इमरान खान (वेब विकासक)
इमरान खान अलवर, राजस्थान से एक भारतीय शिक्षक और एप विकासक है।[2] वह संस्कृत शिक्षा विभाग में गणित के शिक्षक है, और एक आत्म-शिक्षित कंप्यूटर प्रोग्रामर है।[3] उन्होंने 80 शैक्षिक मोबाइल अनुप्रयोगों[4] और सौ से अधिक वेबसाइट विकसित किये है।[3] वह नवंबर २०१५ में वेम्बली स्टेडियम, लंदन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनके भाषण में उल्लेखित होने के बाद प्रसिद्ध हुए।[5] मोदी ने कहा, "मेरा भारत अलवर के इमरान खान में है।"[5]
इमरान खान | |
---|---|
![]() | |
आवास | अलवर[1] |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
गृह-नगर | खारेड़ा गाँव |
प्रसिद्धि का कारण | शैक्षिक एप निर्माण |
व्यक्तिगत जीवन
संपादित करेंमेव समुदाय में जन्मे खान राजस्थान के अलवर जिले के खारेड़ा गाँव से संबंध रखते है।[6] खान अपने छात्र जीवन के दौरान एक वैज्ञानिक बनना चाहते थे। दो साल के शिक्षण पाठ्यक्रम को पूरा करने के बाद खान १९९९ में एक तीसरे ग्रेड के सरकारी शिक्षक बन गए। जाटों का बास को स्थानांतरित होने से पहले उन्होंने चार साल कोटा में काम किया।[7] उन्होंने प्रोग्रामिंग और वेब विकास ऑनलाइन ट्यूटोरियल और उनके छोटे भाई, जो कंप्यूटर विज्ञान में प्रौद्योगिकी स्नातक करने के बाद गुड़गांव में एक नौकरी के लिए चला गया था, द्वारा छोड़ा पुस्तकों के माध्यम से सीखा।[7][8] २००५ में उन्होंने जीके-टॉक्स ( www.gktalk.com ), सामान्य ज्ञान से संबंधित एक वेबसाइट, की रचना की।[9] अलवर के तत्कालीन जिला कलेक्टर आशुतोष पेडणेकर ने खान को अनुप्रयोग विकास के बारे में बताया।[7] लगभग पांच लाख डाउनलोड के साथ "जनरल साइंस इन हिंदी" खान का सबसे ज़्यादा डाउनलोड किया अनुप्रयोग है।[7] खान ने डिजिटल भारत के लिए एक देशभक्त योगदान के रूप में मानव संसाधन विकास मंत्रालय को अपने अनुप्रयोगों का दान दिया है।[10]
एपगुरु इमरान खान ने डिजिटल मेवात एप बनाया है । मेवात क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने, जागरूकता फैलाने, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने और सकारात्मकता का माहौल पैदा करने के लिए महावर ऑडिटोरियम में डिजिटल मेवात एप लॉन्च किया गया।[11]
मोदी द्वारा उल्लेख
संपादित करेंभारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेम्बली स्टेडियम, लंदन में अपने भाषण के दौरान खान के नाम का उल्लेख किया। "भारत में असहिष्णुता" के बारे में समाचार मीडिया में विभिन्न बहसों की पृष्ठभूमि में मोदी ने कहा की भारत समाचार-सुर्ख़ियो के परे है, भारत उसे बहुत बड़ा है जो लोग दूरदर्शन में देखते है और "मेरा भारत अलवर के इमरान खान जैसे व्यक्तियों में रहता है"।[12][13][2] खान ने अपने "छोटे प्रयास" के लिए मोदी की प्रशंसा पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।[14] खान को जल्द ही भारत संचार निगम लिमिटेड से मुक्त इंटरनेट सेवा प्राप्त हो गई।[15] मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्विट कर कहा की खान ने एक "अद्भूत काम" किया है।[10] संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने खान को कॉल कर बधाई दी।[6] भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने खान को विकासशील अनुप्रयोगों के लिए सहायता आश्वासन दिया।[6]
भामाशाह पुरस्कार 2016
संपादित करेंइमरान खान को शिक्षा के क्षेत्र में अपने 50 मोबाइल एप्लिकेशन का कॉपीराइट मानव संसाधन विकास मंत्रालय को देने के लिए राज्य स्तरीय भामाशाह पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया । उनके ऐप्स का कुल अनुमानित मूल्य 3.32 करोड़ रुपये किया गया। राजस्थान के शिक्षा मंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने राज्य विधानसभा के अध्यक्ष श्री कैलाश मेघवाल के साथ 28 जून 2016 को बिड़ला सभागार में उन्हें सम्मानित किया।[16]
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत NIELIT के तकनीकी सलाहकार
संपादित करेंकेंद्रीय कानून और न्याय, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री पी. पी. चौधरी ने इमरान खान की पहल को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के तहत एक संस्थान NIELIT में तकनीकी सलाहकार के रूप में चुना। उनकी सेवाओं से नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT), MeitY के मानव संसाधन विकास (एचआरडी) शाखा को फायदा होगा, संस्थान की विस्तृत सेवाओं और पाठ्यक्रमों के लिए मोबाइल एप्लिकेशन विकसित करने का फैसला किया गया।[17]
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2018
संपादित करेंइमरान खान को शिक्षा में उनकी अभिनव गतिविधियों के लिए भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2017 चुना गया। उन्हें शिक्षक दिवस 5 सितंबर 2018 को विज्ञान भवन में भारत के उपराष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया।[18] इमरान खान ने इस पुरस्कार को भारत के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को समर्पित किया। [19]
राष्ट्रीय आईसीटी पुरस्कार 2016
संपादित करेंइमरान खान को शिक्षक दिवस 5 सितंबर 2017 को विज्ञान भवन में भारत के राष्ट्रपति द्वारा शिक्षा में उनकी आईसीटी गतिविधियों के लिए राष्ट्रीय आईसीटी पुरस्कार 2016 से सम्मानित किया गया।[20]
जमना लाल बजाज पुरस्कार 2019
संपादित करेंग्रामीण विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग में उत्कृष्ट योगदान के लिए इमरान खान को जमनालाल बजाज पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया गया.[21][22] इसमें एक प्रशस्ति पत्र, एक ट्रॉफी और एक पुरस्कार राशि INR 10,00,000 / - से सम्मानित किया जाता है। [23]
टेडएक्स टॉक
संपादित करेंइमरान खान 17 मार्च 2018 को UIT ऑडिटोरियम, कोटा (राजस्थान) में TEDxRTU में स्पीकर के रूप में शामिल हुए।[24][25]
आई ए एस अकादमी में सम्बोधन
संपादित करेंएप गुरु इमरान खान ने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में आईएएस प्रशिक्षुओं के बीच विचार साझा किए और उन्हें संबाेधित किया। अपने संबाेधन में इमरान ने शिक्षा में नवाचार से संबंधित सत्र में एप्स का प्रेजेंटेशन दिया साथ ही प्रशासन को बेहतर बनाने के लिए आईटी के प्रयोग और ग्रास रुट लेवल पर किए जा सकने वाले नवाचारों के बारे में सुझाव दिए।[26]
देववाणी ऐप
संपादित करेंइमरान खान द्वारा निर्मित देववाणी ऐप का उद्देश्य संस्कृत शिक्षा में सूचना एवं संचार तकनीक के प्रयोग को बढ़ावा देना है। वहीं वर्तमान में कोरोना महामारी के कारण विद्यार्थियों के शिक्षण में हो रही क्षति की भरपाई के लिए तकनीक की सहायता लेना है। उन्होंने कहा कि 'देववाणी ऐप' के द्वारा संस्कृत शिक्षा के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण -कन्टेंट की पहुंच सुनिश्चित की जाएगी, जिससे विद्यार्थी जब चाहे जितना चाहे अध्ययन कर सके । [27][28]
सन्दर्भ
संपादित करें- ↑ शोएब खान (१४ नवंबर २०१५). "After PM Modi's praise, Alwar's Imran Khan on top of the world" [मोदी की प्रशंसा के बाद अलवर के इमरान खान विश्व के शीर्ष पर]. टाइम्स ऑफ़ इंडिया (अंग्रेज़ी भाषा में). जयपुर. 18 नवंबर 2015 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: १९ नवंबर २०१५.
{{cite news}}
: Check date values in:|accessdate=
,|date=
, and|archive-date=
(help) - ↑ अ आ मोहम्मद हमजा खान (१५ नवंबर २०१५). "Alwar's Imran Khan is more motivated after Wembley moment" [अलवर के इमरान खान वेम्बली के पल के बाद अधिक प्रेरित है]. द इंडियन एक्सप्रेस (अंग्रेज़ी भाषा में). अलवर. 17 नवंबर 2015 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: १९ नवंबर २०१५.
{{cite news}}
: Check date values in:|accessdate=
,|date=
, and|archive-date=
(help) - ↑ अ आ राकेश गोस्वामी (२२ जुलाई २०१५). "How this Alwar teacher became a hit on Google Play" [कैसे यह अलवर शिक्षक गूगल प्ले पर एक हिट बन गया]. हिंदुस्तान टाइम्स (अंग्रेज़ी भाषा में). जयपुर. 17 नवंबर 2015 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: १९ नवंबर २०१५.
{{cite news}}
: Check date values in:|accessdate=
and|archive-date=
(help) - ↑ "Imran Apps". Playstore. 9 अप्रैल 2019 को मूल से पुरालेखित.
{{cite web}}
: Cite has empty unknown parameter:|dead-url=
(help) - ↑ अ आ "PM Modi's Sanskrit teacher Imran Khan to continue developing apps in regional languages" [प्रधानमंत्री मोदी के संस्कृत शिक्षक इमरान खान क्षेत्रीय भाषाओं में अनुप्रयोगों को विकसित करना जारी रखेंगे] (अंग्रेज़ी भाषा में). अलवर: न्यूज़ग्राम. १५ नवंबर २०१५. मूल से से 1 जून 2017 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: १९ नवंबर २०१५.
{{cite news}}
: Check date values in:|accessdate=
and|date=
(help) - ↑ अ आ इ शोएब खान; राजेंद्र शर्मा (१५ नवंबर २०१५). "PM's Wembley speech gives Alwar's Imran his Peepli Live moment" [प्रधानमंत्री के वेम्बली भाषण ने अलवर के इमरान को दिया उनका पीपली लाइव पल]. टाइम्स ऑफ़ इंडिया (अंग्रेज़ी भाषा में). जयपुर/अलवर. 17 नवंबर 2015 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: १९ नवंबर २०१५.
{{cite news}}
: Check date values in:|accessdate=
,|date=
, and|archive-date=
(help) - ↑ अ आ इ ई "Story of Rajasthan man who found mention in Modi's Wembley speech" [मोदी के वेम्बली भाषण के उल्लेख पाने वाले राजस्थानी आदमी की कहानी]. हिंदुस्तान टाइम्स (अंग्रेज़ी भाषा में). १४ नवंबर २०१५. 20 नवंबर 2015 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: १९ नवंबर २०१५.
{{cite news}}
: Check date values in:|accessdate=
,|date=
, and|archive-date=
(help) - ↑ कविता उपाध्याय (१४ नवंबर २०१५). "PM's praise strengthens Imran's cause for education" [पीएम की प्रशंसा ने शिक्षा के लिए इमरान के कार्यों को मजबूती दी]. द हिंदू (अंग्रेज़ी भाषा में). जयपुर. अभिगमन तिथि: १९ नवंबर २०१५.
{{cite news}}
: Check date values in:|accessdate=
and|date=
(help) - ↑ "Imran Khan, The Man Modi Praised In His Wembley Speech" [इमरान खान, वह व्यक्ति जिनकी मोदी ने वेम्बली भाषण में प्रशंसा की] (अंग्रेज़ी भाषा में). SeeAndSay.in. १४ नवंबर २०१५. मूल से से 18 नवंबर 2015 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: १९ नवंबर २०१५.
{{cite news}}
: Check date values in:|accessdate=
,|date=
, and|archive-date=
(help) - ↑ अ आ "Meet PM Modi's 'Imran Khan', a teacher who donated 52 educational apps to MHRD" [मिलिए प्रधानमंत्री मोदी के 'इमरान खान' से, एक शिक्षक जिसने एमएचआरडी को ५२ शैक्षिक अनुप्रयोग दान किये]. इंडिया टुडे (अंग्रेज़ी भाषा में). नई दिल्ली. १४ नवंबर २०१५. 16 नवंबर 2015 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: १९ नवंबर २०१५.
{{cite news}}
: Check date values in:|accessdate=
,|date=
, and|archive-date=
(help) - ↑ Joshi, Hiren. "डिजिटल मेवात एप के माध्यम से जगेगी शिक्षा की अलख". Patrika. 17 जून 2019 को मूल से पुरालेखित.
{{cite web}}
: Cite has empty unknown parameter:|dead-url=
(help) - ↑ "My India resides in Imran Khan, says PM Narendra Modi in London" [प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लंदन में कहा, मेरा भारत इमरान खान में रहता है]. टाइम्स ऑफ़ इंडिया (अंग्रेज़ी भाषा में). प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया. १४ नवंबर २०१५. 16 नवंबर 2015 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: १९ नवंबर २०१५.
{{cite news}}
: Check date values in:|accessdate=
,|date=
, and|archive-date=
(help) - ↑ "'My India is in the Imran Khan from Alwar', Says PM Modi at Wembley" [प्रधानमंत्री मोदी ने वेम्बली में कहा, 'मेरा भारत अलवर के इमरान खान में है'] (अंग्रेज़ी भाषा में). एनडीटीवी. १४ नवंबर २०१५. 19 नवंबर 2015 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: १९ नवंबर २०१५.
{{cite news}}
: Check date values in:|accessdate=
,|date=
, and|archive-date=
(help) - ↑ "I have not been able to eat: Alwar's Imran Khan overwhelmed after PM Modi hails him at Wembley" [में खा नहीं पाया हूँ: प्रधानमंत्री मोदी द्वारा वेम्बली में तारीफ़ के बाद अलवर के इमरान खान अभिभूत] (अंग्रेज़ी भाषा में). जयपुर: फर्स्टपोस्ट. १५ नवंबर २०१५. मूल से से 17 नवंबर 2015 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: १९ नवंबर २०१५.
{{cite news}}
: Check date values in:|accessdate=
,|date=
, and|archive-date=
(help) - ↑ "After PM Modi's Praise, BSNL to Offer Free Internet to Alwar's Imran Khan" [मोदी की प्रशंसा के बाद बीएसएनएल अलवर के इमरान खान को नि: शुल्क इंटरनेट देगी] (अंग्रेज़ी भाषा में). एनडीटीवी. प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया. १४ नवंबर २०१५. 19 नवंबर 2015 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: १९ नवंबर २०१५.
{{cite news}}
: Check date values in:|accessdate=
,|date=
, and|archive-date=
(help) - ↑ "शिक्षा में समर्पण के लिए इमरान खान को भामाशाह सम्मान". Dainik Bhaskar. 16 अगस्त 2016 को मूल से पुरालेखित.
{{cite web}}
: Cite has empty unknown parameter:|dead-url=
(help) - ↑ "Union ministry ropes in Alwar's IT maverick for mobile app Project". The Times of India. 2 नवंबर 2017 को मूल से पुरालेखित.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help); Cite has empty unknown parameter:|dead-url=
(help) - ↑ "Teachers' Day: 'App Teacher' Khan to get national award". The Times of India. 9 सितंबर 2018 को मूल से पुरालेखित.
{{cite web}}
: Cite has empty unknown parameter:|dead-url=
(help) - ↑ "अलवर के इमरान खान और चूरू की सुमन जाखड़ को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार". पत्रिका. 15 सितंबर 2018 को मूल से पुरालेखित.
{{cite web}}
: Cite has empty unknown parameter:|dead-url=
(help) - ↑ "अलवर के इमरान को राष्ट्रपति पुरस्कार..." पत्रिका. 22 अक्तूबर 2017 को मूल से पुरालेखित.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help); Cite has empty unknown parameter:|dead-url=
(help) - ↑ "Mohammad Imran Khan Mewati - Jamnalal Bajaj Award 2019 Recipients - Application of Science & Technology for Rural Development". Jamnalal Bajaj Foundation. अभिगमन तिथि: 2019-12-21.
- ↑ "एप गुरु इमरान ने फिर रोशन किया अलवर का नाम, जमनालाल बजाज पुरस्कार से हुए सम्मानित, प्रधानमंत्री ने लंदन में की थी तारीफ". Patrika News (hindi भाषा में). अभिगमन तिथि: 2019-12-21.
{{cite web}}
: CS1 maint: unrecognized language (link) - ↑ "Chief Guest Sadhguru, Founder, Isha Foundation felicitates 42nd Jamnalal Bajaj Foundation Award Winners". exclusivenews.co.in (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2019-12-21.[मृत कड़ियाँ]
- ↑ "Theme: Ineffable Chords". TED. 15 जनवरी 2019 को मूल से पुरालेखित.
{{cite web}}
: Cite has empty unknown parameter:|dead-url=
(help) - ↑ "CONNECTING STUDENTS, BRIDGING DREAMS | MOHAMMAD IMRAN KHAN | TEDxRTU".
{{cite web}}
: Cite has empty unknown parameter:|dead-url=
(help) - ↑ "एप गुरु इमरान ने आईएएस प्रशिक्षुओं से अकादमी में साझा किए विचार". दैनिक भास्कर. Apr 28, 2019. 16 जुलाई 2019 को मूल से पुरालेखित.
{{cite web}}
: Cite has empty unknown parameter:|dead-url=
(help) - ↑ "संस्कृत के अध्यापक-विद्यार्थियों के लिए 'देववाणी ऐप' लॉन्च". Hindustan (hindi भाषा में). अभिगमन तिथि: 2020-09-04.
{{cite web}}
: CS1 maint: unrecognized language (link) - ↑ "संस्कृत शिक्षामंत्री ने देववाणी मोबाइल एप का किया ई-लोकार्पण". Dainik Bhaskar. 2020-08-19. अभिगमन तिथि: 2020-09-04.