साँचा वार्ता:सक्रिय सदस्य

Latest comment: 6 वर्ष पहले by अनुनाद सिंह in topic अनुरोध

अनुरोध संपादित करें

@Capankajsmilyo: जी, आपका आभार कि आपने यह साँचा बनाया। कृपया आप विभिन्न श्रेणियाँ/ अधिकार-शीर्षक भी इसमें जोड़ दीजिए जैसे आपने "प्रबन्धक" के लिए किया। एक अधिकार-शीर्षक उन सदस्यों के लिए भी हो सकता है जो जिन्हें एक से अधिक अधिकार प्राप्त हों (जैसेकि पुनरीक्षक-चित्र-प्रेरक, आदि)। धन्यवाद। --मुज़म्मिलुद्दीन (वार्ता) 15:02, 21 अक्टूबर 2017 (UTC)उत्तर दें

मेरा मानना कुछ अलग है। 'सक्रिय सदस्यों' का नाम विकिपीडिया की गणना-मशीन बताए, न कि लोग अपने-अपने नाम लिखें। कुछ ऐसा होना चाहिये जो स्वतः गणना करके बताए कि हिन्दी विकि के २० या ५० सर्वाधिक सक्रिय सदस्य कौन हैं।-- अनुनाद सिंह (वार्ता) 14:36, 23 अक्टूबर 2017 (UTC)उत्तर दें
गणना यंत्र का विचार उत्तम है। ऐसी सूची सहायक सिद्ध हो सकती है। किंतु यह साँचा उन सदस्यो के लिए है जो स्वयं को सक्रिय बताना चाहते है। इस साँचे के व्यापक प्रयोग से आपसी वार्ता सरल हो पाएगी। साथ ही नए सदस्यों को भी सरल रूप से जानकारी मिल पाएगी की किन से वार्ता की जा सकती है। मुज़म्मिलुद्दीन जी आपका आभार। मैंने प्रबंधक इसलिए जोड़ा था क्योंकि उनके पास विवाद समाप्त करने का महत्वपूर्ण दायित्व तथा उसके लिए आवश्यक अधिकार होते है। अन्य अधिकार का इस साँचे में कोई खास उपयोग नही दिखता। फिर भी अगर आपके विचार में ऐसा कुछ है यो कृपया स्पष्ट करें। Capankajsmilyo (वार्ता) 18:37, 24 अक्टूबर 2017 (UTC)उत्तर दें
अर्थात यह उन सदस्यों की सूची होगी जो भविष्य में सक्रिय रहने की प्रबल इच्छा रखते हैं। अनुनाद सिंह (वार्ता) 16:36, 25 अक्टूबर 2017 (UTC)उत्तर दें
पृष्ठ "सक्रिय सदस्य" पर वापस जाएँ।