2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक पदक तालिका

2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक पदक तालिका 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों में पदक जीतने वाले देशों की सूची है। इस सूची में वह सभी देश हैं जिन्होंने इस ओलम्पिक में कम से कम एक पदक अवश्य जीता है। कृपया ध्यान दें कि इस सूची में देशों को स्वर्ण पदक जीतने पर उच्च स्थान दिया गया है उसके बाद रजत पदक और फिर कांस्य पदक जीतने को स्थान दिया गया है। उदाहरण के लिए यदि किसी देश ने केवल एक स्वर्ण पदक जीता है तो इस देश को उस देश से ऊपर स्थान मिलेगा जिसने अन्य पदक अधिक संख्या में जीते हैं लेकिन एक भी स्वर्ण पदक नहीं जीता है।

2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों में विभिन्न देशों की पदक जीतने की उपलब्धियों को दर्शाता एक विश्व मानचित्र।
अनुशीर्षक:
      स्वर्ण उन देशों को दर्शाता है जिन्होंने कम से कम एक स्वर्ण पदक जीता है।
      रजत उन देशों को दर्शाता है जिन्होंने कम से कम एक रजत पदक जीता है।
      कांस्य उन देशों को दर्शाता है जिन्होंने कम से कम एक कांस्य पदक जीता है।
      नीला उन देशों को दर्शाता है जिन्होंने कोई भी पदक नहीं जीता है।
      लाल उन देशों/क्षेत्रों को दर्शाता है जिन्होंने इन खेलों में भाग नहीं लिया।

इस तालिका में देश/राओस और कोष्टक में उस देश/राओस का आईओसी कोड दिया गया है। कृपया ध्यान दें कि क्रमांक और स्थान में अन्तर है। क्रमांक केवल एक संख्या है जो क्रमिक रूप से आरम्भ होकर अन्त तक एक-एक कर बढ़ रही है जबकि स्थान इस तालिका में विभिन्न देशों को पदक संख्या के आधार पर दिया गया है। एक से अधिक देश तीनों प्रकार के पदकों का एक सा मेलजोल प्राप्त कर सकते हैं इसलिए ऐसे देशों को एक ही स्थान दिया जाएगा और यह आईओसी कोड के अनुसार क्रमित किए गए हैं।

वियतनाम, कोसोवो, फ़िजी और सिंगापुर ने ओलम्पिक खेलों में पहली बार स्वर्ण पदक जीते। कोसोवो और फ़िजी के यह किसी भी प्रकार के प्रथम पदक भी हैं।[1][2][3][4][5]

निशानेबाज़ फ़ेहइद अल-दीहानी स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले स्वतन्त्र खिलाड़ी बने[6], यद्यपि इससे पूर्व ओलम्पिक ध्वज तले भी अन्यों द्वारा स्वर्ण पदक जीते गए हैं।


पदक तालिका संपादित करें

इस तालिका[7] में रैंकिंग अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति द्वारा प्रकाशित पदक तालिकाओं की परम्परा के साथ संगत है। प्राथमिक रूप से तालिका किसी राष्ट्र के एथलीटों द्वारा जीते गए स्वर्ण पदकों की संख्या के अनुसार क्रमित है (इस सन्दर्भ में "राष्ट्र" वो है जिसका प्रतिनिधित्व किसी राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति द्वारा किया गया है)। इसके पश्चात जीते गए रजत पदकों को तथा फिर कांस्य पदकों की संख्या को महत्त्व दिया गया है। यदि फ़िर भी राष्ट्रों ने एक ही स्थान अर्जित किया है, तो उन्हें एक ही रैंकिंग दी गई है और उन्हें उनके आई॰ओ॰सी॰ कोड के वर्णानुक्रम अनुसार सूचीबद्ध किया गया है।

कुंजी

  *   मेज़बान देश (ब्राज़ील)

 क्रमांक  एनओसी स्वर्ण रजत कांस्य कुल
1    संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) 46 37 38 121
2    ग्रेट ब्रिटेन (GBR) 27 23 17 67
3    चीन (CHN) 26 18 26 70
4    रूस (RUS) 19 17 20 56
5    जर्मनी (GER) 17 10 15 42
6    जापान (JPN) 12 8 21 41
7    फ्रांस (FRA) 10 18 14 42
8    दक्षिण कोरिया (KOR) 9 3 9 21
9    इटली (ITA) 8 12 8 28
10    ऑस्ट्रेलिया (AUS) 8 11 10 29
11    नीदरलैंड्स (NED) 8 7 4 19
12    हंगरी (HUN) 8 3 4 15
13    ब्राज़ील (BRA)* 7 6 6 19
14    स्पेन (ESP) 7 4 6 17
15    केन्या (KEN) 6 6 1 13
16    जमैका (JAM) 6 3 2 11
17    क्रोएशिया (CRO) 5 3 2 10
18    क्यूबा (CUB) 5 2 4 11
19    न्यूज़ीलैंड (NZL) 4 9 5 18
20    कनाडा (CAN) 4 3 15 22
21    उज़्बेकिस्तान (UZB) 4 2 7 13
22    कजाखस्तान (KAZ) 3 5 10 18
23    कोलम्बिया (COL) 3 2 3 8
24    स्विट्जरलैंड (SUI) 3 2 2 7
25    ईरान (IRI) 3 1 4 8
26    यूनान (GRE) 3 1 2 6
27    अर्जेंटीना (ARG) 3 1 0 4
28    डेनमार्क (DEN) 2 6 7 15
29    स्वीडन (SWE) 2 6 3 11
30    दक्षिण अफ्रीका (RSA) 2 6 2 10
31    यूक्रेन (UKR) 2 5 4 11
32    सर्बिया (SRB) 2 4 2 8
33    पोलैंड (POL) 2 3 6 11
34    उत्तर कोरिया (PRK) 2 3 2 7
35    बेल्जियम (BEL) 2 2 2 6
   थाईलैंड (THA) 2 2 2 6
37    स्लोवाकिया (SVK) 2 2 0 4
38    जॉर्जिया (GEO) 2 1 4 7
39    अज़रबैजान (AZE) 1 7 10 18
40    बेलारूस (BLR) 1 4 4 9
41    तुर्की (TUR) 1 3 4 8
42    आर्मीनिया (ARM) 1 3 0 4
43    चेक गणराज्य (CZE) 1 2 7 10
44    इथियोपिया (ETH) 1 2 5 8
45    स्लोवेनिया (SLO) 1 2 1 4
46    इंडोनेशिया (INA) 1 2 0 3
47    रोमानिया (ROU) 1 1 2 4
48    बहरीन (BRN) 1 1 0 2
   वियतनाम (VIE) 1 1 0 2
50    ताइपे (TPE) 1 0 2 3
51    बहामास (BAH) 1 0 1 2
   कोत दिव्वार (CIV) 1 0 1 2
   स्वतंत्र ओलंपिक एथलीट्स (IOA) 1 0 1 2
54    फ़िजी (FIJ) 1 0 0 1
   जॉर्डन (JOR) 1 0 0 1
   कोसोवो (KOS) 1 0 0 1
   प्युर्तो रिको (PUR) 1 0 0 1
   सिंगापुर (SIN) 1 0 0 1
   तजाकिस्तान (TJK) 1 0 0 1
60    मलेशिया (MAS) 0 4 1 5
61    मेक्सिको (MEX) 0 3 2 5
62    अल्जीरिया (ALG) 0 2 0 2
   आयरलैंड (IRL) 0 2 0 2
64    लिथुआनिया (LTU) 0 1 3 4
65    बुल्गारिया (BUL) 0 1 2 3
   वेनेजुएला (VEN) 0 1 2 3
67    भारत (IND) 0 1 1 2
   मंगोलिया (MGL) 0 1 1 2
69    बुरुण्डी (BDI) 0 1 0 1
   ग्रेनेडा (GRN) 0 1 0 1
   नाइजर (NIG) 0 1 0 1
   फिलीपींस (PHI) 0 1 0 1
   क़तर (QAT) 0 1 0 1
74    नॉर्वे (NOR) 0 0 4 4
75    मिस्र (EGY) 0 0 3 3
   ट्यूनिशिया (TUN) 0 0 3 3
77    इजराइल (ISR) 0 0 2 2
78    ऑस्ट्रिया (AUT) 0 0 1 1
   डोमिनिकन गणराज्य (DOM) 0 0 1 1
   एस्टोनिया (EST) 0 0 1 1
   फिनलैंड (FIN) 0 0 1 1
   मोरक्को (MAR) 0 0 1 1
   नाईजीरिया (NGR) 0 0 1 1
   पुर्तगाल (POR) 0 0 1 1
   त्रिनिदाद और टोबैगो (TRI) 0 0 1 1
   संयुक्त अरब अमीरात (UAE) 0 0 1 1
   मॉल्डोवा (MDA) 0 0 0 0
कुल (86 एनओसी) 307 306 360 973

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "2016 Rio Olympics Medals Tally (अंग्रेज़ी)". 7 अगस्त 2016. मूल से 13 जनवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 अगस्त 2016.
  2. "Rio Olympics 2016: Vietnam win first ever Games gold (अंग्रेज़ी)". BBC.com. 6 अगस्त 2016. मूल से 9 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 अगस्त 2016.
  3. "Majlinda Kelmendi wins gold for Kosovo's historic first Olympic medal (अंग्रेज़ी)". CNN.com. 7 अगस्त 2016. मूल से 11 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 अगस्त 2016.
  4. "Fiji wins rugby sevens for nation's first Olympic gold (अंग्रेज़ी)". usatoday.com. 11 अगस्त 2016. मूल से 12 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 अगस्त 2016.
  5. "Olympics: Joseph Schooling's coronation complete as he wins Singapore's first gold (अंग्रेज़ी)". Straits Times. मूल से 29 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 अगस्त 2016.
  6. "Kuwaiti becomes first independent athlete to win gold with men's double trap win (अंग्रेज़ी)". stuff.co.nz. 10 August 2016. मूल से 22 अक्तूबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 अगस्त 2016.
  7. "Olympic Medal Count (अंग्रेज़ी)". rio2016.com. 6 अगस्त 2016. मूल से 18 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 अगस्त 2016. Archived 2016-08-18 at the वेबैक मशीन

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें