१२/२४ करोल बाग

भारतीय धारावाहिक

12/24 करोल बाग एक ज़ी टीवी पर प्रसारित होने वाला धारावाहिक था। जो 31 अगस्त 2009 से 22 अक्टूबर 2010 तक चला।[1]

१२/२४ करोल बाग
चित्र:Karol Bagh Intertitle.jpg
शैलीनाट्य
लेखकविनय चौधरी, सत्यम त्रिपाठी, अंशुमन सिन्हा, राजेश दुबे
निर्देशकरवि भूषण, अमित मलिक
रचनात्मक निर्देशकसीमा और क्षुधिर शर्मा
अभिनीतनीचे देखें
उद्गम देशभारत
मूल भाषा(एं)हिन्दी
सीजन कि संख्या01
एपिसोड कि संख्या253
उत्पादन
निर्मातासुधीर शर्मा
प्रसारण अवधिलगभग 24 मिनट
प्रदर्शित प्रसारण
नेटवर्कज़ी टीवी
प्रकाशित31 अगस्त 2009 –
22 अक्टूबर 2010

कहानी संपादित करें

ये कहानी दिल्ली में रहने वाले सेठी परिवार की है। इस परिवार में सबसे बड़ा राजिन्दर सेठी है, जिसका अपना शादियों के कपड़े बेचने का दुकान है। मंजु सेठी उसकी पत्नी है। उनकी सबसे बड़ी बेटी, सिमी (स्मृति कालरा) 28 साल की है, पर अब तक उसकी शादी नहीं हुई है। उनकी दूसरी संतान, अनुज (वसीम मुश्ताक़) बैंक में काम करता है। अनुज की एक प्रेमिका है, पर वो अपनी बड़ी बहन के शादी का इंतजार कर रहा है। उनकी तीसरी संतान, नीतू (सरगुन मेहता) बस अपनी शादी के सपने देखते रहती है। उसके जीवन का मात्र यही लक्ष्य है कि उसकी शादी हो जाये। उनकी चौथी और सबसे छोटी बेटी, मिली (हुनर हाली) है। सेठी परिवार के सामने सबसे बड़ी चिंता का विषय सिमी की शादी को लेकर होता है। उसका रिश्ता पहले ही 9 से 10 बार टूट चुका है। इसकी कहानी आगे बढ़ती है और दिखाया जाता है कि सेठी परिवार मिल कर किस तरह आने वाली परेशानियों का सामना करता है।

कलाकार संपादित करें

मुख्य
अन्य
  • अलका अमीन – मंजु सेठी
  • बनवारी तनेजा – रजिन्दर सेठी
  • हुनर हाली – मिली सेठी
  • वसीम मुश्ताक़ – अनुज सेठी
  • देवयानी शिव भाटिया – अनीता अनुज सेठी
  • इंद्रेश मलिक – राजीव भल्ला
  • मनीष नवानी – नकुल सिंह दागर
  • अक्षय डोगरा – विशाल
  • मनित जौरा – विक्की
  • यूरी सूरी – मिस्टर तनेजा
  • माला मिश्रा – अनुषा तनेजा
  • सुशील त्यागी – सुरिन्दर
  • सुमित वत्स – शादी में दोस्त के रूप में (सिर्फ एपिसोड 6 में)

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "दिल्ली के छोटे शहर करोलबाग की कहानी". द टाइम ऑफ इंडिया. 17 दिसम्बर 2010. मूल से 4 नवंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 अक्तूबर 2014.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें