2012 ब्रिक्स शिखर सम्मेलन
चतुर्थ ब्रिक्स शिखर सम्मेलन ब्रिक्स देशों का चौथा वार्षिक शिखर सम्मेलन है, जिसमें इसके पाँच सदस्य राष्ट्रों ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्र या सरकार प्रमुखों ने भाग लिया। शिखर सम्मेलन का आयोजन भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित पाँच सितारा होटल ताज महल में 29 मार्च 2012 को किया गया था। यह पहला अवसर है जब भारत ने किसी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी की है। शिखर सम्मेलन का विषय था "वैश्विक सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि के लिए ब्रिक्स भागीदारी"। शिखर सम्मेलन में चर्चा का मुख्य विषय विकासशील देशों के लिए विश्व बैंक के समान एक ब्रिक्स बैंक का गठन करना था। शिखर सम्मेलन कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित किया गया था, लेकिन इसके बावजूद इसे कई विवादों का सामना करना पड़ा, जिनमें सबसे प्रमुख तिब्बतियों द्वारा चीन का विरोध किया जाना था।
चतुर्थ ब्रिक्स शिखर सम्मेलन | |
---|---|
![]() | |
मेजबान |
![]() |
तिथि | 29 मार्च 2012 |
आयोजन स्थल | ताजमहल होटल |
शहर | नई दिल्ली |
भागीदार |
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
अनुसरण | तृतीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन |
पूर्ववर्ती | 2013 ब्रिक्स शिखर सम्मेलन |
प्रतिभागी प्रतिनिधिमंडल
संपादित करेंप्रतिभागी देश
प्रतिभागी देश
संपादित करेंनिम्न पाँच देशों के राष्ट्र प्रमुखों/सरकार प्रमुखों ने इस शिखर सम्मेलन में भाग लिया।
सन्दर्भ
संपादित करेंबाहरी कड़ियाँ
संपादित करेंयह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |