सदस्य वार्ता:Dixitsandeep/विकिपीडिया पर हिन्दी वैज्ञानिक शब्दावली और शब्द चुनाव

हिन्दी वैज्ञानिक शब्दावली और शब्द चुनाव संपादित करें

सभी को सादर नमन करता हूँ और आपके जीवन के लिए मंगल कामना करता हूँ।

आप सभी का ध्यान मेरे द्वारा किये जा रहे हाल ही के परिवर्तनों की और ले जाना चाहता हूँ।

वैज्ञानिक शब्दावली आयोग के शब्दों का अध्ययन करके कुछ शब्दों के अनुवाद या पृष्ठों के नामों में बदलाव किया गया है।

लेकिन कई बार शब्दावली में एक से अधिक शब्द मिल जाते हैं। आयोग की शब्दावली में एक से अधिक शब्द होने का कारण भिन्न भिन्न विषयों में उस शब्द का प्रयोग होता है , इसलिए विषय के अनुसार ही शब्द का चुनाव करना चाहिए। इसमें से हर शब्द हर विषय के लिए सही नहीं होता ये ध्यान योग्य विषय है।

मेरे द्वारा किये गए सभी बदलाव खगोलशास्त्र विषय में ही हैं क्योंकि ये मेरी पसंद का विषय है। लेकिन शब्दों के चुनाव का आधार वैज्ञानिक शब्दावली आयोग की शब्दावली ही है। इस विज्ञान शब्द संग्रह का प्रयोग प्रमुखता से हुआ है. शब्द को ठीक से समझने के अन्य स्रोत जैसे यहाँ उपलब्ध शब्दकोश , पाठ्य पुस्तकों , और प्राचीन सिद्धान्त ग्रंथो का उपयोग भी किया है। लेकिन शब्द की उपस्थिति इस विज्ञान शब्द संग्रह में या आयोग के किस अन्य शब्द संग्रह में अनिवार्य है।

उदाहरण के लिए कुछ बदलाव ये हैं।

'Object => यद्यपि विज्ञान शब्द संग्रह में इस शब्द के अर्थ वस्तु व पिण्ड दोनों दिए गए हैं लेकिन खगोलशास्त्र के सन्दर्भ में इसका सही अनुवाद पिण्ड ही है और यथासम्भव स्थानों पर ये परिवर्तन किया गया है। लेकिन इस शब्द का प्रयोग बहुत है तो इसमें समय लगेगा। इस जैसे साधारण शब्द के प्रयोग में भी त्रुटि हो सकती है , ये ध्यान देने योग विषय है।

Longitude ==> विज्ञान शब्द संग्रह में इसके लिए भी दो शब्द हैं। भूगोल के सन्दर्भ में इसका अनुवाद देशान्तर है जबकि खगोल विज्ञान के सन्दर्भ में इसका अनुवाद रेखांश है। दोनों संदर्भो में उपयुक्त परिवर्तन किया जा रहा है , यद्यपि इसमें भी समय लगेगा।

Node (Orbital Node/Lunar Node etc): Node शब्द का सही अनुवाद भी विज्ञान शब्द संग्रह, प्राचीन सिद्धांत ग्रन्थ , और हिन्दी संस्कृत शब्दकोश सभी के आधार पर पात पाया गया है , इसलिए इसी शब्द का प्रयोग किया जा रहा है।

विकिपीडिया पर हिंदी भाषा के विज्ञान खासकर खगोलशास्त्र में एकरूपता और मानकता लाने के प्रयास में खगोलशास्त्र के कई अन्य अनुवाद इस प्रकार बदले जा रहे हैं , जिनकी जानकारी मैं यथा संभव संवाद पृष्ठ पर लिख देता हूँ।

मुझे विश्वास है आप सभी को ये प्रयास अच्छा लगेगा।

संदीप दीक्षित, खगोलशास्त्र और हिन्दी साहित्य में रूचि है (वार्ता) 07:22, 27 अक्टूबर 2021 (UTC)उत्तर दें

सदस्य "Dixitsandeep/विकिपीडिया पर हिन्दी वैज्ञानिक शब्दावली और शब्द चुनाव" के सदस्य पृष्ठ पर वापस जाएँ