जम्मू (शहर)

जम्मू विभाजन भारत में शहर
(जम्मू से अनुप्रेषित)

जम्मू (कश्मीरी: جۆم, अंग्रेज़ी: Jammu) भारत के जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में स्थित एक शहर है। यह जम्मू सम्भाग का सबसे बड़ा शहर है और साथ ही जम्मू और कश्मीर की शीतकालीन राजधानी भी है। यह नगरमहापालिका वाला नगर तवी नदी के तट पर बसा है। नगर में ढेरों पुराने व नये मन्दिरों के बाहुल्य के कारण इसे "मन्दिरों का नगर" भी कहा जाता है। तेजी से फैलती नगरीय जनसंख्या एवं बढ़ते अवसंरचना के कारण ये शीतकालीन राजधानी राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर है।[9][10][11][12]

जम्मू
  • جۆم
  • Jammu
शहर
उपनाम: मंदिरों का शहर[1]
नक्शा
इंटरैक्टिव मानचित्र
██ जम्मू[2]
██ जम्मू[2]
निर्देशांक: 32°44′N 74°52′E / 32.73°N 74.87°E / 32.73; 74.87
देश भारत
केन्द्र-शासित प्रदेशजम्मू और कश्मीर
ज़िलाजम्मू
शासन
 • प्रणालीनगर निगम
 • सभाजम्मू नगर निगम और जम्मू विकास अधिकार
 • महापौरचंद्रमोहन गुप्ता[3]
क्षेत्रफल[4]
 • शहर240 किमी2 (90 वर्गमील)
ऊँचाई[5]300–400 मी (1000-1300 फीट)
जनसंख्या (2011)
 • शहर5,02,197
 • पद94वाँ
 • घनत्व45 किमी2 (120 वर्गमील)
 • महानगर6,57,314
वासीनामजम्मूवाला
भाषाएँ
 • आधिकारिककश्मीरी, उर्दू, हिन्दी, डोगरी, अंग्रेज़ी[6][7]
समय मण्डलIST (यूटीसी+5:30)
PIN180001[8]
वाहन पंजीकरणJK-02
लिंगानुपात867 / 1000
साक्षरता90.14%
जलवायुCwa
वर्षण710 mm
मध्यम ग्रीष्म तापमान29.6 °से. (85.3 °फ़ै)
मध्यम जाड़ा तापमान17.7 °से. (63.9 °फ़ै)
वेबसाइटjammu.nic.in

जम्मू नगर 32°44′N 74°52′E / 32.73°N 74.87°E / 32.73; 74.87 निर्देशांक पर स्थित है। यहाँ की सागर सतह से औसत ऊंचाई ३२७ मी (१,०७३ फ़ीट) है। यह नगर शिवालिक पर्वतमाला की निचली असमान पहाड़ियों व टीलों के बीच बसा है। उत्तर, पूर्व एवं दक्षिण-पूर्व में यह शिवालिक से घिरा है और उत्तर-पश्चिम दिशा में त्रिकुटा रेंज है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से यह शहर लगभग ६०० कि.मी (370 mi) दूरी पर उत्तर दिशा में स्थित है। नगर तवी नदी के किनारों पर बसा और आगे फैला हुआ है तथा पुराना शहर दाएं तट पर उत्तर दिशा पर बसा हुआ है तथा नया बसा शहर नदी के दक्षिणी तट से लगा (बायीं ओर) है। तवी नदी चार बड़े सेतुओं द्वारा पार की जा सकती है और पांचवां सेतु अभी निर्माणाधीन है। नगर की भूमि समान न होकर कहीं कहीं ऊंची तथा कहीं नीची इन टीलों पर फैली हुई है। नदी के एक तट पर बाहु का किला एवं पुराना शहर है तो दूसरे पर रॉयल डोगरा पैलेस बना है, जो नगर के उच्चतम स्थान हैं। नगर का विमानक्षेत्र सतबाड़ी में स्थित है।

जम्मू नगर का नाम इसके स्थापक के नाम पर पड़ा है। राय जम्बुलोचन ने इसकी स्थापना की और नाम रखा जम्बुपुरा जो कालांतर में बिगड़ कर जम्मू हो गया। कई इतिहासकारों एवं स्थानीय उक्तियों के अनुसार नगर की स्थापना राय जम्बुलोचन ने १४वीं शताब्दी ई.पू. में की थी। राजा एक बार आखेट करते हुए तवी नदी के तट पर एक स्थान पर पहुँचा जहां उसने देखा कि एक बाघ व बकरी एक साथ एक ही घाट पर पानी पी रहे हैं। पानी पीकर दोनों पशु अपने अपने पथ पर चले गये। राजा आश्चर्यचकित रह गया और आखेट का विचार छोड़कर अपने साथियों के पास पहुँचा व सारी कथा विस्तार से बतायी। सबने कहा कि यह स्थान शान्ति व सद्भाव भरा होगा जहाँ बाघ व बकरी एक साथ पानी पी रहे हों। तब उसने आदेश दिया कि इस स्थान पर एक दुर्ग का निर्माण किया जाये व उसके निकट ही नगर बसाया जाये। इस नगर का नाम ही जम्बुपुरा या जम्बुनगर पड़ा और कालांतर में जम्मू हो गया।[13]</ref>[14]

जम्मू शहर ऐतिहासिक नगर है और पूर्व जम्मू प्रांत की राजधानी रह चुका है और बाद में भी भारत के जम्मू एवं कश्मीर राज्य की शीतकालीन राजधानी रह चुका है। राय जम्बुलोचन राजा बाहुलोचन का छोटा भाई था। (१८४६–१९५२) में बाहुलोचन ने तवी नदी के तट पर बाहु किला बनवाया था और जम्बुलोचन ने जम्बुपुरा नगर बसवाया था। नगर के नाम का उल्लेख महाभारत में भी मिलता है। जम्मू शहर से 32 किलोमीटर (20 मील) दूरस्थ अखनूर में पुरातात्त्विक खुदाई के बाद इस जम्मू नगर के हड़प्पा सभ्यता के एक भाग होने के साक्ष्य भी मिले हैं। जम्मू में मौर्य, कुशाण, कुशानशाह और गुप्त वंश काल के अवशेष भी प्राप्त हुए हैं। ४८० ई. के बाद इस क्षेत्र पर एफ्थलाइटिस का अधिकार हो गया था और यहां कपीस और काबुल से भी शासन हुआ था। इनके उत्तराधिकारी कुशानो-हेफ्थालाइट वंशहुए जिनका अधिकार ५६५ से ६७० ई. तक रहा। तदोपरांत ६७० ई. से लेकर ११वीं शताब्दी केआरंभ तक शाही राजवंश का राज रहा जिसे ग़ज़्नवी के अधीनस्थों ने छीन लिया। जम्मू का उल्लेख तैमूर के विजय अभियानों के अभिलेखों में भी मिलता है। इस क्षेत्र ने सिखों एवं मुगलों के आक्रमणों के साथ एक बार फिर से शक्ति-परिवर्तन देखा और अन्ततः ब्रिटिश राज का नियंत्रण हो गया। यहां ८४० ई. से १८६० ई. तक देव वंश का शासन भी रहा था। तब नगर अन्य भारतीय नगरों से अलग-थलग पड़ गया और उनसे पिछड़ गया था। उसके उपरांत डोगरा शासक आये और जम्मू शहर को अपनी खोई हुई आभा व शान वापस मिली। उन्होंने यहां बड़े बड़े मन्दिरों व तीर्थों का निर्माण किया व पुराने स्थानों का जीर्णोद्धार करवाया, साथ ही कई शैक्षिक संस्थाण भी बनवाये। उस काल में नगर ने काफ़ी उन्नति की। १८९७ में एक ४३  कि.मी लम्बी रेल लाइन द्वारा जम्मू को सियालकोट से जोड़ा गया था, किन्तु १९४७ में भारत के विभाजन के बाद यह रेल लाइन बंद कर दी गयी क्योंकि सियालकोट से आवाजाही की कड़ी ही टूट गयी थी। उसके बाद जम्मू शहर में १९७१ तक कोई रेल सेवा नहीं थी। तभी भारतीय रेल ने पठानकोट-जम्मू तवी ब्रॉड गेज रेल लाइन डाली और अन्ततः १९७५ में एक बार फ़िरसे नये जम्मू-तवी रेलवे स्टेशन के साथ जम्मू शेष भारत से रेल द्वारा जुड़ गया। वर्ष २००० में पुराने रेलवे स्टेशन का अधिकांश भाग ध्वस्त कर वहां एक कला केन्द्र बनाया गया।[15]

शेष उत्तर-पश्चिम भारत की भांति ही, जम्मू में भी आर्द्र उपोष्णकटिबन्धीय जलवायु (Köppen: Cwa) ही है। यहां ग्रीष्मकाल में अधिकतम तापमान 46 °से. (115 °फ़ै), एवं शीतकालीन माहों में न्यूनतम तापमान हिमांक से नीचे भी जा सकता है। जून ग्रीष्मतम माह होता है जिसका औसत उच्च तापमान 40.6 °से. (105.1 °फ़ै) रहता है, जबकि जनवरी शीतलतम माह होता है जिसमें औसत न्यूनतम तापमान 7 °से. (45 °फ़ै) तक रहता है। औसत वार्षिक वर्षा लगभग 42 इंच (1,100 मि॰मी॰) होती है, जिसमें से अधिकतम वर्षा जून से सितम्बर के बीच वर्षा ऋतु में होती है, जब भारत में मानसून आता है, हालांकि शीतकाल में भी कुछ वर्षाएं हो जाती हैं। सर्दियों के महिनों में गहन कोहरा एवं कुहासा (स्मॉग) लोगों को काफ़ी असुविधा करता है और तापमान 2 °से. (36 °फ़ै) तक गिर सकता है। ग्रीष्मकाल में विशेषकर मई तथा जून माह में, तेज धूप के साथ-साथ अच्छी गर्म हवाएं पारे को 46 °से. (115 °फ़ै) तक पहुंचा देती हैं, किन्तु इस तेज गर्मी से राहत देने वाला वर्षा-काल मानसून हवाओं के संग तेज बारिश तथा तड़ित व आंधी लेकर आता है। इस समय आर्द्रतम माहों की कुल वर्षा 669 मिलीमीटर (26.3 इंच) तक पहुंच सकती है।

जम्मू के जलवायु आँकड़ें
माह जनवरी फरवरी मार्च अप्रैल मई जून जुलाई अगस्त सितम्बर अक्टूबर नवम्बर दिसम्बर वर्ष
उच्चतम अंकित तापमान °C (°F) 26
(79)
31
(88)
36
(97)
41
(106)
45
(113)
46
(115)
44
(111)
41
(106)
37
(99)
36
(97)
31
(88)
26
(79)
46
(115)
औसत उच्च तापमान °C (°F) 18.8
(65.8)
21.9
(71.4)
26.6
(79.9)
32.9
(91.2)
38.3
(100.9)
40.6
(105.1)
35.5
(95.9)
33.7
(92.7)
33.6
(92.5)
31.7
(89.1)
26.8
(80.2)
21.1
(70)
30.1
(86.2)
औसत निम्न तापमान °C (°F) 7.4
(45.3)
9.6
(49.3)
13.6
(56.5)
19.0
(66.2)
24.4
(75.9)
26.8
(80.2)
24.5
(76.1)
24.0
(75.2)
23.0
(73.4)
18.4
(65.1)
12.6
(54.7)
8.5
(47.3)
17.7
(63.9)
निम्नतम अंकित तापमान °C (°F) −2
(28)
−3
(27)
3
(37)
6
(43)
7
(45)
13
(55)
13
(55)
8
(46)
12
(54)
4
(39)
2
(36)
−3
(27)
−3
(27)
औसत वर्षा मिमी (इंच) 52.4
(2.063)
79.0
(3.11)
74.9
(2.949)
47.1
(1.854)
34.8
(1.37)
87.3
(3.437)
371.5
(14.626)
370.2
(14.575)
140.9
(5.547)
25.1
(0.988)
10.1
(0.398)
38.3
(1.508)
1,331.6
(52.425)
स्रोत #1: बीबीसी मौसम
स्रोत #2: भारतीय मौसम विभाग

जनसंख्या

संपादित करें

2024 में जम्मू शहर की वर्तमान अनुमानित जनसंख्या 711,000 है, जबकि जम्मू मेट्रो की जनसंख्या 932,000 होने का अनुमान है। भारत की जनगणना की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, 2011 में जम्मू की जनसंख्या 502,197 है।[16]

हवाईजहाज से:

शहर में एक हवाई अड्डा है और जम्मू और देश के कई अन्य शहरों के बीच नियमित उड़ानें चलती हैं। सभी एयरलाइंस विभिन्न शहरों को जोड़ने वाली जम्मू के लिए नियमित दैनिक उड़ानें संचालित करती हैं।

रेल द्वारा:

जम्मू तवी जम्मू-कश्मीर राज्य का एक महत्वपूर्ण रेल प्रमुख है और एक्सप्रेस और सुपर फास्ट ट्रेनों द्वारा देश के महत्वपूर्ण कस्बों और शहरों से जुड़ा हुआ है। जम्मू तवी से कन्याकुमारी भारत का दूसरा सबसे लंबा रेल मार्ग है जो देश के कुछ महत्वपूर्ण शहरों को छूता है।

सड़क द्वारा:

सड़क मार्ग से भी शहर तक पहुंचा जा सकता है। राष्ट्रीय राजमार्ग 1ए जम्मू जिले से होकर गुजरता है और ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर सहित राज्य के बाकी हिस्सों को जोड़ता है। जम्मू से उत्तर भारत के लगभग सभी शहरों के लिए दैनिक बस सेवा उपलब्ध है।

इन्हें भी देखें

संपादित करें
  1. "Jammu-Srinagar NH reopens for one-way traffic". Business Standard India. Press Trust of India. 30 January 2019. अभिगमन तिथि: 28 February 2019. Jammu, the City of Temples, recorded a low of 7.7 degrees Celsius compared to the previous night's 4.1 degrees Celsius
  2. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; tertiary-kashmir नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।
  3. PTI (15 November 2018). "Jammu gets new mayor, deputy mayor | India News - Times of India". The Times of India (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 1 April 2020.
  4. "Jammu City".
  5. Akhtar, Rais (2009). Regional Planning for Health Care System in Jammu and Kashmir. Concept Publishing Company. p. 1. ISBN 9788180696275.
  6. "The Jammu and Kashmir Official Languages Act, 2020" (PDF). The Gazette of India. 27 September 2020. अभिगमन तिथि: 27 September 2020.
  7. "Parliament passes JK Official Languages Bill, 2020". Rising Kashmir. 23 September 2020. मूल से से 24 September 2020 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 23 September 2020.
  8. Department of Posts, Ministry of Communications, Government of India (16 March 2017). "Village/Locality based Pin mapping as on 16th March 2017". data.gov.in. अभिगमन तिथि: 4 October 2018.{{cite web}}: CS1 maint: multiple names: authors list (link)
  9. "Jammu, Kashmir, Ladakh: Ringside Views," Onkar Kachru and Shyam Kaul, Atlantic Publishers, 1998, ISBN 9788185495514
  10. "District Census Handbook, Jammu & Kashmir Archived 2016-05-12 at the वेबैक मशीन," M. H. Kamili, Superintendent of Census Operations, Jammu and Kashmir, Government of India
  11. "Restoration of Panchayats in Jammu and Kashmir," Joya Roy (Editor), Institute of Social Sciences, New Delhi, India, 1999
  12. "Land Reforms in India: Computerisation of Land Records," Wajahat Habibullah and Manoj Ahuja (Editors), SAGE Publications, India, 20050, ISBN 9788132103493
  13. जेराथ, अशोक (2000). फ़ोर्ट्स एण्ड पैलेसेज़ ऑफ़ वैस्टर्न हिमालयाज़. pp. ५९–६५. ISBN 81-7387-104-3. 5 October 2013 को मूल से पुरालेखित.(अंग्रेज़ी)
  14. सिलास, संदीप (२००५). डिस्कवर इण्डिया बाय रेल. स्टर्लिंग पब्लिशर्स प्रा.लि. p. ४७. ISBN 81-207-2939-0. 25 अक्तूबर 2012 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: ७ अप्रैल २०१०. {{cite book}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  15. Govt thinks of art, so a pre-Partition heritage must die। इण्डियन एक्स्प्रेस। १७ नवम्बर २०११
  16. "Jammu Population 2024".