२०११ वर्जीनिया भूकम्प

२०११ वर्जीनिया भूकम्प संयुक्त राज्य अमेरिका के सुदूर पूर्वी राज्य वर्जीनिया में २३ अगस्त २०११ को आया ५.८ की तीव्रता का भूकम्प था जो स्थानीय समयानुसार दोपहर में १ बजकर ५१ मिनट और चालीस सेकिण्ड पर आया था। यूएसजीएस के अनुसार, इस भूकम्प का केन्द्र वर्जीनिया राज्य की राजधानी रिचमण्ड से ६१ किमी उत्तरपूर्व में मिनेराल में था। भूकम्प के १२ घण्टों के पश्चात चार पश्चातवर्ती झटके आए थे जिनकी तीव्रता क्रमशः २.८, २.२, ४.२ और ३.४ थी।

२०११ वर्जीनिया भूकम्प
तारीख 17:51:04 UTC, २३ अगस्त २०११[1]
परिमाण ५.८[1]
गहराई 6 किलोमीटर (4 मील)[1]
अधिकेन्द्र स्थान 37°56′10″N 77°55′59″W / 37.936°N 77.933°W / 37.936; -77.933निर्देशांक: 37°56′10″N 77°55′59″W / 37.936°N 77.933°W / 37.936; -77.933
प्रकार भूकम्प
प्रभावित देश या इलाके  संयुक्त राज्य अमेरिका
 कनाडा
अधि. तीव्रता [2]

यह भूकम्प अन्य अमेरिकी राज्यों जैसे मैसाचूसिट्स, जॉर्जिया और इलिनॉय और कनाडियाई प्रान्त ओण्टारियो में भी महसूस किया गया था। न्यूयॉर्क नगर, वॉशिंगटन और टोरण्टो में बहुत सी ऊँची इमारतें खाली करा ली गईं।

इस भूकम्प के कारण उत्तर एन्ना नाभिकीय ऊर्जा संयन्त्र के दो रिएक्टर भी स्वतः बन्द हो गए थे।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Magnitude 5.8 – Virginia". संयुक्त राज्य भूगर्भ सर्वेक्षण. मूल से 24 अगस्त 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २३ अगस्त २०११.
  2. "Pager– M 5.8– Virginia". संयुक्त राज्य भूगर्भ सर्वेक्षण. २०११. मूल से 6 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २३ अगस्त २०११.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें