आयशा टाकिया
आयशा टाकिया, (जन्म: १० जनवरी १९८६) एक भारतीय अभिनेत्री है जो मुख्यतः हिन्दी फ़िल्मों में कार्यरत है। उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत टार्ज़न द वण्डर कार (२००४) नामक फ़िल्म से की जिसके लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। फ़िल्म डोर (२००६) में युवा विधवा के पात्र के लिए उन्हें काफी सराहा गया। उन्हें अधिक कामयाबी वांटेड (२००९) के कारण मिली जो व्यावसायिक दृष्टि से उनकी अब तक की सर्वाधिक सफल फ़िल्म है।[2]
आयशा टाकिया | |
---|---|
![]() | |
जन्म | मुम्बई, भारत |
व्यवसाय | अभिनेत्री |
ऊंचाई | 5 फीट 5 इंच (1.65 मी॰) [1] |
शुरूआती जीवनसंपादित करें
आयशा का जन्म चेम्बूर मुंबई, महाराष्ट्र में गुजराती पिता निशित व मुस्लिम माँ फ़रीदा के यहाँ हुआ। उन्होंने सेंट एंथोनी हाई स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। इनकी एक छोटी बहन है, जिसका नाम निशा है। इनके पति मुस्लिम हैं और उनका नाम फ़रहान आज़मी है। उन दोनों का बेटा मिखाइल है। अब उसका तलाक का इरादा है।[3]
फिल्मी सफरसंपादित करें
प्रमुख फिल्मेंसंपादित करें
2011 | मोड़ | Aranya | टिप्पणी |
---|---|---|---|
2009 | वांटेड | जान्हवी | |
2008 | दे ताली | अमृता | |
2008 | संडे | ||
2007 | फूल एन फाइनल | ||
2007 | नो स्मोकिंग | ||
2007 | सलाम-ए-इश्क | जिया बख़्शी | |
2007 | कैश | ||
2006 | डोर | मीना एस सिंह | |
2006 | शादी से पहले | रानी भल्ला | |
2006 | यूँ होता तो क्या होता | खुशबू मोदी | |
2005 | सोचा ना था | अदिती | |
2005 | होम डिलीवरी | जैनी | |
2005 | शादी नम्बर वन | भावना | |
2004 | टार्ज़न द वण्डर कार | प्रिया राकेश कपूर |
नामांकन और पुरस्कारसंपादित करें
फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारसंपादित करें
सन्दर्भसंपादित करें
यह जीवनचरित लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |
- ↑ "Ayesha Takia Height, Weight, Bra Size, Shoe Size, Body, Measurements, Waist, Hips". Celebrities Measurement. मूल से 8 नवंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-11-12.
- ↑ "Box Office India 2009". मूल से 12 जुलाई 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 अगस्त 2014.
- ↑ "संग्रहीत प्रति". मूल से 18 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 जुलाई 2018.