सुधीर वर्मा

भारतीय फिल्म निर्देशक

सुधीर वर्मा एक भारतीय फिल्म निर्देशक और लेखक हैं जो मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में काम करते हैं। उन्होंने फिल्म स्वामी रा रा (2013) के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की। उन्होंने इस फिल्म के बाद में दोहचाय (2015), केशव (2017) और रणरंगम (2019) जैसी फिल्मों का निर्देशन किया।

सुधीर वर्मा

2018 में वर्मा
जन्म 6 अक्टूबर 1979
भीमावरम, आंध्र प्रदेश, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
कार्यकाल 2011–वर्तमान
जीवनसाथी राधा कुमारी
बच्चे 2

प्रारंभिक जीवन संपादित करें

सुधीर वर्मा का जन्म 6 अक्टूबर 1979 को भीमावरम में हुआ था।[1] वर्मा की स्कूली शिक्षा विशाखापत्तनम में हुई थी और उन्होंने काकीनाडा में अपना इंटरमीडिएट पूरा किया।[2] उनका पालन-पोषण नरसापुरम में हुआ।[3] वह पहले पेशे से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियर थे और बाद में एक सहायक निर्देशक के रूप में अपना करियर शुरू किया।

व्यक्तिगत जीवन संपादित करें

वर्मा का विवाह राधा कुमारी से हुआ और उनके दो बच्चे हैं।[4]

करियर संपादित करें

सुधीर ने निर्देशन की शुरुआत स्वामी रा रा (2013) फिल्म से की, जिसमें निखिल सिद्धार्थ और स्वाति रेड्डी ने अभिनय किया था। द हिन्दू ने इस फिल्म के बारे में कहा की "फिल्म आपके दिमाग की जेब काट लेगी और आप करोड़पति नहीं तो शायद खुद को अमीर महसूस करेंगे।"[5] यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर व्यावसायिक रूप से सफल रही।[6] इस फिल्म को कन्नड़ में जम्बू सावरी के नाम से बनाया गया था।

वर्मा की दूसरी फिल्म दोहचाय (2015) थी, जिसमें नागा चैतन्य और कृति सनोन ने अभिनय किया था। इसके बाद उन्होंने केशव (2017) को निखिल सिद्धार्थ, रितु वर्मा और ईशा कोपिकर के साथ मुख्य भूमिकाओं में निर्देशित किया।

शैली और प्रभाव संपादित करें

सुधीर ने अपने स्टाइल के बारे में बात करते हुए कहा "मैं काफी हद तक विदेशी फिल्मों से प्रभावित हूँ। मैं क्वेंटिन टारनटिनो, क्रिस्टोफर नोलन, स्टीवन स्पीलबर्ग और मार्टिन स्कोर्सेसे का बहुत बड़ा प्रशंसक हूँ। मेरे सीखने के संबंध में उनका काम मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण रहा है। जहाँ तक मेरे स्टाइल की बात है, मैं जब भी कोई फिल्म करता हूं, तो उसी जॉनर की ढेर सारी फिल्में देखता हूँ। अगर मुझे कुछ दिलचस्प दिखता है, तो मैं उसे अपना लेता हूँ। उसके बाद, मैं अपनी फिल्मों में कुछ दृश्यों को दूसरों से अनुकूलित कर सकता हूँ। फिर भी, मैं अपने दर्शकों के अनुरूप पटकथा करता हूं। मैं नहीं चाहता कि दर्शक मेरी फिल्म से अलग हो जाएँ, इसलिए मैं यह सुनिश्चित करता हूँ कि हमारे दर्शक इससे जुड़ सकें।"[7]

एक अन्य इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "मेरे हिसाब से प्रेरणा हो या कॉपी, दोनों एक ही हैं, इसलिए मैं उन निर्देशकों को श्रेय देता हूँ जिनसे मैं दृश्य चुराता हूँ। मेरी फिल्म केशव भी कई फिल्मों से प्रेरित हैं। इसलिए मैंने विशेष धन्यवाद कार्ड में प्रत्येक निर्देशक का उल्लेख किया, जिनकी फिल्मों से मैंने केशव के लिए प्रेरणा ली। यह उन दृश्यों को श्रद्धांजलि देने का मेरा तरीका है, जिन्होंने मुझ पर बहुत प्रभाव छोड़ा। मेरे पसंदीदा भारतीय निर्देशक मणिरत्नम, राम गोपाल वर्मा, राजकुमार संतोषी और राजकुमार हिरानी हैं।"[7]

फिल्मोग्राफी संपादित करें

फिल्में
वर्ष शीर्षक निर्देशक लेखक निर्माता नोट्स सन्दर्भ
2013 स्वामी रा रा हाँ हाँ नहीं [8]
2015 दोहचाय हाँ हाँ नहीं [9]
2017 केशव हाँ हाँ नहीं
2018 किराक पार्टी नहीं हाँ नहीं
2019 रणरंगम हाँ हाँ नहीं [10]
2021 सुपर ऑवर नहीं नहीं हाँ [11]
2022 साकिनी डाकिनी हाँ नहीं नहीं [12]
2023 रावनासुर हाँ नहीं नहीं [13]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Exclusive Interview : Sudheer Varma - Nikhil will shock everyone with Keshava". 123telugu.com (अंग्रेज़ी में). 2017-05-17. अभिगमन तिथि 2023-06-02.
  2. "Interview with Sudheer Varma about Keshava by Maya Nelluri - Telugu cinema director". www.idlebrain.com. अभिगमन तिथि 2023-06-02.
  3. "Sudheer Verma: Riding on concepts". The Hindu (अंग्रेज़ी में). 2017-03-07. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0971-751X. अभिगमन तिथि 2023-06-02.
  4. "Exclusive Interview : Sudheer Varma - Nikhil will shock everyone with Keshava". 123telugu.com (अंग्रेज़ी में). 2017-05-17. अभिगमन तिथि 2023-06-02.
  5. "Swamy Ra Ra: Crime and comedy went up the hill". The Hindu (अंग्रेज़ी में). 2013-03-23. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0971-751X. अभिगमन तिथि 2023-06-02.
  6. "Swamy Raa Raa clicks at B.O". web.archive.org. 2015-04-16. मूल से पुरालेखित 16 अप्रैल 2015. अभिगमन तिथि 2023-06-02.सीएस1 रखरखाव: BOT: original-url status unknown (link)
  7. "Malaika-looks-gorgeous-as-usual-_11-1". Gulte (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-06-02.
  8. "Nikhil Siddhartha: Swamy Ra Ra made me an established actor".
  9. "Naga Chaitanya's First Look 'Dohchay' Poster Goes Viral".
  10. "Sudheer varma special set for his next movie". The Times of India.
  11. Winters, Bryce J. (21 January 2021). "The journey with late Telugu director Praveen Varma for "Super Over" movie cannot be forgotten". TheNewsCrunch (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 22 January 2021.
  12. "Nivetha Thomas takes her first dose of Covid-19 vaccine, asks everyone to get vaccinated". India Today (अंग्रेज़ी में). 17 June 2021. अभिगमन तिथि 18 August 2021.
  13. "Ravi Teja starts shooting for Ravanasura". Cinema Express. अभिगमन तिथि 2 February 2022.