हरदयाल सिंह (हॉकी खिलाडी)

हरदयाल सिंह (28 नवंबर 1928 - 17 अगस्त 2018) एक भारतीय हॉकी खिलाड़ी थे, जो उत्तराखंड राज्य में रहते थे। वे 1956 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में मेलबर्न में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा थे।[1] उनकी मृत्यु 87 वर्ष की आयु में 17 अगस्त 2018 को हुई। 2004 में हरदयाल को भारत सरकार ने ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित किया।

हरदयाल सिंह ने भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दी और सन 1969 में भारतीय सेना से सूबेदार के पद से रिटायर हुए थे।[2] भारतीय सेना में शामिल होने से पहले वो देहरादून स्थित भारतीय सर्वेक्षण विभाग में काम करते थे। हरदयाल वर्ष 1972 से 1987 तक भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के मुख्य कोच भी रहे।[3]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "हरदयाल सिंह: वो हॉकी खिलाड़ी, जिन्होंने 1956 ओलंपिक में अमेरिका को धूल चटा दी थी". roar.media. मूल से 6 दिसंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-12-06.
  2. "नहीं रहे ओलंपियन हरदयाल सिंह". Nai Dunia. 2018-08-17. मूल से 6 दिसंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-12-06.
  3. "भारतीय हॉकी के सितारे हरदयाल सिंह का निधन, ओलंपिक में दिलाया था गोल्ड". News18 India. 2018-08-18. मूल से 6 दिसंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-12-06.