आप के साथ

1986 की जे ओम प्रकाश की फ़िल्म

आप के साथ 1986 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका निर्माण एवं निर्देशन जे ओम प्रकाश द्वारा किया गया है। इसमें अनिल कपूर, विनोद मेहरा, स्मिता पाटिल, रति अग्निहोत्री, उत्पल दत्त और अमरीश पुरी हैं।

आप के साथ

आप के साथ का पोस्टर
निर्देशक जे ओम प्रकाश[1]
निर्माता जे ओम प्रकाश
अभिनेता स्मिता पाटिल,
अनिल कपूर,
रति अग्निहोत्री,
विनोद मेहरा,
अमरीश पुरी
संगीतकार लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल
प्रदर्शन तिथियाँ
4 मार्च, 1986
देश भारत
भाषा हिन्दी

संक्षेप संपादित करें

अशोक और विमल के.के. साहब के दो पोते हैं। अशोक और गंगा प्यार में हैं। लेकिन जब अशोक शादी का प्रस्ताव रखने वाला होता है, तो उसे पता चलता है कि गंगा ने उसके खिलाफ यौन उत्पीड़न की पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। अशोक गंगा को पैसे देता है और आशा करता है कि वह उससे फिर कभी नहीं मिलेगा।

के.के. साहब दीपा नाम की एक लड़की को घर लाते हैं और चाहते हैं कि अशोक उससे शादी करे। लेकिन दीपा को विमल से प्यार हो जाता है। विमल अक्सर एक वैश्या से मिलने जाता है। जब अशोक को पता चलता है कि वह वैश्या कोई और नहीं बल्कि गंगा है तो क्या होता है?

मुख्य कलाकार संपादित करें

संगीत संपादित करें

सभी गीत आनन्द बक्शी द्वारा लिखित; सारा संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल द्वारा रचित।

क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."चाँद छुपता है - 1"शब्बीर कुमार1:52
2."जिंद ले गया"लता मंगेशकर5:57
3."बहके बहके ये जज़्बात"मोहम्मद अज़ीज़, अनुराधा पौडवाल5:57
4."चाँद छुपता है - 2"शब्बीर कुमार, अरुणा ईरानी5:44
5."मेरा नाम सलमा"सलमा आग़ा5:05
6."आनेवाले साल को सलाम"शब्बीर कुमार6:27

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "जे ओमप्रकाश अपनी फ़िल्मों के नाम 'ए' अक्षर से ही क्यों रखते थे?". बीबीसी हिन्दी. अभिगमन तिथि 18 जनवरी 2024.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें