अतीक अहमद

उत्तर प्रदेश का पूर्व राजनेता व अपराधी (1962–2023)

अतीक अहमद (जन्म 12 अगस्त 1962-मृत्यु 15 अप्रैल 2023)[2] उत्तर प्रदेश का कुख्यात माफिया[3][4] और नेता था।[5] वह समाजवादी पार्टी से सांसद और उत्तर प्रदेश विधानसभा का सदस्य रह चुका था।[6][7] 15 अप्रैल 2023 को जाँच के लिए अस्पताल ले जाते समय उसकी व उसके भाई अशरफ की गोली मार कर हत्या कर दी गई।[8]

अतीक अहमद

पद बहाल
2004–2009
पूर्वा धिकारी धर्मराज पटेल
उत्तरा धिकारी कपिल मुनि
चुनाव-क्षेत्र फूलपुर

पद बहाल
1989–2004
पूर्वा धिकारी गोपाल दास यादव
उत्तरा धिकारी राजू पाल
चुनाव-क्षेत्र इलाहाबाद पश्चिम

जन्म 10 अगस्त 1962 (1962-08-10) (आयु 61)
इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश
मृत्यु 15 अप्रैल 2023
प्रयागराज , उत्तरप्रदेश
राजनीतिक दल ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन[1]
अन्य राजनीतिक
संबद्धताऐं
समाजवादी पार्टी (1993 से 1999 और 2003 से 2018)
अपना दल (1999 से 2003)
व्यवसाय राजनीतिज्ञ

व्यक्तिगत जीवन संपादित करें

अतीक का विवाह शाइस्ता परवीन से हुआ था। अतीक का पाँच बेटे है जिसका नाम अली, उमर अहमद, असद, अहज़ान और अबान है। इसका बेटा असद बहुचर्चित उमेशपाल हत्याकाण्ड में मुख्य आरोपी था। असद का उत्तर प्रदेश पुलिस व अन्य सुरक्षा दलों द्वारा 12 अप्रैल को एनकाउंटर कर दिया गया।[9]

राजनीतिक जीवन संपादित करें

अतीक इलाहाबाद पश्चिम सीट से लगातार 5 बार विधान सभा का सदस्य चुना गया। 2004-2009 से, वह उत्तर प्रदेश के फूलपुर से 14वीं लोकसभा के लिए समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुना गया। 1999-2003 के बीच, वह सोने लाल पटेल द्वारा स्थापित अपना दल का अध्यक्ष था।[10][11] अतीक अहमद विभिन्न आरोपों में बंद रहते हुए जेल से कई चुनाव लड़ चुका था।[12][13]

चुनावी इतिहास संपादित करें

अतीक 5 बार विधायक और 1 बार लोकसभा सांसद चुना गया था।[14]

# कार्यकाल प्रारंभ कार्यकाल समाप्त पद/स्थिति पार्टी
1. 1989 1991 विधायक (पहला कार्यकाल) इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा से निर्दलीय
2. 1991 1993 विधायक (दूसरा कार्यकाल) इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा से निर्दलीय
3. 1993 1996 विधायक (तीसरा कार्यकाल) इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा से निर्दलीय
4. 1996 2002 विधायक (चौथा कार्यकाल) इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा से सपा
5. 2002 2004 विधायक (पाँचवा कार्यकाल) इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा से अपना दल
6. 2004 2009 सांसद (पहला कार्यकाल) चौदहवीं लोकसभा में फूलपुर से सपा

अपराधिक मामले संपादित करें

15 दिसंबर 2016 को, सैम हिगिनबॉटम कृषि, प्रौद्योगिकी और विज्ञान विश्वविद्यालय के कर्मचारियों पर हमला करने के लिए अतीक को गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद उसको 2019 फिर से गिरफ्तारी होने के बाद जेल भी भेज दिया गया था।[15] उमेश पाल हत्याकांड के बाद अहमद का नाम उससे जोड़ा जा रहा था और गुजरात की साबरमती जेल में बंद अतीक को सुनवाई के लिए प्रयागराज लाया गया था। 13 अप्रैल 2023 को पेशी के लिए आए अतीक अहमद को झांसी में उसके पुत्र असद के एनकाउंटर की ख़बर मिली।

अतीक पर संगीन धाराओं में 100 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। वह जेल के अंदर से ही अपनी अपराधिक गतिविधियों को संभाला करता था। उस पर उमेश पाल हत्याकांड से संबंध होने के भी आरोप लगे। अपने आखिरी दिनों में उसने आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैय्यबा, आई.एस.आई. और अंडरवर्ल्ड से अपने जुड़े होने की बात पुलिस के सामने कबूली थी।

हत्या संपादित करें

15 अप्रैल, 2023 को, प्रयागराज में अतीक को अदालत द्वारा अनिवार्य चिकित्सा जांच के लिए ले जाते समय अस्पताल के बाहर अतीक और उसके भाई अशरफ अहमद की मीडिया का रूप लेकर आए अपराधियों ने सिर में गोली मार कर हत्या कर दी।[16][17] मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीनों शूटरों की पहचान लवकेश तिवारी, अरुण मौर्य और सनी सिंह पाल के रूप में हुई है।[18]

इन्हें भी देखें संपादित करें

संदर्भ संपादित करें

  1. "बाहुबली अतीक अहमद और पत्नी शाइस्ता परवीन एआईएमआईएम में शामिल".
  2. "Atiq Ahmed: The brazen murder of an Indian mafia don-turned-politician". BBC News (अंग्रेज़ी में).
  3. "Gangster Atiq Ahmed's convoy reaches Uttar Pradesh". The Indian Express (अंग्रेज़ी में). 2023-03-27. अभिगमन तिथि 2023-03-27.
  4. "VIDEO: Mafia Don Atique Ahmed convoy creates traffic jam in Allahabad-Kanpur Highway" (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2017-01-16.
  5. "UP don Atique Ahmed to be transferred to Sabarmati jail". The Times of India. अभिगमन तिथि April 27, 2019.
  6. "Uttar Pradeshs first gangster Ateeq Ahmad is SPs poll candidate". अभिगमन तिथि 2017-01-16.
  7. "Mafia don-turned-politician Atiq Ahmed gets bail - Indian Express". archive.indianexpress.com. अभिगमन तिथि 2017-01-16.
  8. "Atiq Ahmed: Former Indian MP and brother shot dead live on TV". BBC News (अंग्रेज़ी में).
  9. "Atiq Ahmad's son Asad killed in encounter; SP, BSP seek probe: Key developments". The Times of India. 2023-04-13. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0971-8257. अभिगमन तिथि 2023-05-09.
  10. Official biographical sketch Archived 21 मई 2014 at the वेबैक मशीन, Parliament of India website
  11. "Why is Atiq Ahmed being taken from Sabarmati jail to UP?". India Today (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-03-27.
  12. Aditi Phadnis (12 February 2012). "Allahabad a challenge for Congress, BSP". Business Standard.
  13. Arun Chaubey (May 2007). "All with 'shades' least are 'white'". ZeAtique. मूल से 14 May 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2007-05-13.
  14. "Member Profile". Lok Sabha. मूल से 28 September 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 September 2022.
  15. "SP candidate Atiq Ahmed booked; Mayawati takes a swipe at Akhilesh Yadav". 15 December 2016.
  16. "Atiq Ashraf Murder: गोली लगने के बाद कई मिनट तक तड़पता रहा अतीक अहमद, अशरफ ने तुरंत तोड़ दिया दम". अमर उजाला.
  17. "Atiq Ahmad, his brother Ashraf shot dead in Prayagraj, 3 attackers arrested". Hindustan Times (अंग्रेज़ी में). 2023-04-15. अभिगमन तिथि 2023-04-16.
  18. "With Mic & Cam, Men Posing as Journos Kill Atiq, Ashraf Ahmed. Here's Shooting Video, Murder Details". News18 (अंग्रेज़ी में). 2023-04-16. अभिगमन तिथि 2023-04-16.