समीकरण का हल

समीकरण के चर के लिए मान का पता लगाना

गणित में, 'समीकरण के हल' का अर्थ है, ऐसी संख्याएँ, फलन या समुच्चय खोजना जो उस दिये गये समीकरण को सन्तुष्ट करते हैं। जब हम समीकरण के हल की बात करते हैं तो उसमें आये हुए एक या अधिक चर राशियों को 'अज्ञात' (unknowns) माना गया होता है।

उदाहरण के लिए, समीकरण 4.x3 + x2 - 36 = 0 में चर x अज्ञात राशि है और x= 2 इसका एक हल है।

समीकरण का हल वैश्लेषिक विधि (या सांकेतिक विधि) से निकाला जा सकता है या संख्यात्मक विश्लेषण विधियों द्वारा। कुछ सीमित समीकरणों का ही हल निकालने की वैश्लेषिक विधियाँ ज्ञात हैं। किन्तु संख्यात्मक विधियों द्वारा सभी समीकरणों का हल सम्भव है।

इन्हें भी देखें संपादित करें