखा द्वारा निरूपित किया जाता है। इस रेखा की लम्बाई उस सदिश के परिणाम के समानुपाती होती है तथा तीर की दिशा इस सदिश की दिशा बताती है।]]
जिस [[भौतिक राशि]] में मात्रा (परिमाण) तथा दिशा दोनो निहित होते हैं उन्हें '''सदिश राशि''' (vector quantity) कहते हैं।
सदिश राशियों के उदाहरण हैं - [[वेग]], [[बल]], [[संवेग]] इत्यादि। जिन राशियों में केवल परिमाण होता है उन्हें [[अदिश राशि]] कहते हैं, जैसे - चाल, दूरी, [[द्रव्यमान]], [[आयतन]], [[ताप]], [[समय]] इत्यादि।
 
सदिश राशियों को अदिश से अलग समझने का कारण यह है कि हमे कभी-कभी किसी राशि की दिशा का ज्ञान करना आवश्यक होता है। जैसे कि जमीन पर रखे किसी बक्से पर बल किस दिशा में लग रहा है और कितना लग रहा है - यह स्पष्टतया नहीं बताया जाय तो यह कहना कठिन है कि बक्सा खिसकेगा या नहीं। अगर हम बल उपर से नीचे की ओर लगाएं तो बक्सा कितना भी बल लगाने से नहीं खिसकेगा। पर यदि हम इसको क्षैतिज रूप से लगाएं तो एक नियत मात्रा के बल के बाद यह खिसकने लगेगा। गणित तथा भौतिक विज्ञान में सदिशों के बहुत उपयोग हैं।