विस्थापन (सदिश)
विस्थापन (अंग्रेज़ी: Displacement) एक सदिश राशि है। जब कोई वस्तु एक बिन्दु P से दूसरे बिन्दु Q तक किसी भी पथ से होते हुए गति करती है तो इस विस्थापन [1] का परिमाण उन दो बिन्दुओं के मध्य की निम्नतम दूरी होगी तथा विस्थापन की दिशा, रेखा PQ की दिशा में (P से Q की तरफ) होगी।[2] विस्थापन को s से दर्शाते हैं। विस्थापन का परिमाण काल्पनिक सीधे पथ की लम्बाई है, अतः यह कण द्वारा तय की गई कुल दूरी से अलग हो सकता है। जब कोई वस्तु p बिन्दु से q बिन्दु तक जाती है और वापस पुनः p बिन्दु आ जाती हैं, तब विस्थापन शून्य होगा, जबकि चली गयी दूरी शून्य नहीं होगी। इसका si मात्रक मीटर होता है

दृढ़ पिण्ड
संपादित करेंदृढ़ पिण्ड की गति का अध्ययन के समय वस्तु का घूर्णन भी विस्थापन के रूप में देखा जा सकता है।
विस्थापन के अवकलन
संपादित करेंस्थिति सदिश s जो कि समय t का फलन है का अवकलज t के सापेक्ष किया जा सकता है। इन अवकलजों का सामान्य उपयोग शुद्ध गतिविज्ञान, नियंत्रण सिद्धान्त और अन्य विज्ञान व अभियांत्रिकी के क्षेत्रों में किया जाता है।
ये भी देखें
संपादित करेंसन्दर्भ
संपादित करें- ↑ गणितीय भौतिकी. जयपुर: कॉलेज बुक हाउस.
{{cite book}}
:|first=
missing|last=
(help); Cite has empty unknown parameter:|coauthors=
(help)CS1 maint: multiple names: authors list (link) - ↑ टॉम हेंडर्सन. "गति का शब्दों के साथ वर्णन (डिस्क्रीबिंग मोशन विद वर्ड्स)". द फिज़िक्स क्लासरूम. मूल से से 1 जनवरी 2012 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2 जनवरी 2012.