मुकेश तिवारी
मुकेश तिवारी एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं,जोकि मुख्य तौर से हिंदी सिनेमा में सक्रिय हैं।[2] उन्हें नकारात्मक और हास्य भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने फिल्म उद्योग में वर्ष 1998 में फिल्म चाइना गेट से प्रवेश किया। उन्हें द लीजेंड ऑफ भगत सिंह,गंगाजल और गोलमाल[3] में उनके काम के लिए जाना जाता है।
मुकेश तिवारी | |
---|---|
![]() | |
आवास | सागर,मध्य प्रदेश,भारत[1] |
पेशा | अभिनेता, हास्य अभिनेता |
कार्यकाल | 1998 – अब तक |
व्यक्तिगत जीवन संपादित करें
मुकेश तिवारी एक भारतीय फिल्म अभिनेता और कॉमेडियन हैं। मुकेश तिवारी का जन्म 24 अगस्त 1969 को सागर, मध्यप्रदेश में हुआ था। मुकेश तिवारी ने अपनी शुरुआती पढाई सागर से पूरी की है। इसके बाद मुकेश तिवारी ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में अध्ययन किया। कई प्रोफेसर कहते हैं कि उस समय मुकेश को विश्वविद्यालय में मौजूद सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में जाना जाता था। मुकेश तिवारी ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1998 में फिल्म चाइना गेट से की थी। उन्होंने अब तक हिंदी सिनेमा की कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया।
प्रमुख फिल्में संपादित करें
वर्ष | फ़िल्म | चरित्र | टिप्पणी |
---|---|---|---|
2008 | संडे | अनवर | |
2007 | बेनाम | ||
2007 | अंडरट्रायल | ||
2007 | माई नेम इज़ एंथोनी गोंज़ालेज़ | ||
2007 | हल्ला बोल | ||
2006 | अलग | सिंह | |
2006 | हो सकता है | ||
2006 | तीसरी आँख | दिनेश | |
2006 | गोलमाल | ||
2006 | कच्ची सड़क | श्यामलाल | |
2005 | अपहरण | अनवर ख़ान | |
2005 | शबनम मौसी | मदन पंडित | |
2005 | द राइज़िंग | ||
2005 | टैंगो चार्ली | ||
2004 | टार्ज़न द वण्डर कार | ||
2003 | गंगाजल | बच्चा यादव | |
2003 | एल ओ सी कारगिल | ||
2003 | दिल परदेसी हो गया | ||
2003 | ज़मीन | ||
2003 | धुंध | विक्रम | |
2002 | आप मुझे अच्छे लगने लगे | रमन ढोलकिया | |
2002 | कुछ तुम कहो कुछ हम कहें | ||
2002 | द लेजेंड ऑफ भगत सिंह | ||
2001 | फ़र्ज़ | सिकन्दर | |
2000 | घात | ||
2000 | आगाज़ | ||
2000 | रिफ्युज़ी | ||
2000 | हम पंछी एक डाल के | ||
1998 | चाइना गेट जागीरा |
नामांकन और पुरस्कार संपादित करें
सन्दर्भ संपादित करें
- ↑ 'वसूली भाई' के लिए हर फिल्म, हर रोल चुनौती Archived 2 फ़रवरी 2016 at the Wayback Machine.Sahara Samay. 8 June 2014
- ↑ "All you want to know about". filmibeat.com.
- ↑ "Bollywood Villain Mukesh Tiwari Biography, News, Photos,Videos". nettv4u.com.