विकि के प्रबंधन व उसकी गुणवत्ता बढाने के लिए कुछ सुझाव।

कॉमन्स के गैजेट्स संपादित करें

  1. कौमन्स पर जो भी गैजेट्स और विकिमीडिया के एक्सटेन्शंस हैं, उन्हें हिन्दी विकि पर डालना। साथ ही ऐसे गैजेट्स जिनसे विकि के प्रबंधन में लाभ मिले उसे बनाना। कुछ खास जरूरतें होगीं...

सिर्फ हिन्दी वर्णों में लिखे शीर्षक संपादित करें

  1. हिन्दी विकि पर अंग्रेजी लेख लिखने पर अंकुश लगना चाहिए। माना कि कई ऐसे लेख होंगे जिनका हिन्दी में अनुवाद करना संभव नहीं। पर ठीक उसी तरह जैसे हिन्दी शब्दों को अंग्रेजी अक्षरों में लिखते हैं, अंग्रेजी शब्दों को भी हिन्दी अक्षरों में लिखा जा सकता है।
    1. कारण - हिन्दी विकि पर बहुत अंग्रेजी शीर्षक वाले लेख आ गए हैं। इन्हें हिन्दी वाले शीर्षक में परिवर्तित करना एक अलग बोझ है।
    2. नए लेखों का शीर्षक अगर अंग्रेजी में है, तो user को एक suggestion मिलना चाहिए, कि इस अंग्रेजी शीर्षक को हिन्दी में अनुवाद करके बनाए।

नए साँचों को लाना संपादित करें

  1. नए साँचे अंग्रेजी पर आ रहे हैं। पुराने update हो रहे हैं। हिन्दी विकि पर भी उन्हें update करना चाहिए।

अंग्रेजी विकि के बॉट संपादित करें

  1. अंग्रेजी विकि पर काफी नए बॉट्स और नई चीजें देखने को मिलती हैं। इनसे विकि पर लेख बनाने और प्रबंध करने की गति और कुशलता बढती है। उनपर ध्यान देकर हिन्दी विकि पर लाया जाए।
    1. en:User:AudeBot
    2. en:User:BenjBot
    3. en:User:CohesionBot
    4. en:User:CrazynasBot
    5. en:User:BOTijo - create spanish municipalities
  2. हिन्दी विकि पर हिन्दी के उपयोग को अति सरल बनाना। नए विकि थीम पर कई चीजें अंग्रेजी में हैं, उन्हें अनुवाद करना।
  3. विकि बीटा पर हिन्दी अनुवाद - पुराने विकि पर सबकुछ हिन्दी में अनुवादित है पर नए विकि पर कई चीजें अंग्रेजी में ही नजर आती हैं। अतः इन्हें हिन्दी में अनुवाद कर देना चाहिए।

सक्रिय सदस्यता संपादित करें

  1. जो सदस्य सक्रिय हैं, जिन्होंने अच्छे योगदान दिए हैं, उन्हें सक्रिय सदस्यता प्रदान करनी चाहिए। इन सदस्यों को और अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।

दल बनाकर काम करना संपादित करें

  1. ad-hoc कार्य व वार्ता की बजाय हमें systematic way में काम करना चाहिए। जैसे छोटे लेखों को बड़ा करने का लक्ष्य अगर अलग-अलग करें तो productivity कम होगी। अगर टीम बनाकर करें तो तेजी से और अच्छा काम होगा। इसके लिए बॉट व विकि टूल्स का भरपूर उपयोग करना चाहिए।
  2. प्रभार को इस तरह से बाँटा जा सकता है।
    1. लोकप्रिय और हाई ट्रैफिक वाले लेख
    2. छोटे लेख
    3. श्रेणियाँ
    4. साँचे
    5. परियोजना का प्रबंधन
    6. बॉट उपयोगिता
    7. विषय संबंधी लेख
    8. वैन्डलिजम

प्रबंधन कार्य का बटवारा संपादित करें

  1. प्रबंधन कार्य का बटवारा - सक्रिय प्रबंधक विकि के कार्यों का विस्तारपूर्वक चिट्ठा बनाएँ और उसे आपस में बाँट लें। जैसे बॉट संबंधी गलतियों को कौन देखेगा। या फिर देश और राजधानी संबंधी लेखों पर किस टीम की नजर है, इत्यादि।
  2. प्रबंधन टीम - टीम का बनना बहुत जरूरी है। एक प्रबंधक के नीचे कुछ सक्रिय सदस्य हो सकते हैं। हालाँकि विकिपरियोजना में सदस्यों की जानकारी होती है, पर फिर भी सदस्यों की सँख्या कम होने के कारण स्पष्ट नहीं हैं।

विकि पर सीधे-साधे शब्दों का प्रयोग संपादित करें

हालाँकि मैंने पूरा सर्वेक्षण नहीं किया है, पर शब्द थोड़े सीधे-साधे हों तो उपयोग करने में आसानी होती है। उदाहरण के तौर पर..

..अधिक प्रचलित है। मेरा यह सुझाव है कि अगर हम सरल और आसानी से लिखे जाने वाले शब्दों का प्रयोग करें तो अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग कम और हिन्दी वाले शब्दों का प्रयोग बढाया जा सकता है। उदाहरण के तौर पर..

..अधिक आसान होना चाहिए।

विकिपीडियकों की उपलब्धियाँ - हिन्दी विकि ✓ संपादित करें

  • यहाँ देखें - विकिपीडियकों की उपलब्धियाँ
  • यहाँ सदस्य आते हैं और चले जाते हैं, पर उनके द्वारा बनाए गए पृष्ठ और दिए गए योगदान रह जाते हैं। हिन्दी विकि पर कई पुराने धुरंधर हैं जिन्होंने इसके विकास के लिए जी-तोड़ योगदान दिया, हालाँकि वर्तमान में सुषुप्त अवस्था में हैं। अच्छा लगेगा अगर कोई Hall of Fame या विकिपीडियकों की उपलब्धियाँ जैसी चीज यहाँ पर भी हो, ताकि उनके योगदान को भी देखा जा सके, उनकी उपलब्धियों को सराहा जा सके।
  • यह कोई साँचा या टेबल हो सकता है। प्रबंधकगण अगर कोई उचित सदस्य पाएँ जो इसके हकदार हैं तो उनके सदस्य पृष्ठ पर एक साँचा डाल सकते हैं जो इसके बारे में बताए। जैसे, शीर्ष विकिपीडियक २०११, श्रेष्ठ विकिपीडियक इत्यादि।
  • ऐसे सदस्य जिन्होंने १००० से ज्यादा मुख्य पृष्ठों पर संपादन किया है, उनकी सूची विशेष योगदान सदस्य सूची पर है।
  • आँकड़े
    • नाम व वार्ता
    • पंजीकरण
    • टिपण्णी - बर्नस्टार इत्यादि
    • मुख्य पन्नों की संपादन सँख्या, लघु संपादन छोड़ कर
    • मुख्य पन्नों में योगदान की माप, लघु संपादन छोड़ कर
    • कुल पन्नों की संपादन सँख्या
    • कुल पन्नों में योगदान की माप
    • योगदान विवरण, विकि पर या बाहरी कड़ियाँ से

-- सौरभ भारती (वार्ता) १४:२५, ६ सितंबर २००९ (UTC)

Hall of Fame तालिका संपादित करें

क्रम सदस्य नाम (हस्ताक्षर) सक्रिय समयावधि टिपण्णी योगदान
पूरा नाम, सदस्य पृष्ठ १ जनवरी २००७ से ३१ दिसम्बर २००७ कई साँचे बनाए, प्रबंदन में विशेष योगदान, भारत संबंधी पृष्ठों पर विशेष योगदान etc. विशेष:Contributions/पूरा नाम, पूरा नाम का योगदान

Hall of Fame तालिका १०,००० से अधिक लेखसंपादन सदस्यों के संपादित करें

क्रम सदस्य(वार्ता) पंजीकरण मुख्य लेखों का संपादन कुल संपादन टिपण्णी योगदान
1 Mayur (वार्ता) 21 Mar 2010 356618 500945 विकि योगदान, टूलसर्वर
2 आशीष भटनागर (वार्ता) 22 Nov 2007 30707 48491 विकि योगदान, टूलसर्वर
3 अनुनाद सिंह (वार्ता) 31 May 2007 21667 22563 विकि योगदान, टूलसर्वर
4 पूर्णिमा वर्मन (वार्ता) 24 Jul 2006 20507 28109 विकि योगदान, टूलसर्वर
5 मनीष वशिष्ठ (वार्ता) 16 Jan 2006 10493 11889 विकि योगदान, टूलसर्वर

विकिपादक के योगदान का आलेख द्वारा विश्लेषण संपादित करें

  1. किसी भी सदस्य के योगदान को महीने और वर्ष के हिसाब से आलेख में दिखाया जाएगा। इससे उसके योगदान को समयानुसार देखा जा सकेगा। इससे विकिपादक को उचित पद और पुरस्कार भी दिया जा सकता है।
  2. इसे अन्य भाषा के विकिपीडिया सदस्यों के लिए भी लागू किया जा सकता है।
  3. कैपचा का उपयोग करके इसके दुरुपयोग को रोका जा सकता है।

मित्रों को भारतीय विकियों पर योगदान देने के लिए आमंत्रण भेजना संपादित करें

नमस्कार,

मैं अपने मित्रों को एक अच्छे साँचे में लिखा हुआ आमंत्रण भेजना चाहता हूँ। मुख्यतः मेरी आशा उन्हें किसी भी भारतीय भाषा के विकि पर योगदान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए है। क्या इसके लिए कोई साँचा उपलब्ध है? अगर है, तो कृपया मेरे साथ साझा करें। अगर नहीं, तो क्या हमें ऐसा एक मेल तैयार करना चाहिए, जिसे कोई भी अपने मित्रों को सहज आमंत्रित कर सके। -- सौरभ भारती (वार्ता) 13:28, 16 जनवरी 2012 (UTC)

नए लेखों का सुझाव, जो दिन की घटनाओं और समाचार पर आधारित हों संपादित करें

विकिपीडिया:नए_लेखों_की_प्रस्तावित_सूची एक ऐसी सूची है, जिसमें एक दिन में हो रहे नए घटनाओं से संबंधित ईकाईयों को लेख के रूप में बनाया जा सकता है। उदाहरण के तौर पर, नए खिलाड़ी, नए राजनीतिज्ञ, अंतर्राष्ट्रीय लोग इत्यादि इसमें आएँगे। -- सौरभ भारती (वार्ता) 14:01, 16 जनवरी 2012 (UTC)


आगंतुकों से लेख बनाने, सुधारने के लिए बाईंपट्टी पर निवेदन संपादित करें

ऊपर बनी सूची में से किसी शीर्षक को उठाकर हिन्दी विकि पर आने वाले आगंतुकों को दिखाया जा सकता है, और उनसे इसे ठीक करने का निवेदन किया सकता है।

  1. IP के हिसाब से लेख छाँटे जा सकते हैं।

देवनागरी सँख्या को विकिपीडिया सॉफ्टवेयर की वर्ण-सँख्या सूची में जोड़ना संपादित करें

हिन्दी विकि पर आप देवनागरी सँख्या [१, २,३...८, ९] में लेख नहीं बना सकते, क्योंकि यह इसके वर्ण सूची में ही नहीं है। मैंने लेख २०१२१ बनाने की कोशिश की पर इसमें त्रुटि आई, देखिए अनुमति त्रुटि, जिसमें लिखा है कि पाँच या अधिक अवर्ण अक्षरों से लेख शीर्षक नहीं बनाए जा सकते।

ऐसा लगता है कि देवनागरी सँख्या को विकि सॉफ्टवेयर की वर्ण सूची में नहीं जोड़ा गया है। यह गलती भी हो सकती है या फिर कोई कारण। कोशिश तो यही होनी चाहिए कि इन्हें भी वर्ण सूची में जोड़ दिया जाए।