रोहित शेट्टी

फिल्म निर्माता एवं निर्देशक

रोहित शेट्टी (जन्म १४ मार्च १९७३) हिन्दी फिल्म उद्योग बॉलीवुड के एक निर्देशक हैं। रोहित निर्देशित प्रमुख फिल्में गोलमाल, गोलमाल रिटर्न्स, ऑल द बेस्ट, गोलमाल ३, सिंघम,बोल बच्चन और सिम्बा हैं। इनकी गिनती बॉलीवुड के सबसे सफल निर्देशकों में होती है।

रोहित शेट्टी
Rohit Shetty at the special screening of 'Bol Bachchan' 04 (cropped).jpg
जन्म 14 मार्च 1973, 14 मार्च 1974[1]
मुम्बई
नागरिकता भारत Edit this on Wikidata
व्यवसाय फ़िल्म निर्देशक Edit this on Wikidata
माता-पिता एम. बी. शेट्टी Edit this on Wikidata
वेबसाइट
http://www.rohitshetty.org Edit this on Wikidata

व्यक्तिगत जीवनसंपादित करें

रोहित कर्नाटक के मैंगलोर शहर से सम्बन्ध रखते हैं। उनके पिता हिन्दी और कन्नङ फिल्मों के विख्यात फाइट मास्टर एम. बी. शेट्टी थे जिन्होने कुछ फिल्मो मे अभिनय भी किया था।[2] रोहित को बचपन से ही फिल्मों का शौक रहा है। रोहित का खुद का कहना है कि अभिनय उनके वश की चीज नही है। वह शुरु से ही एक निर्देशक बनना चाहते थे। हालांकि वह कुछ फिल्मों मे छोटी-मोटी भूमिकाओं मे दिखते रहते हैं।

फिल्म निर्देशनसंपादित करें

रोहित शेट्टी ने अपना कैरियर १७ वर्ष की उम्र मे सहायक निर्देशक के रूप मे कुकू कोहली की फिल्म फूल और काँटे से शुरु किया। यह फिल्म अजय देवगन की भी पहली फिल्म थी। इसके बाद रोहित ने कुकू के साथ एक और कोहिनूर फिल्म पर भी काम किया लेकिन यह फिल्म प्रदर्शित नही हो सकी। रोहित ने कुकू के साथ सुहाग, हकीकत और जुल्मी फिल्मों मे भी काम किया। अनीस बज्मी के साथ रोहित ने प्यार तो होना ही था मे भी सहायक निर्देशक के रूप मे काम किया। कॅरियर के शुरुआती दौर से अजय देवगन की फिल्मों से जुड़े होने की वजह से दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गयी। यही वजह थी कि अजय ने रोहित को अपनी फिल्म राजू चाचा में एसोसिएट डायरेक्टर के तौर पर जोड़ा।[3]

रोहित ने एक स्वतंत्र निर्देशक के रूप मे अपना कैरियर २००३ मे अजय देवगन और अभिषेक बच्चन अभिनीत फिल्म जमीन से शुरू किया। जमीन का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन औसत रहा। २००६ मे आयी हास्य फिल्म गोलमालः फन अनलिमिटेड ने रोहित को बॉलीवुड के सफल निर्देशकों के साथ ला खङा किया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही अच्छा व्यवसाय किया। यह रोहित के कैरियर की पहली हिट फिल्म थी। २००८ मे रोहित ने अपनी तीसरी फिल्म सण्डे का निर्देशन किया। इस फिल्म मे अजय देवगन, अरशद वारसी, इरफान खान और आयशा टाकिया मुख्य भूमिकाओं मे थे। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। गोलमाल श्रृंखला की अगली फिल्म गोलमाल रिटर्न्स भी हिट रही। २००९ मे रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म ऑल द बेस्टः फन बिगिन्स उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों मे से एक है। गोलमाल श्रृंखला की तीसरी फिल्म गोलमाल ३ ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

गोलमाल सीरिज से लोकप्रिय हुए रोहित ने कॉमेडी फिल्मों के बाद २०११ मे अजय देवगन को मुख्य अभिनेता के रूप मे लेकर एक्शन फिल्म सिंघम का निर्देशन किया। यह शेट्टी के कैरियर की सबसे सफल फिल्म साबित हुई। बॉलीवुड के 100 करोड़ क्लब मे शामिल फिल्मों मे से यह भी एक है। सिंघम से मिली अपार सफलता के बाद रोहित शेट्टी बॉलीवुड में एक्शन डायरेक्टर के नाम से मशहूर हो गये।[4] २०१२ मे रोहित ने एक बार फिर अजय देवगन और अभिषेक बच्चन को लेकर बोल बच्चन फिल्म का निर्देशन किया। इस फिल्म मे अमिताभ बच्चन बोल बच्चन के आइटम नंबर मे दिखाई दिये थे। गोलमाल ३ और सिंघम के बाद इस फिल्म ने भी १०० करोङ रुपये से ज्यादा की कमाई की। रोहित शेट्टी एकमात्र ऐसे निर्देशक हैं जिनकी तीन फिल्में गोलमाल ३, सिंघम और बोल बच्चन सौ करोड़ क्लब में शामिल हैं।[5]करण जौहर ने रोहित शेट्टी और बोल बच्चन की जमकर तारीफ करते हुये कहा कि वह इंडस्ट्री में हमारे पास निसंदेह सबसे अधिक मुख्यधारा के व्यक्ति हैं।[6] इसके बाद रोहित सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर चेन्नई एक्सप्रेस बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म को प्रदर्शित होने से पहले ही 105 करोड़ रुपए में बेच दिया गया है।

प्रमुख फिल्मेंसंपादित करें

वर्ष फ़िल्म टिप्पणी
2020 सूर्यवंशी
2017 गोलमाल अगेन
2015 दिलवाले
2014 सिंघम रिटर्न्स
2013 चेन्नई एक्सप्रेस
2012 बोल बच्चन
2011 सिंघम
2010 गोलमाल 3
2009 आल द बेस्ट-फन बिगिन्स
2008 गोलमाल रिटर्न्स
2008 संडे
2006 गोलमाल
2003 ज़मीन

सन्दर्भसंपादित करें

  1. इण्टरनेट मूवी डेटाबेस, अभिगमन तिथि 20 जून 2019Wikidata Q37312
  2. हास्य फिल्में देती हैं राहत: रोहित शेट्टी [मृत कड़ियाँ]
  3. "रोहित शेट्टी टिकट खिड़की का जादूगर". मूल से 25 जुलाई 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 अगस्त 2012.
  4. रोहित शेट्टी अब शाहरूख के साथ बनाएंगे फिल्म[मृत कड़ियाँ]
  5. "105 करोड़ में बिके शाहरुख खान और रोहित शेट्टी!". मूल से 6 अगस्त 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 अगस्त 2012.
  6. करण बोलें, रोहित शेट्टी हैं 100 करोड़ के इंसान[मृत कड़ियाँ]