श्याम चरण गुप्ता

भारतीय राजनीतिज्ञ

श्याम चरण गुप्ता (जन्म:९ फ़रवरी १९४५) मृत्यु:९ अप्रैल २०२१ एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ एवं उद्योगपति है।[1] श्याम चरण उत्तर प्रदेश के बाँदा लोकसभा क्षेत्र से २००४ में सांसद निर्वाचित हुए तथा १६ मई २०१४ से इलाहबाद के वर्तमान सांसद है।[2] वे श्याम ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज के संस्थापक एवं सी.एम.डी. है।[2]

श्याम चरण गुप्ता

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
१६ मई २०१४
पूर्वा धिकारी रेवती रमन सिंह

१४वीं लोक सभा के सदस्य
पद बहाल
२००४ – २००९
पूर्वा धिकारी राम सजीवन
उत्तरा धिकारी आर.के. सिंह पटेल
चुनाव-क्षेत्र बांदा

जन्म 2 फ़रवरी 1945 (1945-02-02) (आयु 79)
बांदा, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश, भारत
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
जीवन संगी जमुनोत्री गुप्ता (०५ फ़रवरी १९६७ से वर्तमान)
बच्चे 2 पुत्र
1 पुत्री
शैक्षिक सम्बद्धता लखनऊ विश्वविद्यालय
कानपुर विश्वविद्यालय
पेशा उद्योग
जालस्थल श्याम चरण गुप्ता का आधिकारिक जालस्थल
As of २१ जून, २०१४

राजनैतिक जीवन संपादित करें

वर्ष १९८९ में वह भाजपा से ही चुनाव लड़कर मेयर बने। वर्ष १९९१ में कमल निशान पर ही इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़े। वर्ष १९९५ में उनकी पत्नी जमुनोत्री गुप्ता भी भाजपा के टिकट पर मेयर का चुनाव लड़ चुकी हैं। श्याम चरण ने विधानसभा का चुनाव भी भाजपा से ही लड़ा है। लोकसभा टिकट को लेकर ही उनका पार्टी नेताओं से मनमुटाव हुआ और उन्होंने सपा की राह पकड़ी। सपा के टिकट पर वर्ष २००४ में बांदा से सांसद चुने गए। २००९ लोकसभा चुनाव फूलपुर क्षेत्र से वह हार गए। १४ अप्रैल २०१४ को वे भाजपा के टिकट पर इलाहबाद संसदीय क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के रेवती रमन सिंह को मात देते हुए भरी विजयी होकर सांसद निर्वाचित हुए।

उद्योग संपादित करें

श्याम चरण गुप्ता ने सन १९७३ श्याम समूह की स्थापना थी। वर्तमान में यह जानी मानी बिज़नेस कम्पनी है। बीड़ी के बड़े व्यापारी होने के कारण गुप्ता को बीड़ी किंग भी कहा जाता है।[2]

निजी जीवन संपादित करें

जमुनोत्री गुप्ता इनकी पत्नी हैं। इनके दो पुत्र, विदुप अग्रहरि, विभव अग्रहरि और एक पुत्री वेणु अग्रहरि धींगरा हैं। श्याम चरण गुप्ता अग्रहरि वैश्य समुदाय से आते हैं।[3]


सन्दर्भ संपादित करें

  1. "श्याम चरण गुप्ता (इलाहबाद, यु.पी.)". मूल से 10 सितंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 सितंबर 2014.
  2. "श्याम चरण गुप्ता: सारांश". मूल से 10 सितंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 जून 2014.
  3. "सदन में गूंजेगी अग्रहरि समाज की आवाज". जागरण न्यूज़. २५ जून २०१४. मूल से 30 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 जुलाई 2014.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

लोक सभा
पूर्वाधिकारी
रेवती रमण सिंह
इलाहाबाद से सदस्य
२०१४ – वर्तमान
पदस्थ