अनुराग (1972 फ़िल्म)

1973 की शक्ति सामंत की फ़िल्म

अनुराग १९७२ में निर्मित एक हिन्दी फ़िल्म है जिसके निर्माता व निर्देशक शक्ति सामंत हैं। यह फ़िल्म मौसमी चटर्जी की पहली हिन्दी फ़िल्म थी। इस फ़िल्म १९७३ का फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार प्रदान किया गया। इस फ़िल्म में राजेश खन्ना एक छोटे से रोल में आये हैं।

अनुराग

अनुराग फ़िल्म का पोस्टर
निर्देशक शक्ति सामंत
निर्माता शक्ति सामंत
अभिनेता विनोद मेहरा
नूतन
अशोक कुमार
मौसमी चटर्जी
संगीतकार ऍस. डी. बर्मन (संगीतकार)
आनन्द बख़्शी (गीतकार)
प्रदर्शन तिथि
१९७२
देश भारत
भाषा हिन्दी

संक्षेप संपादित करें

राजेश (विनोद मेहरा), जो एक अमीर घराने का लड़का है और मुंबई में अपने माता-पिता के साथ रहता है, एक दिन समुद्र तट पर सैर कर रहा था कि उसकी भेंट शिवानी (मौसमी चटर्जी) नाम की एक अंधी लड़की से होती है और शिवानी को देखते ही राजेश को प्यार हो जाता है। शिवानी एक आश्रम में रहती है और आश्रम के पास ही रह रहे एक बच्चे चन्दन (मास्टर सत्यजीत) से उसकी दोस्ती हो जाती है। चन्दन कैंसर से पीड़ित है। राजेश अपने माता-पिता से शिवानी से शादी करने की बात छेड़ता है तो उसकी माँ तो राज़ी हो जाती है लेकिन उसके पिता सेठ अमीरचंद (मदन पुरी) नहीं मानते हैं।
सेठ अमीरचंद के दोस्त राय साहब (अशोक कुमार), जो कि चन्दन के दादा भी हैं, शिवानी की आँखें दिखवाने की पेशकश करते हैं और सेठ अमीरचंद से कहते हैं कि अगर शिवानी की आँखें ठीक हो जाती हैं तब राजेश का विवाह उसके साथ कर दें। डॉक्टर शिवानी की आँखें देखकर कहता है कि यदि कोई अपनी आँखें शिवानी को दान दे दे तो शिवानी ठीक हो सकती है। मरने से पहले चन्दन यह इच्छा ज़ाहिर करता है कि मरने के बाद उसकी आँखें शिवानी को दे दी जायें और इस प्रकार जीवन में पहली बार शिवानी सब कुछ देख पाती है और उसके तथा राजेश के विवाह का रास्ता भी साफ़ हो जाता है।

मुख्य कलाकार संपादित करें

संगीत संपादित करें

इस फ़िल्म के संगीतकार ऍस. डी. बर्मन थे और गीतकार आनन्द बख़्शी थे।

अनुराग के गीत
गीत गायक/गायिका
नींद चुराये चैन चुराये लता मंगेशकर
राम करे बबुआ किशोर कुमार
सुन री पवन पवन पुरवइया लता मंगेशकर
वो क्या है लता मंगेशकर, मोहम्मद रफ़ी
मेरा राजा बेटा बूझे एक पहेली लता मंगेशकर

नामांकन और पुरस्कार संपादित करें

फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार संपादित करें

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

अनुराग इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर