धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस

भारतीय बौद्ध का प्रमुख त्योहार
(अशोक विजयादशमी से अनुप्रेषित)

धर्मचक्र प्रवर्तन दिवस भारतीय बौद्धों का एक प्रमुख उत्सव है। दुनिया भर से लाखों बौद्ध अनुयाई एकट्ठा होकर हर साल अशोक विजयादशमी एवं १४ अक्टूबर के दिन इसे मुख्य रुप से दीक्षाभूमि, महाराष्ट्र के साथ साथ अब सारे भारत में मनाते हैं। इस उत्सव को स्थानीय स्तर पर भी मनाया जाता है।

धर्मचक्र प्रवर्तन दिवस, दीक्षाभूमि

२० वीं सदी के मध्य में बोधिसत्व, भारत रत्न , विश्व ज्ञानपुंज, सिंबल ऑफ नॉलेज डॉ॰ बाबासाहेब आंबेडकर ने अशोक विजयादशमी के दिन १४ अक्टूबर १९५६ को नागपुर में अपने ५,००,००० (5 लाख से अधिक) अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म अपनाया था। डॉ॰ आंबेडकर ने जहां बौद्ध धम्म की दीक्षा ली वह भूमि आज दीक्षाभूमि के नाम से जानी जाती है। डॉ॰ आंबेडकर ने जब बौद्ध धर्म अपनाया था तब बुद्धाब्ध (बौद्ध वर्ष) २५०० था। विश्व के कई देशों एवं भारत के हर राज्यों से बौद्ध अनुयाई बहुत बड़ी संख्या में हर साल दीक्षाभूमि, नागपुर आकर धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस १४ अक्टूबर को एक उत्सव के रूप में मनाते हैं साथ ही बौद्ध धम्म ग्रहण भी करते हैं और जीवन को नैतिकता, समानता, बंधुत्व, न्याय को शामिल करने का संकल्प लेते है।यह त्यौहार व्यापक रूप से डॉ॰ आंबेडकर के बौद्ध अनुयायियों द्वारा मनाया जाता है।[1]

डॉ॰ बाबासाहेब आंबेडकर ने यह दिन बौद्ध धम्म दीक्षा के लिए चूना क्योंकि इसी दिन ईसा पूर्व ३ री सदी में सम्राट अशोक ने भी बौद्ध धर्म ग्रहण किया था। तब से यह दिवस बौद्ध इतिहास में अशोक विजयादशमी के रूप में जाना जाता था, डॉ॰ बाबासाहेब आंबेडकर ने बीसवीं सदीं में बौद्ध धर्म अपनाकर भारत से लुप्त हुए धर्म का भारत में पुनरुत्थान किया।[2]

इस त्यौहार में विश्व के प्रसिद्ध बौद्ध व्यक्ति एवं भारत के प्रमुख राजनेता भी सामिल रहते है।[3] धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के अवसर पर दीक्षाभूमि पर प्रति वर्ष हजारो लोग धर्म परिवर्तन कर बौद्ध बनते हैं।[4] सन 2018 में 62वे धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के अवसर पर 62,000 तथा सन 2019 में 63वे धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के अवसर पर 67,543 अनुयायिओं ने दीक्षाभूमि पर बौद्ध धर्म अपनाया था।[5]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Dahat, Pavan (4 अक्तू॰ 2014). "Dalits throng Nagpur on Dhammachakra Pravartan Din". मूल से 5 दिसंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 मई 2019 – वाया www.thehindu.com. |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  2. "Dhamma Chakra Pravartan Day Archives". मूल से 28 मई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 मई 2019.
  3. "Devendra Fadnavis, Nitin Gadkari To Attend 60th Dhamma Chakra Day On October 11". NDTV.com. मूल से 28 मई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 मई 2019.
  4. Hindi, Dainik Bhaskar (7 अक्तू॰ 2019). "55 हजार अनुयायियों ने ली बौद्ध धर्म की दीक्षा,दीक्षाभूमि पर जुटे बौद्ध अनुयायी". दैनिक भास्कर हिंदी. मूल से 8 अक्तूबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 अक्तूबर 2019. |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  5. "दीक्षा घेणाऱ्यांची संख्या हजारोंनी वाढली; दीक्षाभूमीवरील गर्दी मात्र बरीच रोडावली". Divya Marathi. मूल से 9 अक्तूबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 अक्तूबर 2019.

इन्हें भी देखें संपादित करें

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें