चिराग पासवान

भारतीय राजनीतिज्ञ

चिराग कुमार पासवान (जन्म: 31 अक्टूबर 1982)[1] एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राजनेता हैं ।[2] वे भारत के बिहार राज्य के हाजीपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद और मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं । उनके पिता रामविलास पासवान भी भारत के एक प्रसिद्ध राजनेता थे।

चिराग पासवान

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
11 जून 2024
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
सहायक रवनीत सिंह बिट्टू
पूर्वा धिकारी किरेन रिजिजू

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
4 जून 2024
पूर्वा धिकारी पशुपति कुमार पारस
चुनाव-क्षेत्र हाजीपुर
पद बहाल
16 मई 2014 – 4 जून 2024
पूर्वा धिकारी भूदेव चौधरी
उत्तरा धिकारी अरूण भारती
चुनाव-क्षेत्र जमुई

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
5 अक्टूबर 2021
पूर्वा धिकारी कार्यालय स्थापित

पूर्वा धिकारी राम विलास पासवान
उत्तरा धिकारी पशुपति कुमार पारस

जन्म 31 अक्टूबर 1982 (1982-10-31) (आयु 42)
बिहार
राजनीतिक दल लोक जनशक्ति पार्टी
व्यवसाय अभिनेता, राजनीतिज्ञ
धर्म हिन्दू

चिराग कुमार पासवान वर्तमान मोदी 3.0 कैबिनेट में कैबिनेट मंत्री हैं।

इन्होंने 9 जून 2024 को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री के रूप मे शपथ ली ।

राजनीतिक जीवन

संपादित करें

चिराग पासवान ने 2014 लोक सभा चुनाव में बिहार राज्य की जमुई लोक सभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार सुधांशु शेखर भास्कर को करीब 85,000 मतो से हराया। चिराग पासवान ने 2019 के लोक सभा चुनावों में इसी सीट से भूदेव चौधरी को हराया और दूसरी बार लोक सभा के सांसद बने। सन 2024 में अपने पिता रामविलास पासवान की कर्मभूमि से वे चुनाव लड़े और केन्द्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बने। [3]

पासवान चिराग का रोजगार के नाम से एक एनजीओ भी चलाते हैं।[4]

2010 से 2011 तक चिराग पासवान हिन्दी सिनेमा में भी अभिनेता के तौर पर काम कर चुके हैं। 'मिले ना मिले हम' (2011), 'वन एंड ओनली' (2011), 'वन एंड ओनली' (2010) जैसी फिल्मों में वो अभिनेता रहे । हालांकि उन्हें राजनीति में ही आना था इसलिए वे अधिक फिल्मों में काम नहीं किये।


चिराग पासवान 5 नवंबर 2019 से 15 जून 2021 तक अपने पिता श्री की पार्टी लोजपा के अद्दयक्ष थे।[5][6]

चिराग ने 2021 में 1.1 लाख रूपए राम मंदिर के लिए दान दिए।

लोकसभा चुनाव 2024 में चिराग पासवान, हाजीपुर सीट से एक लाख से ज्यादा वोटों से जीतें।[7]

चुनावों में हार-जीत

संपादित करें
वर्ष चुनाव-क्षेत्र दल परिणाम % मत ±%
2024 हाजीपुर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) विजयी 53.3   -2.46
2019 जमुई लोक जनशक्ति पार्टी विजयी 55.76   +18.97
2014 जमुई लोक जनशक्ति पार्टी विजयी 36.79
  1. "Sri Chirag Kumar Paswan | Welcome to Jamui District Official Website | India" (in अमेरिकी अंग्रेज़ी). Retrieved 2021-06-07.
  2. "बिहार को बदहाल करने के लिए हुआ बेमेल गठबंधन : चिराग". Archived from the original on 4 अक्तूबर 2017. Retrieved 4 अक्तूबर 2017. {{cite web}}: Check date values in: |access-date= and |archive-date= (help)
  3. "Jamui Election Results 2019 Live Updates: Chirag Kumar Paswan of LJP Wins". News18 (in अंग्रेज़ी). 2019-05-23. Retrieved 2022-03-13.
  4. गर्ग, ललित. "'चिराग का रोजगार' एक सार्थक पहल". Pravakta.Com | प्रवक्‍ता.कॉम (in अमेरिकी अंग्रेज़ी). Retrieved 2022-03-13.
  5. "Pashupati Kumar Paras elected as national president of LJP". https://www.livemint.com (in अंग्रेज़ी). Retrieved 2021-08-06. {{cite web}}: External link in |website= (help)
  6. "Rebel LJP group elects Paras as party president". The Hindu (in Indian English). ISSN 0971-751X. Retrieved 2021-08-06.
  7. "Hajipur Seat Result : चिराग एक लाख से ज्यादा वोटों से जीतें". प्रभात खबर. Retrieved २६ जून २०२४. {{cite news}}: Check date values in: |access-date= (help)