संदीप दीक्षित के सदस्य पृष्ठ पर आपका स्वागत है संपादित करें

मेरे पृष्ठ पर आने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

अवश्य ही आप मेरे विषय में कुछ जानना चाहते होंगे।

- कक्षा १२ तक हिंदी माध्यम से शिक्षित - इंजीनियरिंग स्नातक व भारतीय प्रबंध संस्थान से स्नातकोत्तर - सॉफ्टवेयर उद्योग में २० वर्ष से अधिक का अनुभव

इसके अतिरिक्त खगोलशास्त्र में विशेष रूचि रही है , गाँव में रहते हुए रात्रि के आकाश का खूब अध्ययन किया था। इसमें सभी ग्रहो और तारामंडलों का खूब अध्ययन किया था। शहर में प्रकाश प्रदूषण होने से ये कर पाना आज कल मुश्किल होता है। आजकल मैं प्राचीन भारतीय खगोलशास्त्र के सिद्धान्त ग्रंथो को अध्ययन कर रहा हूँ।

विकिपीडिया पर हिंदी में विज्ञान और गणित के पृष्ठ बनाता हूँ। विज्ञान को सही, व्यावहारिक और ,जहाँ तक हो सके, हिन्दी माध्यम शिक्षा में पहले से प्रयोग की जा रही भाषा में ही प्रस्तुत करने का मेरा उद्देश्य है।


भारत में अधिकांंश शिक्षा अंग्रेजी माध्यम ही हो रही है। इसलिए दुर्भाग्य से ऐसे लोगोंं कमी है जो हिंदी माध्य्म से पढे होंं और इस स्तर की सामग्री लिख पाएँ। मैं काफी समय से इंटरनेट पर लिख रहा हूँ मुझे केवल एक दो लोग मिले जो हिंदी माध्यम से पढ़कर उच्च तकनीकी क्षेत्र में काम कर चुकें हो। ऐसे लोग कम से वैज्ञानिक शब्दों का नया शाब्दिक अनुवाद नहीं करते बल्कि जो प्रचलित रहा है उसकी का प्रयोग करते हैं। नहीं तो ऐसे नए अनुवाद बन जाते हैं। एक भाजन नया शब्द बना दिया है , जबकि हिंदी विज्ञान में विभाजन प्रचलित है।

शून्य से भाजन

इस प्रकार तो हिन्दी में अनंत शब्द बन जाएँगे


विकिपीडिया एडमिन का अधिक हस्तक्षेप होने के कारण मैं यहाँ लिखना बंद कर दिया है। प्रतीत होता है कि हिन्दी में वैज्ञानिक लेख लिखने वाले पर्याप्त लोग विकिपीडिया के पास हैं ही तो मेरी सेवा का यहाँ अधिक लाभ नहीं है। हिंदी की सेवा करने के और भी बेहतर विकल्पोंं पर काम कर रहा हूँ. जल्दी ही एक बहुत अच्छा विकल्प लेकर आने वाला हूँ। आप मेरे लेख अन्य मंचो पर पढ सकते हैं जिनको सन्दीप दीक्षित नाम से खोजना सरल है।

विकिपीडिया पर मेरे कुछ योगदान संपादित करें

चन्द्रपात

ग्रहण युग

ग्रहण वर्ष

ग्रहण ऋतु

ग्रहण

ग्रसन

चान्द्र अयन

आभासी चंद्र दोलन

चंद्रकला

कक्षीय पात

प्रच्छाया , उपछाया और अग्रछाया

समान्तरीय किरणपुंज

सौर ज्वाला

सैनिक समाचार

आरेखों के हिंदी रूपान्तर संपादित करें

 
चन्द्रपात और सूर्य ग्रहण
 
कक्षीय राशियाँ
 
विषुवतीय निर्देशांक


संलग्न चित्रों को मैंने हिंदी भाषा में उपलब्ध कराया है।

हिन्दी की वैज्ञानिक शब्दावली चुनने में मेरे विचार ये हैं संपादित करें

शाब्दिक अनुवाद से भाषा की आत्मा मर जाती है इसलिए प्रचलन को पर्याप्त महत्व देना आवश्यक है। अनुवाद ही करना पड़े तो भी प्रचलनों को समझना आवश्यक है। अनुवाद भी भाषा की आत्मा जीवित रखते हुए ही होना चाहिए। Submarine भी एक नया अविष्कार है और Mobile भी , और Submarine तो व्यवहार में प्रयोग आने लायक चीज भी नहीं , फिर भी Submarine का जो शब्द स्वतः ही निकलकर आया वो कमाल का शब्द है , पनडुब्बी। खूब प्रचलित है , बनावटी नहीं लगता है , लोगों ने तुरंत अपना लिया। वहीँ पर जबरदस्ती वाले अनुवाद नहीं चल पाते हैं। उदाहरण के लिए Pedestrian Subway इसका किसी ने अनुवाद कर डाला भूमिगत पैदल पार पथ। ये पढ़ने वाले सोचेंगे कि कितनी कठिन भाषा है हिन्दी , इससे तो अंग्रेजी भली। भूमिगत मार्ग , काम कर जाता वो शब्दशः अनुवाद नहीं होता पर बेहतर शब्द होता । यहाँ पर देखने वाली बात ये है कि अंग्रेजी में Pedestrian क्यों लगाया गया , क्योंकि बहुत से शहरो में सड़कों के नीचे भूमिगत मार्ग बनने से पहले ही भूमिगत मेट्रो रेल थी जिसको Subway के नाम से जाना जाता है , भ्रम ना हो इसलिए Pedestrian Subway कर दिया। हमारे यहाँ तो ये सन्दर्भ ही नहीं था , कोई मेट्रो Subway या भूमिगत नाम से नहीं चल रही थी जिसके कारण केवल भूमिगत मार्ग कह देने से भ्रम हो जाता है। आशय ये है कि अनुवाद भी उस शब्द का सन्दर्भ अच्छे से समझकर ही होना चाहिए।

विज्ञान के शब्दों में हमे ये देखना चाहिए, - इसका कही पर पहले से तो प्रचलित नहीं है - क्या प्राचीन भारतीय विज्ञान में इस शब्द का प्रयोग हुआ है? - शब्दावली आयोग इस शब्द के कितने और कौन से अनुवाद प्रस्तुत करते हैं - यदि कोई अनुवाद उपलब्ध नहीं है , तो विदेश में किन शब्द मूलों से और किन अर्थों में इन शब्दों का अनुवाद हुआ।

एक उदाहरण लेते हैं। Draconic Month की सही हिन्दी क्या होगी ?

Draconic के बहुत से अर्थ होते हैं। कठोर , या ड्रैगन से सम्बन्धित। क्या अर्थ लिया जा सकता है। वस्तुतः यहाँ पर मुख्य बात ये है इस शब्द का प्रयोग किस अर्थ में है। चन्द्रमा के एक lunar node पर फिर से लौट आने में जो समय लगता है वो Draconic Month हैं। अब इसमें Draconic क्यों आ लगा ? इसलिए कि प्राचीन काल में यवनो में भी भारत की तरह ही राहू केतु जैसी कहानी प्रचलित थी। जैसे राहू का सिर एक ग्रहण का कारण था तो उसका शेष भाग दूसरे ग्रहण का कारण माना जाता था। इसी प्रकार यूरोप में माना जाता था कि एक विशाल ड्रैगन ग्रहण का कारण है और चन्द्रमा के ड्रैगन के सिर पर फिर से लौट आने का समय Draconic Month है।

हमे इसके प्रयोग देखने चाहिए। नहीं मिलते तो अनुवाद करना चाहिए। प्रयोग ना मिलने की स्थिति में इसका सही अनुवाद राहु मास होगा ऐसा मेरा विचार है।

वहीँ दूसरी ओर विज्ञान में संस्कृतनिष्ठ शब्दों का रोना नहीं रोना चाहिए। ये अपेक्षा ना रखें कि हिन्दी आती है तो हिन्दी की वैज्ञानिक शब्दावली भी आ जाएगी। हिन्दी आती है तो वैज्ञानिक शब्दावली को समझना सरल होगा। अंग्रेजी की वैज्ञानिक शब्दावली अंग्रेजी में न होकर लैटिन और ग्रीक में होती है। अंग्रेजी जानने वाले जिन्होंने विज्ञान नहीं पढ़ा है इन शब्दों के सही अर्थ बताना कठिन पाएँगे। Asymptote Azimuth Longitudinal Missile Projection ये शब्द तो मात्र उदाहरण है। जिनको अंग्रेजी की वैज्ञानिक शब्दावली आती है वो दशकों के श्रम का परिणाम है। हिन्दी को एक दो वर्ष तो देने पड़ेंगे।