"स्तरिकी": अवतरणों में अंतर

नया पृष्ठ: '''स्तरित शैलविज्ञान''' (Stratigraphy) भौमिकी की वह यह शाखा है जिसके अंतर्ग...
 
No edit summary
पंक्ति 1:
[[चित्र:Geology of Cyprus-Chalk.jpg|300px|thumb|right|साइप्रस में एक चट्टान में चाक की परतें]]
'''स्तरित शैलविज्ञान''' (Stratigraphy) [[भौमिकी]] की वह यह शाखा है जिसके अंतर्गत [[पृथ्वी]] के शैलसमूहों, खनिजों और पृथ्वी पर पाए जानेवाले जीव-जंतुओं का अध्ययन होता है। पृथ्वी के धरातल पर उसके जन्म से लेकर अब तक हुए विभिन्न परिवर्तनों के विषय में स्तरित शैलविज्ञान हमें जानकारी प्रदान करता है। शैलों और खनिजों के अध्ययन के लिए स्तरित शैलविज्ञान, [[शैलविज्ञान]] (petrology) की सहायता लेता है और [[जीवाश्म]] अवशेषों के अध्ययन में [[पुराजीवविज्ञान]] की। स्तरित शैलविज्ञान के अध्ययन का ध्येय पृथ्वी के विकास और इतिहास के विषय में ज्ञान प्राप्त करना है। स्तरित शैलविज्ञान न केवल पृथ्वी के धरातल पर पाए जानेवाले शैलसमूहों के विषय में ज्ञान प्रदान करता है, बल्कि यह पुरातन भूगोल, जलवायु और जीव जंतुओं की भी एक झलक प्रदान करता है और हम स्तरित शैलविज्ञान को पृथ्वी के इतिहास का एक विवरण कह सकते हैं।