सदस्य वार्ता:Arushi0880/फ्रांस की न्यायपालिका

फ्रांस की उच्चतम न्यायालय

न्यायाधीश का कर्तव्य संपादित करें

फ्रांस में न्यायतंत्र विधान मंडल और शासनात्मक सत्ता सै अलग है। केवल फ़्रेंच नागरिक ही न्यायाधीश हो सकते हैं। न्यायाधीशों को सिविल सेवकों माना जाता है। एक बार नियुक्त किए जाने पर, न्यायाधीशों को केवल दुराचार के आरोप पर ही निकाला जा सकता है। ईन आरोपौ पर कठोर जाँच पड़ताल की जाती है।[1]

न्याय मंत्रालय संपादित करें

न्याय मंत्रालय अदालतों के कामकाज को संभालता है। वे तय करते हैं कि न्यायाधीशों का वेतन कितना होना चाहिए। वे यह भी तय करते हैं कि नए न्यायालयों का निर्माण होना चाहिए या नहीं। न्यायिक मंत्रालय जेलों का संचालन और प्रशासन भी करता है। न्याय मंत्रालय सार्वजनिक अभियोजन पक्ष का प्रमुख है। वे भ्रष्टाचार के मामलों की जांच करते हैं। फ्रांस मे दो प्रकार के न्यायालय हैं : साधारण अदालत और प्रशासनिक अदालत। फ़्रांस के न्यायालयों के तीन स्तर हैं : नीच अदालत, मध्यवर्ती अदालत और उच्च अदालत। अदालत में निर्णय संक्षिप्त होते है और स्पष्टीकरण प्रदान नहीं करते हैं। श्रेष्ठ न्यायालयों का सम्मान करना निचली अदालतों का दायित्व नहीं है। सार्वजनिक अपराध को गंभीर अपराध, दुर्व्यवहार और आकस्मिक अपराधों के रूप में वर्गीकृत किए जाते हैं। छोटे दुर्व्यवहारो के लिए, अपराधियों को जुर्माना चुकाना पड़ता है या अदालत में जाना पड़ता है। [2]

विभिन्न न्यायालो का कर्तव्य संपादित करें

साधारण अदालतों को सार्वजनिक और आपराधिक मुकदमों को संभालना पड़ता है। प्रशासनिक अदालतों को सरकार की निगरानी करनी पड़ती है और शिकायते संभालते है। पुलिस अदालतों में छोटे अपराधों पर नजर डाला जाता है जैसे ट्रैफिक उल्लंघन, मामूली हमले, आदि। आपराधिक अदालत को सुधारक अदालत भी कहा जाता है। देश भर में कई किशोर न्यायालय भी है। अदालतों में आम तौर पर तीन न्यायाधीश होते हैं। अगर न्यायालय मुकदमा मामूली हैं, तो एक न्यायाधीश हो सकता है। श्रम कोर्ट नियोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच मामलों की सुनवाई देता है। इन अदालतों में, नियोक्ता संघ और कर्मचारी संघ को समान प्रतिनिधित्व दिया जाता है। कृषि भूमि न्यायाधिकरण कृषि भूमि संपत्ति विभाजन से संबंधित मामलों को सुनता है। सामाजिक सुरक्षा न्यायाधिकरण सार्वजनिक कल्याण से संबंधित मामलों को सुनता है। व्यापार न्यायालय व्यापार और व्यवसाय से संबंधित मामलों को सुनता है। इस अदालत के लिए पैनल स्थानीय व्यापार समुदाय से चुना जाता है। गंभीर अपराधों से निपटने वाले न्यायालयों में तीन न्यायाधीश और नौ जूरी सदस्य होते है। यदि अपराध आतंकवाद या अवैध ड्रग व्यापार हैं तो केवल तीन न्यायाधीश इस मामले को संभालते हैं। अपील की अदालत उन मामलों की सुनवाई करती है जो नीचे की अदालतों से पारित हो जाती है। अपील की अदालत कई विभागों में विभाजित है। केसेसन का न्यायालय फ्रांस में सबसे श्रेष्ठ न्यायालय है।[3] इस अदालत में पांच कक्ष हैं। प्रत्येक कक्ष में कम से कम पन्द्रह न्यायाधीश हैं। किसी भी मामले की सुनवाई के दौरान सात न्यायाधीश मौजूद होना चाहिए। वर्तमान में इस अदालत में सेवा करने वाले एक सौ से अधिक न्यायाधीश हैं। आपराधिक मामलों को केवल पांच कक्षों में से एक में लिया जाता है। इस अदालत को कानून का संरक्षक कहा जाता है। यह न्यायालय सुनिश्चित करता है कि कानून पूरे देश में एक ही तरह से व्याख्या किया जाए। यह कोर्ट पेरिस में हॉल आफ जसटीस में स्थित है। यह जगह 1790 में बनाया गया था।

उद्धरण संपादित करें

  1. http://www.justice.gouv.fr/art_pix/plaquette_justiceenfrance_angl.pdf
  2. http://guides.ll.georgetown.edu/c.php?g=362135&p=2446075
  3. .https://www.courdecassation.fr/IMG/File/About%20the%20court_mars09.pdf
सदस्य "Arushi0880/फ्रांस की न्यायपालिका" के सदस्य पृष्ठ पर वापस जाएँ