![]() Dixitsandeep जी इस समय आप विकिमीडिया फाउण्डेशन की परियोजना हिन्दी विकिपीडिया पर हैं। हिन्दी विकिपीडिया एक मुक्त ज्ञानकोष है, जो ज्ञान को बाँटने एवं उसका प्रसार करने में विश्वास रखने वाले दुनिया भर के योगदानकर्ताओं द्वारा लिखा जाता है। इस समय इस परियोजना में 7,02,814 पंजीकृत सदस्य हैं। हमें खुशी है कि आप भी इनमें से एक हैं। विकिपीडिया से सम्बन्धित कई प्रश्नों के उत्तर आप को अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों में मिल जायेंगे। हमें आशा है आप इस परियोजना में नियमित रूप से शामिल होकर हिन्दी भाषा में ज्ञान को संरक्षित करने में सहायक होंगें। धन्यवाद।
![]() विकिपीडिया के सारे नीति-नियमों का सार इसके पाँच स्तंभों में है। इसके अलावा कुछ मुख्य ध्यान रखने हेतु बिन्दु निम्नलिखित हैं:
|
![]() विकिपीडिया में योगदान देने के कई तरीके हैं। आप किसी भी विषय पर लेख बनाना शुरू कर सकते हैं। यदि उस विषय पर पहले से लेख बना हुआ है, तो आप उस में कुछ और जानकारी जोड़ सकते हैं। आप पूर्व बने हुए लेखों की भाषा सुधार सकते हैं। आप उसके प्रस्तुतीकरण को अधिक स्पष्ट और ज्ञानकोश के अनुरूप बना सकते हैं। आप उसमें साँचे, संदर्भ, श्रेणियाँ, चित्र आदि जोड़ सकते हैं। योगदान से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण कड़ियाँ निम्नलिखित हैं:
![]() | |
(यदि आपको किसी भी तरह की सहायता चाहिए तो विकिपीडिया:चौपाल पर चर्चा करें। आशा है कि आपको विकिपीडिया पर आनंद आएगा और आप विकिपीडिया के सक्रिय सदस्य बने रहेंगे!) |
-- नया सदस्य सन्देश (वार्ता) 10:14, 18 जनवरी 2018 (UTC)
वार्ता:हिन्दी वैज्ञानिक शब्दावली और शब्द चुनाव पृष्ठ को शीघ्र हटाने का नामांकनसंपादित करें
नमस्कार, आपके द्वारा बनाए पृष्ठ वार्ता:हिन्दी वैज्ञानिक शब्दावली और शब्द चुनाव को विकिपीडिया पर पृष्ठ हटाने की नीति के मापदंड व2 के अंतर्गत शीघ्र हटाने के लिये नामांकित किया गया है।
इसमें वे पृष्ठ आते हैं जिन्हें परीक्षण के लिये बनाया गया है। यदि आपने यह पृष्ठ परीक्षण के लिये बनाया था तो उसके लिये प्रयोगस्थल का उपयोग करें। यदि आप विकिपीडिया पर हिन्दी टाइप करना सीखना चाहते हैं तो देवनागरी में कैसे टाइप करें पृष्ठ देखें।
यदि यह पृष्ठ अभी हटाया नहीं गया है तो आप पृष्ठ में सुधार कर सकते हैं ताकि वह विकिपीडिया की नीतियों पर खरा उतरे। यदि आपको लगता है कि यह पृष्ठ इस मापदंड के अंतर्गत नहीं आता है तो आप पृष्ठ पर जाकर नामांकन टैग पर दिये हुए बटन पर क्लिक कर के इस नामांकन के विरोध का कारण बता सकते हैं। कृपया ध्यान रखें कि शीघ्र हटाने के नामांकन के पश्चात यदि पृष्ठ नीति अनुसार शीघ्र हटाने योग्य पाया जाता है तो उसे कभी भी हटाया जा सकता है।
☆★संजीव कुमार (✉✉) 07:51, 27 अक्टूबर 2021 (UTC)
साँचा:हिन्दू पंचांग अधिवर्ष पृष्ठ को शीघ्र हटाने का नामांकनसंपादित करें
नमस्कार, आपके द्वारा बनाए पृष्ठ साँचा:हिन्दू पंचांग अधिवर्ष को विकिपीडिया पर पृष्ठ हटाने की नीति के मापदंड व2 के अंतर्गत शीघ्र हटाने के लिये नामांकित किया गया है।
इसमें वे पृष्ठ आते हैं जिन्हें परीक्षण के लिये बनाया गया है। यदि आपने यह पृष्ठ परीक्षण के लिये बनाया था तो उसके लिये प्रयोगस्थल का उपयोग करें। यदि आप विकिपीडिया पर हिन्दी टाइप करना सीखना चाहते हैं तो देवनागरी में कैसे टाइप करें पृष्ठ देखें।
यदि यह पृष्ठ अभी हटाया नहीं गया है तो आप पृष्ठ में सुधार कर सकते हैं ताकि वह विकिपीडिया की नीतियों पर खरा उतरे। यदि आपको लगता है कि यह पृष्ठ इस मापदंड के अंतर्गत नहीं आता है तो आप पृष्ठ पर जाकर नामांकन टैग पर दिये हुए बटन पर क्लिक कर के इस नामांकन के विरोध का कारण बता सकते हैं। कृपया ध्यान रखें कि शीघ्र हटाने के नामांकन के पश्चात यदि पृष्ठ नीति अनुसार शीघ्र हटाने योग्य पाया जाता है तो उसे कभी भी हटाया जा सकता है।
☆★संजीव कुमार (✉✉) 19:54, 16 नवम्बर 2021 (UTC)
- @संजीव कुमार साँचा या Template बनाने का निर्णय उसके कई जगह उपयोग के कारण लिया जाता है। इस जानकारी का उपयोग कई स्थानों पर होना था इसलिए साँचा बनाया गया। आप उसको हटाने में लग गए। मुझे हिंदी और विज्ञान से लगाव है विकिपीडिया से नहीं है , ना ही इस बात में कोई विशेष रूचि है के मेरे नाम के सम्पादन विकिपेडिया में दिखें।
- यदि आप बिना विचार के अपने एडमिन अधिकारों को दिखाने में लगें हैं तो यही सही , दिखाइए। मैं विकिपीडिया हिंदी से विदा लेता हूँ। मेरे पास अपनी बात और विषय को कहने के लिए पर्याप्त साधन है। संदीप दीक्षित, खगोलशास्त्र और हिन्दी साहित्य में रूचि है (वार्ता) 12:08, 17 नवम्बर 2021 (UTC)
- मैंने नामांकन किया है जिसके लिए प्रबन्धक होना आवश्यक नहीं है, आप यदि इसका विरोध करना चाहें तो कर सकते हैं। इस साँचे का प्रयोग हिन्दू पंचांग और अधिवर्ष के अतिरिक्त कहीं भी नहीं मिला। ऐसे लिखी हुई सामग्री को अलग-अलग लेखों में रखने का मुझे कोई औचित्य समझ में नहीं आया। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 17:37, 17 नवम्बर 2021 (UTC)
- @संजीव कुमार आपने नामांकन किया शीघ्र हटाने का और वो हट गया। हिन्दू पंचांग पन्ने पर जो इसका प्रयोग था उसका क्या होगा ? अब उस पन्ने पर त्रुटि है। अधिवर्ष ऐसा विषय है जिसका प्रयोग आगे कई स्थानों पर करने का मेरे विचार था इसलिए साँचा बनाया था।
- खैर जो भी हो , मेरा सहयोग यही तक था ।आगे का काम मैं अपनी व्यक्तिगत वेबसाइट पर करना ही बेहतर समझता हूँ। आपको बहुत शुभकामनाएँ।
- संदीप दीक्षित, खगोलशास्त्र और हिन्दी साहित्य में रूचि है (वार्ता) 05:35, 18 नवम्बर 2021 (UTC)
- मैंने नामांकन किया है जिसके लिए प्रबन्धक होना आवश्यक नहीं है, आप यदि इसका विरोध करना चाहें तो कर सकते हैं। इस साँचे का प्रयोग हिन्दू पंचांग और अधिवर्ष के अतिरिक्त कहीं भी नहीं मिला। ऐसे लिखी हुई सामग्री को अलग-अलग लेखों में रखने का मुझे कोई औचित्य समझ में नहीं आया। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 17:37, 17 नवम्बर 2021 (UTC)
आप साँचो का मूल ध्येय नहीं समझ रहे। साँचो को सामान्यतः एक ही प्रारूप में भिन्न-भिन्न पन्नों पर भिन्न-भिन्न आंकड़ों के साथ सामग्री को प्रदर्शित करना अथवा समरूप उद्देश्य वाले पन्नों को एक दूसरे से जोड़ना होता है। इसके अतिरिक्त बॉट के माध्यम से पन्ने निर्मित करने के लिए ऐसे साँचे भी बनाये जाते थे जैसा आपने बनाया, लेकिन ऐसे कार्यों को न करने का आग्रह किया जाता है। आप चाहो तो आपके प्रयोगपृष्ठ पर हटाये गए साँचें की जानकारी उपलब्ध करवाई जा सकती है। इस साँचे को हटाने का तात्पर्य यह है कि कोई अन्य प्रबंधक भी मेरे नामांकन से सहमत है और किसी ने भी इसको हटाने के निर्णय का तार्किक विरोध नहीं किया। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 05:49, 18 नवम्बर 2021 (UTC)
- @संजीव कुमार यदि आप कोई परिवर्तन (या हटाने के लिए नामांकन ) करते हैं तो ये देखना चाहिए कि उसके बाद पृष्ठ पढ़ने लायक और पूर्ण बने रहें। ये मानकर नहीं चलना चाहिए कि जिसने लिखा है वो करता रहेगा । आवश्यक नहीं कि लिखने वाले को इस बीच अवकाश मिल ही जाए।
- संदीप दीक्षित, खगोलशास्त्र और हिन्दी साहित्य में रूचि है (वार्ता) 05:40, 21 नवम्बर 2021 (UTC)
- @संजीव कुमार जहाँ साँचे के उद्देश्य की बात है , एक ही प्रारूप में भिन्न-भिन्न पन्नों पर भिन्न-भिन्न आंकड़ों के साथ सामग्री को प्रदर्शित करना या एक ही प्रारूप में भिन्न-भिन्न पन्नों प्रदर्शित करना दोनों ही प्रयोग सही हैं। यदि कोई सामग्री आधारभूत विषय पर ही है तो वह एक ही प्रारूप में बहुत स्थानों पर प्रयोग में आएगी। जैसे "सन्दूक हिन्दू धर्म" नाम का साँचा आ रहा है।
- संदीप दीक्षित, खगोलशास्त्र और हिन्दी साहित्य में रूचि है (वार्ता) 05:44, 21 नवम्बर 2021 (UTC)
खगोलप्रेमी, कृप्या विकिपरियोजना देखें।संपादित करें
नमस्कार संदीप जी, आप जैसे खगोल प्रेमियों की आवश्यकता है। कृप्या विकिपीडिया:विकिपरियोजना खगोलशास्त्र में शामिल हों और अपने सुझाव रखें। अपने कार्यों को भी बताएँ। चंद्र शेखर/Shekhar 15:14, 23 दिसम्बर 2021 (UTC)
- @चंद्र शेखर जी , धन्यवाद।
- आजकल मैं व्यस्त हूँ , इसलिए विकिपीडिया पर सहयोग देने में असमर्थ हूँ। दूसरे विकिपीडिया एडमिन द्वारा में पन्नो में संसोधन करके उनको अधर में छोड़ देना जैसे की शेष परिवर्तन करना केवल मेरा कर्तव्य हो , मुझे पसंद नहीं आया।
हिन्दू पंचांग पृष्ठ में प्रयोग हो रहे एक साँचे को हटा दिया गया , लेकिन उस साँचे में जो सामग्री थी उसको पृष्ठ पर नहीं लाया गया। हटाने की प्रक्रिया भी त्वरित थी। इससे विकिपीडिया पर हिंदी में लिखने मन जाता रहा। अब मैं अपनी ही वेबसाइट पर हिंदी सामग्री उपलब्ध कराने के विचार में हूँ।
- संदीप दीक्षित, खगोलशास्त्र और हिन्दी साहित्य में रूचि है (वार्ता) 08:33, 30 दिसम्बर 2021 (UTC)
- यह तो काफी खराब स्थिति है, लेकिन हो सकता है किसी नियमों का उल्लंघन हुआ हो इसलिए साँचा हटा दिया गया हो। आप हतोत्साहित ना हों, हिंदी विकिपीडिया पर काम करवाने और करने में थोडा समय लगता है, यह यहाँ की विकट समस्या है। यहाँ प्रबन्धक भी सिर्फ़ ५ हैं जिसमें सिर्फ़ ३ ही अधिकतर सक्रिय रहते हैं। आप्के किसी साँचे या लेख के हटाने के लिए अगर नामांकन होता है तो आपको विरोध दर्ज़ कराना होता है। मैं अब वो लॉग तो नहीं देख पा रहा हूँ लेकिन @SM7: जी, क्या आप उस साँचे का सामग्री क्या @Dixitsandeep जी को उपलब्ध करा सकते हैं ताकि वो सुधार कर सकें? चंद्र शेखर/Shekhar 15:27, 30 दिसम्बर 2021 (UTC)
- @चंद्र शेखर जी।
- मैंने उस स्थान पर साँचे का प्रयोग ये मानकर किया था कि इस जानकारी का प्रयोग बहुत स्थानों पर होगा , क्योंकि बहुत से पृष्ठ हैं जो इस विषय से सम्बंधित हैं। साँचे को हटाने का कारण था कि एडमिन को लगा कि साँचे की आवश्यकता नहीं है। ऐसा लगना कोई गलत बात नहीं। लेकिन यदि आप चाहते है कि यहाँ पर साँचे का प्रयोग नहीं हो तो साँचे की सामग्री को पृष्ठ पर लाकर फिर साँचा हटाए । ये मानकर ना चले कि जिसने ये पृष्ठ लिखा है वो दिन रात हर हाल में पृष्ठ की देखरेख करेगा । ये समाज सेवा है हाँ इतना अवश्य है कि यहाँ पर समाज सेवा के नाम पर कचरा नहीं फैलाया जा सकता ।। जो कुछ लिखा जा रहा है वो गम्भीरता से लिखा जा रहा है ये देखना चाहिए। विकिपीडिया को समाज का बड़ा वर्ग सटीक जानकारी मानकर चलता है , इसलिए यहाँ पर लिखा गंभीरता का विषय है। इसलिए ये बात समझना महत्वपूर्ण है लेखकों को यहाँ पर अपनी विशेषज्ञता के क्षेत्रों में गंभीर योगदान दे सकें , ना कि यहाँ योगदान देने वाले के विकिपीडिया के ज्ञान की परीक्षा हो। विकिपीडिया को प्रयोग करने का ज्ञान थोड़े समय में ही बढ़ जाएगा । विकिपीडिया का प्रयोग करना और सही जानकारी के लेख उपलब्ध करना दो अलग अलग विषय हैं।
- करीब एक महीने के लगातार श्रम में मैंने खगोलशास्त्र के कितने ही पन्नो की गुणवत्ता बढ़ाई और कितने ही नए पन्नो की रचना की , जिसकी शब्दावली के लिए मुझे सिद्धान्त शास्त्र भी पढ़ने पड़े और सरकारी शब्द संग्रह भी छानने पढ़े। हिन्दू पंचाग के लिए , जिन विषयों की जानकारी मुझे पहले से ही थी उन विषयो पर भी केवल उत्तम सन्दर्भ जुटाने के लिए पुस्तकें पढ़ी । केवल हिंदी के विज्ञान की श्रेष्ठ जानकारी उपलब्ध हो सके ये सब केवल इसलिए ही किया।
- संदीप दीक्षित, खगोलशास्त्र और हिन्दी साहित्य में रूचि है (वार्ता) 16:21, 30 दिसम्बर 2021 (UTC)