इरफ़ान ख़ान
साहबजादे इरफ़ान अली ख़ान (जन्मः ७ जनवरी १९६७, मृत्यु: २९ अप्रैल २०२० [2]) फिल्म व टेलीविजन के अभिनेता थे। उन्होने द वारियर, मकबूल, हासिल, द नेमसेक, रोग जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया। हासिल फिल्म के लिये उन्हे वर्ष २००४ का फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। वे हिन्दी सिनेमा की ३० से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। इरफान हॉलीवुड में भी एक जाना पहचाना नाम हैं। वह ए माइटी हार्ट, स्लमडॉग मिलियनेयर, लाइफ ऑफ़ पाई और द अमेजिंग स्पाइडर मैन फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। 2011 में उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया। [3] 60वे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2012 में इरफ़ान खान को फिल्म पान सिंह तोमर में अभिनय के लिए श्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार दिया गया। [4] 2017 में प्रदर्शित हिंदी मीडियम फिल्म के लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया।[5] 2020 में प्रदर्शित अंग्रेज़ी मीडियम उनकी प्रदर्शित अंतिम फ़िल्म रही।
इरफ़ान ख़ान | |
---|---|
![]() इरफ़ान अली ख़ान | |
जन्म |
साहबजादा इरफ़ान अली ख़ान[1] 07 जनवरी 1967 टोंक, राजस्थान, भारत |
मौत |
29 अप्रैल 2020 मुंबई, महाराष्ट्र, भारत | (उम्र 53 वर्ष)
मौत की वजह | कैंसर |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
उपनाम | इरफान |
पेशा | फिल्म अभिनेता, चलचित्र निर्माता |
कार्यकाल | 1985–2020 |
जीवनसाथी | सुतापा देवेन्द्र सिकदर (वि॰ 1995) |
बच्चे | 2 |
जीवनी
प्राथमिक जीवन और शिक्षा
इरफ़ान खान का जन्म राजस्थान में, एक मुस्लिम परिवार में, सईदा बेगम खान और यासीन अली खान के घर पर हुआ था। उनके माता-पिता टोंक जिले के खजुरिया गाँव से थे और टायर का कारोबार चलाते थे। उनका परिवार टोंक के नवाब परिवार से ताल्लुक रखता था।[6][7] उन्होंने अपना बचपन टोंक तथा जयपुर में बिताया। जयपुर में उन्होंने स्कूली शिक्षा प्राप्त की तथा कॉलेज से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इरफान और उनके सबसे अच्छे दोस्त सतीश शर्मा क्रिकेट में अच्छे थे तथा बाद में, उन्हें साथ में को सीके नायडू प्रतियोगिता के लिए 23 साल से कम उम्र के खिलाड़ियों हेतु प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कदम रखने के लिए चुना गया था। दुर्भाग्य से, धन की अभाव के कारण वे प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए नहीं पहुँच सके।[8]
उन्होंने 1984 में नई दिल्ली में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) में अध्ययन करने के लिए छात्रवृत्ति अर्जित की और वहीं से अभिनय में प्रशिक्षण प्राप्त किया।
निजी जीवन
23 फरवरी 1995 को, उन्होंने ने फिल्म लेखक और साथी एनएसडी स्नातक सुतापा सिकदर से शादी की। उनके दो बेटे हैं: बाबिल और अयान। इंडिया टुडे को २०११ में दिए गए एक साक्षात्कार में सिकदर ने उनके बारे में कहा, "वो हमेशा फोकस्ड रहते हैं। मुझे याद है कि वो घर आकर, सीधे बेडरूम जाकर किताबें पढ़ने लगते थे।"[9] 2012 में उन्होंने अपने नाम की अंग्रेजी वर्तनी "Irfan" में बीच में एक अतिरिक्त "R" (आर) डालकर "Irrfan" कर दिया क्योंकि उनके मुताबिक उन्हें अपने नाम में एक अतिरिक्त र स्वर की ध्वनि पसंद है।[10] 2016 में, उन्होंने खान को उनके नाम से हटा दिया क्योंकि वह चाहते थे कि उनका काम उन्हें परिभाषित करे, न कि उनका वंश।[11]
निधन
इरफ़ान खान का निधन २९ अप्रैल २०२० को मुम्बई की कोकीलाबेन अस्पताल में हुआ था, जहाँ वे बृहदान्त्र संक्रमण से भर्ती थे। ठीक चार दिन पहले उनकी माता का जयपुर में निधन हुआ था जिसके अंतिम दर्शन नहीं कर पाये थे।[12] वर्ष २०१८ में उन्हें न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर (अंत:स्रावी ट्यूमर) का पता चला था, जिसके बाद वे एक साल के लिए ब्रिटेन में इलाज हेतु रहे। एक वर्ष की राहत के बाद वे पुनः कोलोन संक्रमण की शिकायत से मुम्बई में भर्ती हुए। इस बीच उन्होंने अपनी फ़िल्म अंग्रेज़ी मीडियम की शूटिंग की, जो उनकी अंतिम फिल्म थी।[13][14] उन्हें अंत:स्रावी कैंसर था, जोकि हॉर्मोन-उत्पादक कोशिकाओं का एक दुर्लभ प्रकार का कैंसर है।[15]
प्रमुख फिल्में
टीवी धारावाहिक व डॉक्यूमेंट्री फिल्म
वर्ष | धारावाहिक | चरित्र | टिप्पणी |
---|---|---|---|
1994 | द ग्रेट मराठा | नजीबुद्दौला (रोहिल्ला सरदार) | |
1994 | चंद्रकांता (टीवी शृंखला) | बद्रीनाथ | |
1992 | चाणक्य | सेनापति भद्रसाल |
नामांकन और पुरस्कार
- 2018 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार - हिंदी मीडियम
- 2008 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार - लाइफ़ इन ए... मेट्रो
- 2004 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार - हासिल
नागरिक सम्मान
- २०११ - पद्म पुरस्कार
सन्दर्भ
- ↑ "Irrfan Khan". Irrfan.com. Archived from the original on 2013-12-08.
- ↑ निधन
- ↑ "पद्मविभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री पुरस्कार 2011". जागरण जोश. 28 जनवरी 2011. Archived from the original on 17 अक्तूबर 2014. Retrieved 14 अक्टूबर 2014.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में छाए रहे 'पान सिंह तोमर', 'विकी डोनर'". एनडीटीवी इंडिया. 29 मार्च 2013. Archived from the original on 20 अक्तूबर 2014. Retrieved 14 अक्टूबर 2014.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "Irrfan Khan Death: वो पांच फिल्में, जिनमें इरफान ने दिखा दिया- आखिर एक्टिंग क्या चीज होती है..." दैनिक जागरण. Retrieved 29 अप्रैल 2020.
- ↑ "Cutting across roles". द हिन्दू. चेन्नई, भारत. 14 फरवरी 2009. Archived from the original on 21 फरवरी 2009. Retrieved 4 अगस्त 2010.
{{cite news}}
: Check date values in:|date=
and|archive-date=
(help) - ↑ ओ'कोनर, एशलिंग (27 मार्च 2007). "From Bollywood to Boston" [बॉलीवुड से बॉस्टन]. लंदन: टाइम्स ऑनलाइन. Archived from the original on 15 जून 2011. Retrieved 2010-12-04.
- ↑ अबिश मैथ्यू (2017-11-10), सन ऑफ अबिश फि. वीर दास और इरफ़ान खान, retrieved 2018-06-29
- ↑ "Irrfan Khan turns India's best known international actor : Profile – India Today" [इरफान खान भारत के जाने-माने अंतरराष्ट्रीय अभिनेता के रूप में उभरे: प्रोफाइल - इंडिया टुडे]. Indiatoday.intoday.in. 22 अप्रैल 2011. Archived from the original on 19 नवम्बर 2011. Retrieved 2012-07-21.
- ↑ "Paan Singh Tomar has become a symbol: Irrfan" [पान सिंह तोमर एक प्रतीक बन गया है: इरफ़ान]. आईबीएन लाइव. 4 मार्च 2012. Archived from the original on 7 मार्च 2012. Retrieved 20 March 2012.
- ↑ "Why Irrfan Khan dropped Khan from his name" [क्यों इरफ़ान खान ने अपने नाम से खान उपनाम हटा दिया]. इंडिया टुडे (in अंग्रेज़ी). Retrieved 29 अप्रैल 2020.
- ↑ सिंह, मृत्युंजय (29 अप्रैल 2020). "Lockdown: इरफान खान की नमाज-ए-जनाजा में शरीक नहीं होंगे पाएंगे उनके भाई, मुंबई में होंगे सुपुर्द-ए-खाक". एबीपी न्यूज. Retrieved 29 अप्रैल 2020.
- ↑ "Irrfan Khan, Magnificent Actor, Dies At 53. Last Rites Take Place In Mumbai" [इरफान खान, शानदार अभिनेता, 53 साल की उम्र में दुनियाँ से विदा। मुंबई में अंतिम संस्कार होगा]. एनडीटीवी. Archived from the original on 29 अप्रैल 2020. Retrieved 29 अप्रैल 2020.
- ↑ "Irrfan Khan, actor extraordinaire and India's face in the West, dies at 53" [इरफान खान, असाधारण अभिनेता और पश्चिम में भारत का चेहरा का, 53 वर्ष की आयु में निधन]. हिंदुस्तान टाइम्स (in अंग्रेज़ी). 29 अप्रैल 2020. Archived from the original on 29 अप्रैल 2020. Retrieved 29 अप्रैल 2020.
- ↑ "Slumdog Millionaire actor Irrfan Khan dies". BBC News. 29 अप्रैल 2020. Archived from the original on 29 अप्रैल 2020. Retrieved 29 अप्रैल 2020.
बाहरी कड़ियाँ
विकिमीडिया कॉमन्स पर Irrfan Khan से सम्बन्धित मीडिया है। |