इंदौर दूरंतो एक्सप्रेस

इंदौर दूरंतो एक्सप्रेस इंडियन रेलवे की एक सुपरफास्ट एक्सप्रेस है जो कि मुंबई सेंट्रल (बी–सी–टी) को इंदौर (आई–एन–डी-बी) से जोडती है। यह ट्रेन १२२२७ तथा १२२२८ क्रमांक से संचालित होती है। मुंबई तथा इंदौर को जोड़ने वाली अन्य ट्रेनों में ट्रेन संख्या १२९६१ एवं १२९६२ अवंतिका एक्सप्रेस भी आती है।

इंदौर - दूरन्तो एक्सप्रेस
संक्षिप्त विवरण
सेवा प्रकार दूरंतो एक्सप्रेस
प्रथम सेवा 26 जनवरी 2011; 13 वर्ष पूर्व (2011-01-26)
रूट
प्रस्थान मुंबई सेंट्रल (MMCT)
स्टॉप्स
गंतव्य इंदौर
दूरी तय 829 कि॰मी॰ (2,719,816 फीट)
औसत यात्रा समय 11 घंटा 50 मिनट
सेवा आवृति (फ्रीक्वेंसी) सप्ताह में दो बार
टाइम संख्या(एँ) 12227 / 12228
ऑन-बोर्ड सुविधाएँ
क्लास एसी प्रथम श्रेणी, एसी द्वितीय श्रेणी, एसी तृतीय श्रेणी
सीटिंग व्यवस्था नहीं
शयन व्यवस्था हाँ
तकनीकी
रोलिंग स्टॉक एलएचबी कोच
ट्रैक गेज 1,676 mm (5 ft 6 in)
संचालन गति 72.13 किमी/घंटा (45 मील/घंटा) विराम सहित औसत
रूट नक्शा
इंदौर दूरंतो एक्सप्रेस

सामान्य जानकारी संपादित करें

ट्रेन की शुरुआत २८ जनवरी २०११ की पहली चाल के साथ की गयी थी। उस समय के अनुरूप अभी भी यह हफ्ते में दो दिन अपनी सेवा प्रदान करती है। यह पूर्णतया वातानुकूलित ट्रेन है तथा एल – एच - बी रेकों का प्रयोग करना था। इस ट्रेन के रेक्स का साझा भी होता है। यह ट्रेन अपने रेक्स १२२३९ एवं १२२४० जयपुर दुरंतो एक्सप्रेस के साथ साझा करती है। यह ट्रेन ब्रॉड गेज़ वाली है जिसकी माप १,६७६ मिमी (अर्थात ५ फीट ६ इंच) है। इसकी औसत रफ़्तार ६५.६६ किमी प्रति घंटा है|[1][2][3]

कर्षण संपादित करें

बी आर सी डब्ल्यू ए पी ५ लोको इस ट्रेन को मुंबई सेन्ट्रल से इंदौर तथा फिर इंदौर से मुंबई सेन्ट्रल तक खीचते हैं।[1]

कोच संगठन संपादित करें

इस रेक में निम्नवत कोचेज होते हैं-

  • ८ वातानुकूलित ३ टियर कोच
  • २ वातानुकूलित २ टियर कोच
  • १ वातानुकूलित प्रथम श्रेणी
  • १ पैंट्री कार तथा
  • २ ई ओ जी कार

इस प्रकार इसमें कुल १४ कोचेज होते हैं। भारतीय रेलवे के अधिकारों के अनुसार इसमें लगे हुए कोचेज की संख्या को मांग के अनुसार घटाया या बढाया जा सकता है।[1][4]


परिपथ संपादित करें

इसके तकनीकी स्टोपेज वड़ोदरा जंक्शन, रतलाम जंक्शन तथा उज्जैन जंक्शन हैं। इसके कुछ परिस्तिथिक स्टॉप्स भी है तथा यह ट्रेन वहां रूकती भी है पर उन स्टॉप्स से अन्य स्टॉप्स के लिए या अन्य स्टॉप्स से उस स्टॉप के लिए टिकेट बुक नहीं की जा सकती है। वे बस पारिस्थितिक स्टॉप्स होते हैं।[5][6]

स्टेशन स्टेशन का नाम आगमन प्रस्थान दूरी दिन आवृत्ति
बी सी टी मुंबई सेन्ट्रल प्रारंभ २३ :१५ गुरूवार, शनिवार
आई एन डी बी इंदौर ११ :५० समापन ८२९ किमी (५१५ मी)
आई एन डी बी इंदौर प्रारंभ २३ :०० शुक्रवार , रविवार
बी सी टी मुंबई सेन्ट्रल ११ :४० समापन ८२९ किमी (५१५ मी)

सेवाएँ संपादित करें

यह मुंबई-इंदौर के लिए सबसे तेज ट्रेन सेवा है। १२२२७ दूरंतो एक्सप्रेस के रूप में इसकी औसत रफ़्तार ६५.८८ किमी / घंटा होती है तथा यह ८२९ किमी की दूरी १२ घंटे ३५ मिनट में तय करती है। वहीं १२२२८ दूरंतो एक्सप्रेस के रूप में इसकी औसत रफ़्तार ६५.६६ किमी प्रति घंटा होती है तथा इस दौरान यह पूर्ववत ८२९ किमी की दूरी १२ घंटे ४० मिनट में तय करती है। यह ट्रेन हफ्ते में दो दिन अपनी सेवाएँ प्रदान करती है। ट्रेन संख्या १२२२७ गुरूवार एवं शनिवार को चलती है वहीं ट्रेन संख्या १२२२८ अपनी वापसी के समय शुक्रवार एवं रविवार को चलती है। इस ट्रेन के साथ एक पैंट्री कार भी चलती है ताकि यात्रियों की खाद्य एवं पेय सम्बन्धी जरूरतों को पूरा किया जा सके।[1]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "ट्रेन की शुरुआत". indianrailways.gov. २७जनवरी २०११. मूल से 27 फ़रवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २० फ़रवरी २०१४. |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  2. "मुंबई सेन्ट्रल–इंदौर १२२२७ दूरंतो एक्सप्रेस". मूल से 26 फ़रवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 फ़रवरी 2014.
  3. "इंदौर-मुंबई सेन्ट्रल १२२२८ दूरंतो एक्सप्रेस". मूल से 26 फ़रवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 फ़रवरी 2014.
  4. "दूरंतो रेलवे कि यादी". मूल से 30 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 फ़रवरी 2014.
  5. "रूट फॉर ट्रैन नं - १२२२७". मूल से 26 फ़रवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 फ़रवरी 2014.
  6. "रूट फॉर ट्रैन नं - १२२२८". मूल से 26 फ़रवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 फ़रवरी 2014.