सुविज्ञ शर्मा (जन्म २८ जुलाई, १९८३) एक भारतीय कलाकार, चित्रकार, फ़ैशन डिज़ाइनर और उद्यमी हैं,[3] जिन्हें अपनी मिनिएचर पेंटिंग्स (लघु-चित्रों ), तंजौर पेंटिंग, फ्रेस्को कला और सजीव चित्रों के लिए जाना जाता है। भारत के प्रसिद्ध वास्तुकला धरोहर स्थानों जैसे जयपुर में सिटी पैलेस एवं जामा मस्जिद सहित अनगिनत पुनर्नवीकरण और फ्रेस्को पेंटिंग प्रोजेक्ट्स का श्रेय इनको जाता है। इन्हें प्रतिष्ठित भारत गौरव सम्मान, २०१२ से सम्मानित किया गया है।[1][2][4][5]

सुविज्ञ शर्मा

सुविज्ञ शर्मा
जन्म 28 जुलाई 1983
जयपुर, राजस्थान, भारत[1]
राष्ट्रीयता भारतीय
शिक्षा महराजा सवाई मानसिंह विद्यालय
भारतीय विद्या भवन विद्याश्रम
भवानीपुर एजुकेशन सोसायटी कॉलेज
सिम्बिओसीस आंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय
प्रसिद्धि का कारण चित्रकारी, फैशन डिजाइनिंग
जीवनसाथी चारु शर्मा (२००५-वर्तमान)[1]
पुरस्कार भारत गौरव सम्मान, (२०१२)[2]
वेबसाइट
www.suvigyasharma.com

इनकी कलाकृतियाँ भारत के कई प्रसिद्ध घरानों, जैसे कि बजाज, बिड़ला और सिंघानिया, अंबानी, पिरामल, मित्तल और बर्मन के निजी संग्रह में एक प्रतिष्ठित स्थान रखती हैं। वे भारत में लघु कला की विरासत को विकसित करने और बढ़ावा देने वाले एकमात्र कलाकार हैं।

इनकी कलाकृतियाँ मारवाड़ इंडिया, सोसायटी, हैलो, सैवी, डीएनए, मिड डे, और टाइम्स ऑफ इंडिया आदि कई प्रतिष्ठित पत्रिकाओं और समाचार पत्रों में चित्रित की गई हैं। सुविज्ञ शर्मा की कलाकृतियों को कई रंग शालाओ और संग्रहालयों में प्रदर्शित किया जा चुका है, जिनमें सिंगापुर आर्ट म्युजियम, सिमरोज़ा आर्ट गैलरी, चित्रकूट आर्ट गैलरी, चेन्नई आर्ट गैलरी, अर्टिसन्स आर्ट गैलरी एवं इंडिया हैबिटैट सेन्टर सम्मलित हैं।[6]

सितंबर, २०१४ में, सुविज्ञ शर्मा ने २४ कैरेट सोने से अलंकृत औपनिवेशिक स्टांप पेपर चित्र प्रस्तुत करता हुआ अपना कलासंग्रह, एन आर्ट कलेक्टर्स पैराडाइज़, प्रदर्शित किया, जिसका अनावरण बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी द्वारा किया गया है।[7][8]

१८ अक्टूबर २०१५ को, सुविज्ञ का नवीनतम कला संग्रह फॉरएवर इटरनल पिचवई, का अनावरण अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा किया गया।[9]

प्रारंभिक जीवन संपादित करें

सुविज्ञ शर्मा का जन्म राजस्थान के जयपुर में, श्री आर. के. शर्मा, जो कि एक कलाकार हैं और श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, जो गृहिणी हैं, के सुपुत्र के रूप में हुआ। इन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह स्कूल और भारतीय विद्या भवन के विद्याश्रम से प्राप्त की। इसके बाद, भवानीपुर एजुकेशन सोसाइटी कॉलेज, कोलकाता से स्नातक शिक्षा पूरी की। सिम्बायोसिस अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय, पुणे से इन्होंने विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रबंधन का अध्ययन भी किया। सुविज्ञ ने लोगों की तस्वीरें या अपने आस पास मौजूद चीज़ों के चित्र बनाने शुरू कर दिए थे, जब वे केवल ७ साल के थे।

करियर संपादित करें

 
सुविज्ञ शर्मा, साथ में पत्नी चारू शर्मा और अभिनेत्री रानी मुखर्जी, एन आर्ट कलेक्टर्स पैराडाइज़ प्रदर्शनी के दौरान[10]

इनकी कलाकृतियाँ भारत की महान शाही कला की विरासत को दर्शाती हैं, जो कि एक समकालीन शैली में अतीत की विरासत को पुनर्निर्मित करती हैं। इनकी कृतियाँ भारत के प्रमुख राजघरानो के वंशजो के लिए निर्मित की गयी विलासपूर्ण कला और जीवनशैली का एक दुर्लभ नज़ारा दोहराती हैं।

सुविज्ञ, पूर्णतया शाही माहौल निर्माण कर के पारखियों को, नज़ाकत भरे कलात्मक उत्पादों का साक्षी बनने का एक शानदार अवसर प्रदान करते हैं। सुविज्ञ के ग्राहकों में न सिर्फ़ शाही परिवार, बल्कि कुलीन ग्राहक भी हैं। सुविज्ञ ने देश के लगभग सभी शीर्ष घरानों पर चित्रकारी की है, जिनमें शामिल हैं अंबानी, पिरामल, एल. एन. मित्तल, बिड़ला, बर्मन, सिंघानिया और बजाज परिवार। व्यापारिक घरानों के इलावा, बॉलीवुड में भी कुछ ग्राहक और प्रशंसक हैं, जिनमें शामिल हैं प्रियंका चोपड़ा, रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा[11][12][13][14]

सुविज्ञ शर्मा फ्रेस्को वाल पेंटिंग्स, प्योर स्टर्लिंग सिल्वर, सैंडलवुड और मकराना मार्बल से निर्मित मंदिरों, औद्योगिक व सेलिब्रिटी उपहारों और सम्बंधित कार्यों की डिज़ाइनिंग में भी माहरत रखते हैं। वे दुनिया भर में यात्राएँ कर चुके हैं और इंग्लैंड में, लंदन और ससेक्स, जहाँ इन्होंने अपनी पेंटिंग प्रदर्शनी और कार्यशालाओं का आयोजन किया, कला प्रेमियों का ध्यान आकर्षित किया है। इस दरम्यान, इन्होंने अपनी कलाकृतियों को भारत के सभी महानगरों और सभी जानी-मानी कला दीर्घाओं में प्रदर्शित किया। सुविज्ञ की रंगकारी जयपुर और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों जैसे उदयपुर व किशनगढ़ की हवेलियों, जामा मस्जिद की गोल्ड लीफ़िंग, जयपुर सिटी पैलेस के कुछ हिस्सों, बंगलों, दरगाह, भारत के विभिन्न हिस्सों की विरासती संपत्तियों में देखी जा सकती है। वे इसके लिए कार्यशालाएं भी आयोजित करते हैं। पुराने तरीके का अनुसरण करते हुए, उनकी पेंटिंगों में इस्तेमाल किए जाने वाले सारे रंग १००% प्राकृतिक वनस्पति डाईज़, वनस्पतियों और सभी कुदरती रत्नों जैसे पन्ना, नीलम और हीरे से निर्मित होते हैं।[2][4][15][16][17][18]

एन आर्ट कलेक्टर्स पैराडाइज़ संपादित करें

सितंबर, २०१४ में, कलाकार सुविज्ञ शर्मा ने, २४ कैरेट सोने से अलंकृत औपनिवेशिक स्टैम्प पेपर चित्र प्रस्तुत करता हुआ अपना अपना नवीनतम कलासंग्रह, एन आर्ट कलेक्टर्स पैराडाइज़ प्रदर्शित किया, जिसका अनावरण बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी द्वारा सिमरोज़ा आर्ट गैलरी पर मुंबई में किया गया।[19][20][21]

सुविज्ञ के शो में शामिल होना एक बेहतरीन अनुभव है। युवा होने के साथ-साथ सुविज्ञ जिस तरह का काम कर रहे हैं, यह बहुत प्रेरणादायक है और मेरे ख़याल से कई युवा कलाकारों को इनके काम से प्रेरणा लेनी चाहिए। जिस तरह से इन्होंने समकालीन के साथ हमारी पारंपरिक संस्कृति का मेल किया है और परिष्कृत किया हुआ तंजौर, जिसे हम सब बेहद पसंद करते हैं, पूरी प्रदर्शनी समर्पण से भरी हुई दिखती है। मुझे तंजौर बहुत पसंद है और जिस तरह से इन्होने परिष्कृत तंजौर से एक ट्विस्ट लाया है, यह कमाल का है। मिनिएचर आर्ट वर्क (लघु कलाकृति) ऐसी चीज़ है जिसे हमने बरसों से जाना है और यह हमारी परम्परा का हिस्सा है। यह बहुत ही अच्छी बात है कि सुविज्ञ अपने परिवार की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं और यह बड़ी ही सुखद बात होगी कि उनके बेटे या बेटी भी इस विरासत को अपने साथ आगे बढ़ाएँ।

सुविज्ञ ने 4डी प्रभाव के साथ, मुंबई के मशहूर गणपति मंदिर सिद्धिविनायक की मूर्ति की एक बेहद दिलचस्प महाआकार पेंटिंग अनावरित की, मानों २४ कैरेट सोने, चांदी और अर्द्ध-बहुमूल्य रत्नों में देवा साक्षात सामने हों, साथ ही १००% नायाब स्टैम्प पेपरों पर २२ विशिष्ट स्वर्ण चित्रों का एक संग्रह भी। पूरे भारत में यह एकमात्र 4डी पेंटिंग है। इनकी प्रदर्शनी में, अभिजात और प्रमुख हस्तियाँ जैसे श्याम सिंघानिया, मिकी मेहता, छाया मोमाया, फीरोज़ा गोदरेज और अनंगशा बिस्वास की मौजूदगी देखी गई। [23][24][25][26][27]

फॉरएवर एटरनल पिचवई संपादित करें

 
कंगना रनौत[28] और सुविज्ञ शर्मा मुंबई में १८ अक्टूबर २०१५ को उनके कला प्रदर्शनी के दौरान[29]

सुविज्ञ शर्मा का नवीनतम कला संग्रह "फॉरएवर एटरनल पिचवई", का अनावरण १८ अक्टूबर २०१५ को अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा कमलनारायण गैलरी, मुंबई में किया गया। कंगना रनौत के अतिरिक्त बॉलीवुड हस्तियों मधू, मिकी मेहता, मधुर बजाज, किरण जुनेजा प्रदर्शनी में उपस्तिथ थे।[30][31][32][33][34][35][36][37][38][39][40][41][42][43]

कला प्रदर्शनी संपादित करें

वर्ष प्रदर्शनी का नाम स्थान
२००४ एन आर्ट कलेक्टर्स पैराडाइज़ सिमरोज़ा आर्ट गैलरी, ब्रीच कैंडी
२०१३ इल्युमिनेशंस काला घोड़ा कला महोत्सव, मुंबई
२०१० द गोल्डन एरा ब्रीच कैंडी
२००९ मायथोलॉजीस ऑफ़ इंडिया सिमरोज़ा आर्ट गैलरी
२००७-२००९ ओपन पाम कोर्ट चेन्नई आर्ट गैलरी, और इंडिया हैबिटेट सेंटर, दिल्ली
२००७-२००९ द आर्ट ऑफ़ इंडिया चेन्नई आर्ट गैलरी, और इंडिया हैबिटेट सेंटर, दिल्ली

व्यक्तिगत जीवन संपादित करें

सुविज्ञ का विवाह चारू शर्मा से हुआ है, जो एक ग़ैर सरकारी संगठन चलाती हैं, जिसके द्वारा समय-समय पर जयपुर के पास के गांव में कला शिविरों का आयोजन किया जाता है। इस तरह दोनों जीवनसाथी, इन दूरदराज के क्षेत्रों की युवतियों और महिलाओं को, कला क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को पहचानने में मदद करते हैं। इस युगल दंपत्ति का एक बेटा है जिसका नाम है अभिज्ञ।[1]

सम्मान संपादित करें

२९ की युवा उम्र में, सुविज्ञ शर्मा को वर्ष २०१२ में भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया था।[2]

अन्य संपादित करें

मार्च, २०१५ में सुविज्ञ शर्मा, बालिकाओं को शिक्षित करने के एक नेक काम के लिए, प्रमुख टेलीविजन और बॉलीवुड हस्तियों के साथ, स्माइल फाउंडेशन के एक शो का शुभारम्भ करते हुए रैम्प पर चले।[44]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Chamikutty, Preethi (October 27, 2013). "Suvigya Sharma – artist by default and an entrepreneur by choice". YourStory. मूल से 9 मई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 सितंबर 2015.
  2. Chandra, Aditi (June 12, 2013). "Sonia Agarwal of Whitenife opens up the possibilities with Elfh, the new Ivory". मूल से 11 जनवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 सितंबर 2015.
  3. Sharma, Sanjukta (July 6, 2013). "Lounge Loves". Livemint. मूल से 11 जनवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 सितंबर 2015.
  4. Khan, Bushra (Mar 3, 2013). "Painting 'traditionally' out of the box". The Times of India. मूल से 29 सितंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 सितंबर 2015.
  5. Sen, Sanjukta (June 12, 2014). "Suvigya Sharma - renowned painter brings life in decor with his unique artwork". Bollywood Helpline. मूल से 14 जून 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 सितंबर 2015.
  6. Banerjee, Kaushani (March 8, 2013). "Preserving tradition". DNA India. मूल से 29 सितंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 सितंबर 2015.
  7. "Rani Mukerji unveils artist Suvigya Sharma's latest collection in Mumbai". The Times of India. September 27, 2014. मूल से 2 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 सितंबर 2015.
  8. "Rani Mukherji divulges Golden Art by Renowned Artist Suvigya Sharma". APN News. September 24, 2014. मूल से 4 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 सितंबर 2015.
  9. "Kangana Ranaut And Madhoo At Suvigya Sharma's Art Exhibition". Yahoo news. 19 October 2015. मूल से 22 दिसंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 दिसंबर 2015.
  10. "Rani Mukerji inaugurates Suvigya Sharma's art exhibition". Bollywood Hungama. मूल से 22 दिसंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 दिसंबर 2015.
  11. "After Hrs Exclusive: From the Chopras' private collection". DNA India (अंग्रेज़ी में). August 17, 2015. मूल से 20 अगस्त 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 सितंबर 2015.
  12. Karkhanis, Namrata (August 18, 2015). "Unseen Private Artwork Features Rani Mukerji and Aditya Chopra Together". Masala.Com (अंग्रेज़ी में). मूल से 20 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 सितंबर 2015.
  13. "रानी-अादित्य के प्राइवेट पोर्ट्रेट कलेक्शन की झलक". Daily Bhaskar. August 18, 2015. मूल से 4 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 सितंबर 2015.
  14. "रानी-अादित्य के प्राइवेट पोर्ट्रेट कलेक्शन की झलक". Hunt News. August 18, 2015. मूल से 6 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 सितंबर 2015.
  15. "Suvigya Sharma: Featured in Marwar India". Cinegoer. मूल से 5 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 सितंबर 2015.
  16. "Suvigya Sharma's 'Art on Elfh' collection unveiled". मूल से 5 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 सितंबर 2015.
  17. Prabhu, Vidya (July 1, 2013). "Ivory Coast". Indian Express. मूल से 5 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 सितंबर 2015.
  18. Frescoes in the Contemporary & idiom @ Marwar India (magazine) (November-December संस्करण). Marwar India. 2013. पृ॰ 62.
  19. "24K gold paintings by Suvigya Sharma". News Nation. मूल से 3 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 सितंबर 2015.
  20. Karkhanis, Namrata. "Rani Mukerji at Suvigya Sharma's art show". ApunKaChoice (अंग्रेज़ी में). मूल से 10 जनवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 सितंबर 2015.
  21. "Mumbai: Rani Mukerji inaugurates art show An Art Collector`s Paradise". Newshence. September 24, 2014. मूल से 23 जून 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 सितंबर 2015.
  22. Rani Mukherji divulges Golden Art by Renowned Artist Suvigya Sharma Archived 2016-03-04 at the वेबैक मशीन, Indian News & Times, 25 September 2015
  23. "Rani Mukherji divulges Golden Art by Renowned Artist Suvigya Sharma". Indian News & Times (अंग्रेज़ी में). मूल से 4 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 सितंबर 2015.
  24. "Vibrant sari, big bindi: Rani Mukerji makes her best appearance post wedding". Daily Bhaskar (अंग्रेज़ी में). September 26, 2014. मूल से 29 सितंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 सितंबर 2015.
  25. "Rani Mukerji to attend upcoming art exhibit". The Times of India. September 24, 2014. मूल से 29 सितंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 सितंबर 2015.
  26. Chandra, Aditi (September 25, 2014). "Rani Mukerji inaugurates art exhibition". Pink Villa. मूल से 12 फ़रवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 सितंबर 2015.
  27. "Rani Mukerji at an art exhibition". Times of India. March 8, 2013. मूल से 29 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 सितंबर 2015.
  28. "What Kangana Ranaut Did on Sunday". NDTV India. 19 October 2015. मूल से 22 दिसंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 दिसंबर 2015.
  29. "Kangna Ranaut graces Suvigya Sharma's exhibition". Bollywood Hungama. 18 October 2015. मूल से 22 दिसंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 दिसंबर 2015.
  30. "Kangana Ranaut takes break from filmy parties to attend art exhibition". इंडिया टुडे. 20 October 2015. मूल से 22 दिसंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 दिसंबर 2015.
  31. Sanaya Chavda (20 October 2015). "Larger than life". DNA India. मूल से 25 दिसंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 दिसंबर 2015.
  32. "Makes a change from fashion! Kangana Ranaut supports young artist Suvigya Sharma at exhibition opening". Daily Mail. 19 October 2015. मूल से 22 दिसंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 दिसंबर 2015.
  33. Sukarna Mondal (18 October 2015). "Kangana Ranaut attends an art exhibition". Pinkvilla. मूल से 22 दिसंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 दिसंबर 2015.
  34. "Attend Suvigya Sharma's painting exhibition in the coming week; to be inaugurated by Kangana Ranaut". DNA India. 15 October 2015. मूल से 14 दिसंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 दिसंबर 2015.
  35. Moumita Bhattacharjee (19 October 2015). "Kangana Ranaut's many hues will blow away your Monday blues – view HQ pics!". Bollywood Life. मूल से 22 दिसंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 दिसंबर 2015.
  36. "This month, attend a larger than life event". DNA India. 1 October 2015. मूल से 14 दिसंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 दिसंबर 2015.
  37. "कंगना ने किया आर्टिस्ट सुविज्ञ की पेंटिंग एग्जीबिशन का उद्धघाटन". Samachar Jagat. 19 October 2015. मूल से 22 दिसंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 दिसंबर 2015.
  38. "आर्ट एग्जिबिशन में डेढ़ घंटे लेट पहुंचीं कंगना, मीडिया को दिखाए नखरे". Daily Bhaskar. 19 October 2015. मूल से 22 दिसंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 दिसंबर 2015.
  39. "Kangana unveils Forever Eternal Pichwais". Navbharat Times. 19 October 2015. मूल से 22 दिसंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 दिसंबर 2015.
  40. "Kangana unveils Forever Eternal Pichwais, Mumbai TimesCity". Times City. 19 October 2015.
  41. "Actor Kangana Ranaut unveiling the art of Suvigya Sharma, in Mumbai". Outlook india. 19 October 2015. मूल से 22 दिसंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 दिसंबर 2015.
  42. "Kangana Ranaut and Madhoo Shah unveil artist Suvigya Sharma's Forever Eternal Pichwais". News Wala. 19 October 2015. मूल से 22 दिसंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 दिसंबर 2015.
  43. "Kangana Ranaut AVOIDS Media Amidst Link Up Rumours With Hrithik Roshan". Zoom TV. 19 October 2015.
  44. Bantwal, Rons (March 16, 2015). "Emerging empire of traditional attire". Kemmannu. मूल से 23 मई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 सितंबर 2015.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें