सुलैमान (इस्लाम)

इस्लाम के पैग़म्बर

सुलैमान (इस्लाम) (अंग्रेज़ी:Solomon in Islam) क़ुरआन में वर्णित अरबी भाषा में प्राचीन अरब के एक नबी पैग़म्बर का नाम है। हज़रत दाऊद के पुत्र, इस्लाम मान्यता से सुलैमान को जानवरों और जिन्न से बात करने की क्षमता सहित कई ईश्वर प्रदत्त उपहार दिए गए थे। अरब इतिहासकारों ने सुलैमान को दुनिया भर के सबसे महान शासकों में से एक माना।

इस्लाम धर्म की महत्वपूर्ण पुस्तक क़िसासुल अंबिया और ऐतिहासिक पुस्तकों के अनुसार अल-अक्सा मस्जिद और यरुशलम का निर्माण शुरू किया। ये इमारतें आज भी मौजूद हैं।[1]

अँगूठी की कथा,रानी सबा, हैकल सुलेमानी, चींटियों से बात और हुदहुद की कहानियां भी इनसे संबंधित हैं।

क़ुरआन में वर्णन संपादित करें

  • हमने दाऊद और सुलैमान को बड़ा ज्ञान प्रदान किया था, (उन्होंने उसके महत्व को जाना) और उन दोनों ने कहा, "सारी प्रशंसा अल्लाह के लिए है, जिसने हमें अपने बहुत-से ईमानवाले बन्दों के मुक़ाबले में श्रेष्ठता प्रदान की।"दाऊद का उत्तराधिकारी सुलैमान हुआ औऱ उसने कहा, "ऐ लोगों! हमें पक्षियों की बोली सिखाई गई है और हमें हर चीज़ दी गई है। निस्संदेह वह स्पष्ट बड़ाई है।"सुलैमान के लिए जिन्न और मनुष्य और पक्षियों मे से उसकी सेनाएँ एकत्र कर गई फिर उनकी दर्जाबन्दी की जा रही थी (क़ुरआन 27-15-17)
  • फिर जब हमने उसके लिए मौत का फ़ैसला लागू किया तो फिर उन जिन्नों को उसकी मौत का पता बस भूमि के उस कीड़े ने दिया जो उसकी लाठी को खा रहा था। फिर जब वह गिर पड़ा, तब जिन्नों पर प्रकट हुआ कि यदि वे परोक्ष के जाननेवाले होते तो इस अपमानजनक यातना में पड़े न रहते (क़ुरआन 34:14)

हज़रत सुलेमान की अंगूठी संपादित करें

इस्लाम के पैगम्बर कुरान अनुसार
आदम इदरीस नुह हुद सालेह इब्राहीम लूत इस्माइल इसहाक याकूब यूसुफ़ अय्यूब
آدم إدريس نوح هود صالح إبراهيم لوط إسماعيل إسحاق يعقوب يوسف أيوب
आदम (बाइबल) इनोच नोअह एबर शेलह अब्राहम लॉट इश्माएल आइजै़क जैकब जोसफ जॉब

शोएब मूसा हारुन जुल-किफ्ल दाऊद सुलेमान इलियास अल-यासा यूनुस ज़कारिया यहया ईसा मुहम्मद
شُعيب موسى هارون ذو الكفل داود سليمان إلياس إليسع يونس زكريا يحيى عيسى مُحمد
जेथ्रो मोजे़ज़ आरोन एजी़कल डैविड सोलोमन एलीजाह एलीशाह जोनाह जे़करिया जॉन ईशु मसीह पैराच्लीट
  वा  

इन्हें भी देखें संपादित करें

इब्राहीमी धर्म

इस्लाम के पैग़म्बर

क़िसासुल अंबिया

सन्दर्भ संपादित करें

  1. ""हज़रत सुलैमान"अलैहिस्सलाम क़ससुल अंबिया-पृष्ठ 239". https://archive.org/. |website= में बाहरी कड़ी (मदद)

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

  • [https://www.australianislamiclibrary.org/prophets.html किससुल अंबिया - (उर्दू / अरबी / अंग्रेजी / बंगला / पश्तो) नबियों / पैग़म्बरों से सम्बंधित पुस्तकें