गोलमाल अगेन

2017 की रोहित शेट्टी फिल्म

गोलमाल अगेन रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित और सह-उत्पादित एक भारतीय फिल्म है। इसमें मुख्य भूमिका में अजय देवगन, परिणीति चोपड़ा, तब्बू, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू, प्रकाश राज और नील नितिन मुकेश है। गोलमाल अगेन गोलमाल फिल्म फ्रैंचाइज की चौथी किस्त है और रोहित शेट्टी के साथ अजय देवगन की दसवीं फिल्म है। फिल्म का निर्माण जुलाई 2016 में शुरू हुआ और मुंबई में मार्च 2017 में प्रमुख फोटोग्राफी शुरू हुई। यह फिल्म 20 अक्टूबर 2017 को दुनिया भर में रिलीज के लिए निर्धारित है।[1][2]

गोलमाल अगेन
Ajay Devgn's Golmaal Again poster.jpg
फिल्म पोस्टर
निर्देशक रोहित शेट्टी
निर्माता

रोहित शेट्टी

संगीता अहिर
लेखक साजिद-फरहद
(संवाद)
पटकथा यूनुस सजवाल
कहानी रोहित शेट्टी
अभिनेता अजय देवगन
परिणीति चोपड़ा
तब्बू
अरशद वारसी
तुषार कपूर
श्रेयस तलपड़े
कुणाल खेमू
प्रकाश राज
नील नितिन मुकेश
संगीतकार स्कोर:
अमर मोहिले
गीत:
अमाल मलिक
एस थामन
डीजे चेतस
छायाकार जोमोन टी जॉन
संपादक बंटी नागी
स्टूडियो रोहित शेट्टी प्रोडक्सन
मंगल मूर्ति फिल्म्स
वितरक रिलायंस एंटरटेनमेंट
प्रदर्शन तिथि(याँ)
  • 20 अक्टूबर 2017 (2017-10-20)[1]
समय सीमा 140 मिनट
देश भारत
भाषा हिंदी
लागत 100 करोड
कुल कारोबार अनुमानित 311.05 करोड़

कहानीसंपादित करें

गोपाल अजय देवगन माधव अरशद वारसी लकी तुषार कपूर, लक्ष्मण श्रेयस तलपड़े और लक्ष्मण कुणाल खेमू अनाथ हैं, जो ऊटी के सेठ जमनादास अनाथालय से पले-बढ़े होते हैं। अनाथालय के गुरु की मौत के बाद वे सब वापस इस अनाथालय में पहुंचते हैं और वहां उन्हें पता चलता है कि वासु रेड्डी नाम का कोई बिल्डर प्रकाश राज और उसके साथी निखिल नील नितिन मुकेश उस आश्रम और उसके साथ लगे कर्नल चौहान सचिन कैलकर के प्लॉट को हथियाना चाहते हैं। हालांकि, उन्हें एहसास होता है कि उनकी गैर-मौजूदगी में कुछ फ्रेंडली भूत वहां रहने लगे हैं और ऐना मैथ्यू तब्बू, जो कि आत्माओं से बात कर सकती हैं, वह उन लड़कों को गाइड करने का काम करती हैं।

कलाकारसंपादित करें

संगीतसंपादित करें

संगीत सूची
क्र॰शीर्षकगीतकारसंगीतकारगायकअवधि
1."गोलमाल (शीर्षक गीत)"कुमारएस। थमनब्रिजेश शांडिल्य, अदिति सिंह शर्मा4:24
2."मैंने तुझको देखा"कुमारअमाल मलिकनीरज श्रीधर, सुकृति कक्कड़3:27
3."इतना सन्नाटा क्यूँ है"कुमारलीजो जॉर्ज - डीजे चेतसअमित मिश्रा, अदिति सिंह शर्मा3:12
4."हम नहीं सुधरेंगे"कुमारअमाल मलिकअरमान मलिक5:03
5."आते जाते हँसते गाते"देव कोहलीअभिषेक अरोड़ानिखिल डिसूज़ा, अनुष्का मनचंदा 
कुल अवधि:16:06

सन्दर्भसंपादित करें

  1. Rohit Bhatnagar (14 July 2016). "Rohit, Ajay's Golmaal 4 set to release on Diwali 2017". Deccan Chronicle. मूल से 10 मार्च 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 March 2017.
  2. "'Golmaal Again': Interesting facts about the film - TOI Mobile | The Times of India Mobile Site". m.timesofindia.com. मूल से 7 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2017-10-06.

बाहरी कड़ियाँसंपादित करें