श्रीलंका माता

श्रीलंका का राष्ट्रीय गान

श्रीलंका माता (सिंहला: ශ්රී ලංකා ජාතික ගීය, तमिल: சிறீ லங்கா தாயே), श्रीलंका का राष्ट्रगान है। इस राष्टगान की शब्द और संगीत रचना श्री आनंद समाराकून ने सन 1940 में की थी। सन 1951 में इसे आधिकारिक रूप से श्रीलंका के राष्ट्रगान के रूप में अपनाया गया।

श्रीलंका माता
हिन्दी: श्रीलंका माता
राष्ट्र जिसका राष्ट्रगान है  श्रीलंका
बोल आनंद समाराकून, 1940
संगीत आनंद समाराकून, 1940
घोषित 1951

इतिहास संपादित करें

सन 1940 में आनंद समाराकून ने सिंहल भाषा में नमो नमो माता नामक गीत की रचना की थी। 22 नवम्बर 1951 को सर एड्विन विजेयेरत्ने की अध्यक्षता वाली एक समिति ने इस गीत को आधिकारिक रूप से श्रीलंका के राष्ट्रगान के रूप में अपनाया था। इस राष्ट्रगान का तमिल अनुवाद एम. नल्लाथम्बी ने किया था।[1]

मूल गीत की प्रथम पंक्ति नमो नमो माता, अपा श्रीलंका के इन शब्दों को लेकर 1950 के दशक में हुए विवाद के चलते इस पंक्ति को 1961 में समाराकूल की सहमति के बिना.[1] बदलकर श्रीलंका माता, अपा श्रीलंका कर दिया गया (वर्तमान स्वरूप)।

कहते हैं समाराकून ने इस परिवर्तन से व्यथित हो सन 1962 में आत्महत्या कर ली।

1978 में श्रीलंका माता को संवैधानिक मान्यता प्रदान की गयी।[2]

तमिल संस्करण से संबंधित विवाद संपादित करें

श्रीलंकाई अखबार द संडे टाइम्स ने 12 दिसम्बर 2010 को एक खबर छापी जिसके अनुसार श्रीलंका की कैबिनेट जिसकी अध्यक्षता श्रीलंका के राष्ट्रपति महिन्दा राजपक्षे कर रहे थे, ने श्रीलंका के राष्ट्रगान के तमिल अनुवाद की आधिकारिक मान्यता रद्द कर दी है और इसके किसी भी राष्ट्रीय/प्रांतीय समारोह में गाये जाने पर रोक लगा दी है। इसका कारण यह बताया गया था कि विश्व के किसी भी देश का राष्ट्रगान एक से अधिक भाषा में नहीं है।[3]

हालांकि इसके बाद श्रीलंका की सरकार ने ऐसे किसी भी कदम के उठाने से इंकार किया और मीडिया रिपोर्टों को काल्पनिक बताया।[4][5]

श्रीलंका माता संपादित करें

मूल सिंहल राष्ट्रगान देवनागरी में सिंहल शब्द राष्ट्रगान का तमिल अनुवाद
ශ්‍රී ලංකා මාතා
අප ශ්‍රී....... ලංකා නමෝ නමෝ නමෝ නමෝ මාතා
සුන්‍දර සිරිබරිනී සුරැඳි අති සෝබමාන ලංකා
ධාන්‍ය ධනය නෙක මල් පලතුරු පිරි ජය භුමිය රම්‍යා
අප හට සැප සිරි සෙත සදනා ජීවනයේ මාතා
පිළිගනු මැන අප භක්‍තී පූජා
නමෝ නමෝ මාතා
අප ශ්‍රී ...... ලංකා නමෝ නමෝ නමෝ නමෝ මාතා
ඔබ වේ අප විද්‍යා
ඔබ මය අප සත්‍යා
ඔබ වේ අප ශක්‍ති
අප හද තුළ භක්‍තී
ඔබ අප ආලෝකේ
අපගේ අනුප්‍රාණේ
ඔබ අප ජීවන වේ
අප මුක්‍තිය ඔබ වේ
නව ජීවන දෙමිනේ නිතින අප පුබුදු කරන් මාතා
ඥාන වීර්‍ය වඩවමින රැගෙන යනු මැන ජය භූමී කරා
එක මවකගෙ දරු කැල බැවිනා
යමු යමු වී නොපමා
ප්‍රේම වඩා සැම හේද දුරැර දා නමෝ නමෝ මාතා
අප ශ්‍රී........ ලංකා නමෝ නමෝ නමෝ නමෝ මාතා
श्री लंका माता
अप श्री ..... लंका नमो, नमो, नमो, नमो माता!

सुन्दर सिरि बरिनी
सुरेन्दी अति सोबमान लंका
धान्य धनय नेका मल पल तुरु पिरि
जय भूमिय रम्या
अप हट सेप सिरि सेत सदना
जीवनये माता
पिलिगनु मेना अप भक्ति पूजा
नमो, नमो माता
अप श्री ..... लंका नमो, नमो, नमो, नमो माता!

ओबावे अप विद्या, ओबामय अप सत्या
ओबावे अप शक्ति, अप हदा तुल भक्ति
ओबा अप आलोके, अपगे अनुप्राणे
ओबा अप जीवन वे, अप मुक्तिय ओबा वे
नव जीवन देमिने
नितिना अप पुबुदु करन, माता
ज्ञान वीर्य वडवमीना रेगेना
यनु मेना जय भूमि करा
एक मवकुगे दरू कला बविना
यमु यमु वी नोपमा
प्रेम वडा सम भेद दुरर दा
नमो, नमो माता
अप श्री ..... लंका नमो, नमो, नमो, नमो माता!
ஸ்ரீ லங்கா தாயே - நம் ஸ்ரீ லங்கா
நமோ நமோ நமோ நமோ தாயே
நல்லெழில் பொலி சீரணி
நலங்கள் யாவும் நிறை வான்மணி லங்கா
ஞாலம் புகழ் வள வயல் நதி மலை மலர்
நறுஞ்சோலை கொள் லங்கா
நமதுறு புகலிடம் என ஒளிர்வாய்
நமதுதி ஏல் தாயே
நமதலை நினதடி மேல் வைத்தோமே
நமதுயிரே தாயே - நம் ஸ்ரீ லங்கா
நமோ நமோ நமோ நமோ தாயே
நமதாரருள் ஆனாய்
நவை தவிர் உணர்வானாய்
நமதோர் வலியானாய்
நவில் சுதந்திரம் ஆனாய்
நமதிளமையை நாட்டே
நகு மடி தனையோட்டே
அமைவுறும் அறிவுடனே
அடல்செறி துணிவருளே - நம் ஸ்ரீ லங்கா
நமோ நமோ நமோ நமோ தாயே
நமதோர் ஒளி வளமே
நறிய மலர் என நிலவும் தாயே
யாமெல்லாம் ஒரு கருணை அனைபயந்த
எழில்கொள் சேய்கள் எனவே
இயலுறு பிளவுகள் தமை அறவே
இழிவென நீக்கிடுவோம்
ஈழ சிரோமணி வாழ்வுறு பூமணி
நமோ நமோ தாயே - நம் ஸ்ரீ லங்கா
நமோ நமோ நமோ நமோ தாயே

हिन्दी अनुवाद संपादित करें

मां लंका हम तुझे प्रणाम करते हैं!
हे माता, तेरी समृद्धि विपुल,
दया और ममता में तू अतुल,
अनाज और सुस्वाद फलों से लदी,
उज्ज्वल रंग के सुगंधित फूलों से खिली,
जीवन और सभी अच्छी चीजों की दात्री,
आनंद और विजय की हमारी भूमि,
हमारी आभारी प्रशंसा स्वीकार कर,
श्रीलंका! हम तेरी वंदना करते हैं।
हमें ज्ञान और सत्य का दान देने वाली,
तू हमारी सामर्थ्य और आंतरिक विश्वास है,
हमारी दिव्य ज्योति और संवेदनशील जीव,
जीवन और मुक्ति की सांस।
हमें बंधन मुक्त प्रेरणा, प्रदान कर,
हमें सदा के लिए प्रेरित कर,
नवीन बुद्धि और शक्ति में,
रोग, घृणा, कलह सब खत्म हो गया,
प्यार में लिपटा, एक शक्तिशाली राष्ट्र,
हम सभी एक हो, आगे बढ़ें।
हे माँ हमे पूर्ण स्वतंत्रता की ओर ले चल.

सन्दर्भ संपादित करें

  1. D. B. S. Jeyaraj. "The language controversy over Sri Lankan National Anthem". dbsjeyaraj.com. मूल से 20 दिसंबर 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 दिसम्बर 2010.
  2. "THE CONSTITUTION OF THE DEMOCRATIC SOCIALIST REPUBLIC OF SRI LANKA - Section 7 The National Anthem". LawNet, Government of Sri Lanka. मूल से 16 जुलाई 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 जनवरी 2011.
  3. "संग्रहीत प्रति". मूल से 18 जनवरी 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 जनवरी 2011.
  4. "संग्रहीत प्रति". मूल से 19 दिसंबर 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 जनवरी 2011.
  5. "संग्रहीत प्रति". मूल से 20 दिसंबर 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 जनवरी 2011.

इन्हें भी देखें संपादित करें