होसूर
निर्देशांक: 12°43′N 77°49′E / 12.72°N 77.82°E होसूर (तमिळ - ஓசூர், ओसूर्) भारतीय राज्य तमिल नाडु का एक प्रमुख औद्योगिक नगर है जो कृष्णागिरि जिले में अवस्थित है। कर्नाटक की राजधानी बंगलौर से यह महज 40 कि॰मी॰ दक्षिण में स्थित है। यहाँ अशोक लेलैंड, टाइटन वॉच और टी वी एस मोटर समेत कई उद्योग प्रतिष्ठान हैं। 2001 की जनगणना के मुताबिक यहाँ की आबादी 84,310 थी।
होसूर (ஓசூர்) | |||||||
— city — | |||||||
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०) | |||||||
देश | ![]() | ||||||
राज्य | तमिल नाडु | ||||||
जनसंख्या | 84,314 (2001 के अनुसार [update]) | ||||||
लिंगानुपात | ८८६ ♂/♀ | ||||||
क्षेत्रफल • ऊँचाई (AMSL) |
• 879 मीटर (2,884 फी॰) | ||||||
विभिन्न कोड
|
इतिहाससंपादित करें
होसूर की स्थापना राजा राम नाथ ने, जो कि होयसल वंश के थे, सन् 1290 में की थी। बाद में इसपर पांड्य वंश का शासन हुआ। ब्रिटिश राज के दौरान सलेम (तमिल में सेलम) के जिलाधिकारी ने इसे सलेम जिले का मुख्यालय बना दिया था।
भूगोलसंपादित करें
यह 12.72° उत्तरी अक्षांश और 77.82° पूर्वी देशान्तर पर अवस्थित है। इसकी समुद्रतल से ऊंचाई 879 मीटर है और यहां की जलवायु भूमध्यसागरीय जलवायु जैसी है।
उद्योगसंपादित करें
यहां पर सैकड़ों औद्योगिक प्रतिष्ठान स्थित हैं जिनमें से अशोक लेलैंड, टाइटन वॉच, कैटरपिलर पावर इंडिया लिमिटेड और टी वी एस मोटर प्रमुख हैं। यहाँ पर होसूर के औद्योगिक प्रतिष्ठानों और उनके सम्पर्क संख्याओं की सूची देखी जा सकती है।
जनवृत्तसंपादित करें
औद्योगिक नगर होने के कारण यहाँ कई लोग बाहर से आए हैं। नगर की साक्षरता 75% है और 53% निवासी पुरुष तथा 47% महिलाएं हैं। तमिळ मुख्य भाषा है जो लगभग 50% लोगों द्वारा बोली जाती है, जिसके बाद कन्नड़ का स्थान आता है। हिन्दी भी बोली जाती है।