जय हो (फ़िल्म)
जय हो 2014 में प्रदर्शित भारत की हिन्दी एक्शन नाटक फ़िल्म है जिसके निर्देशक सुहेल ख़ान एवं निर्माता सुनील लुल्ला के साथ सुहेल ख़ान हैं। इसमें सलमान ख़ान और नवोदित कलाकार डैज़ी शाह के साथ साना खान और सुनील शेट्टी ने प्रमुख अभिनय किया है। फ़िल्म में तबु ने सलमान की बहन का अभिनय किया है जबकि डैनी डेन्जोंगपा ने मुख्य खलनायक की भूमिका में अभिनय किया है। फ़िल्म 2006 की तेलुगू फ़िल्म स्टालिन की पुनर्कृत्ति है। फ़िल्म 24 जनवरी 2014 को जारी की गई।[3]
जय हो | |
---|---|
![]() प्रचार पोस्टर | |
निर्देशक | सुहेल ख़ान |
लेखक | ए॰ आर॰ मुरुगादास |
पटकथा | दिलिप शुक्ला |
निर्माता |
सुहेल ख़ान सुनील लुल्ला |
अभिनेता |
सलमान ख़ान तबु |
छायाकार | संतोष थुंडियिल |
संपादक | हर्ष तिवाड़ी |
संगीतकार |
संगीत: साजिद-वाजिद देवी श्री प्रसाद अमाल मलिक पृष्ठभूमि स्कोर: सन्दीप शिरोदकर |
निर्माण कंपनी |
सोहैल खान प्रोडक्शन्स |
वितरक | इरोज इंटरनेशनल[1] |
प्रदर्शन तिथियाँ |
|
लम्बाई |
135 मिनट [2] |
देश | भारत |
भाषा | हिन्दी |
पटकथा
संपादित करेंजय अग्निहोत्री (सलमान ख़ान) एक बहुत दिलेर और सिद्धान्तवादी सेना अधिकारी है। वह अपने वरिष्ठ अधिकारियों की अवमानना के आरोप में सेना से निलंबित कर दिया जाता है।
कलाकार
संपादित करें- सलमान ख़ान - मेजर जय अग्निहोत्री (पूर्व सेना अधिकारी)
- तबु - गीता अग्निहोत्री (जय की बड़ी बहन)
- सुनील शेट्टी - कर्नल अर्जुन कौल (विस्तारित कैमियो)
- डैनी डेन्जोंगपा - गृहमंत्री दशरथ सिंह
- सना खान - कविता सिंह पाटिल (दशरथ की पुत्री)
- डैज़ी शाह[4] - रिंकी शाह
- नादिरा बब्बर - सुलोचना अग्निहोत्री (जय की माँ)
- जेनेलिया डिसूज़ा[5] - पूजा (कैमियो)
- मुकुल देव - श्रीकांत पाटिल (दशरथ का दामाद व पार्टी कार्यकर्त्ता)
- महेश ठाकुर - रेहान
- रेशम टिपनिस - रिंकी की माँ
- अस्मित पटेल - सुमित
- यश टोंक - बाबु
- हारुण क़ाज़ी - दशरथ का पुत्र
- मोहनीश बहल - मुख्यमंत्री अशोक प्रधान
- महेश मांजरेकर - रिक्शा चालक
- आदित्य पंचोली - इंस्पेक्टर कदम (भ्रष्ट अधिकारी 1)
- शरद कपूर - इंस्पेक्टर सिद्दीकी (भ्रष्ट अधिकारी 2)
- पुलकित सम्राट - इंस्पेक्टर अभय राजपूत (ईमानदार पुलिस कर्मचारी)
- ट्यूलिप जोशी - मिसिज़ डिसूज़ा
- वरुण बडोला - मिस्टर डिसूज़ा
- नौहीद सेरुसी - सिमरन
- विकास भल्ला - रोहन (पूजा का भाई)
- ब्रूना अब्दुल्लाह - ऐनी
- सुदेश लहरी - पण्डित
- संतोष शुक्ला - मानिक
विकास और संवर्धन
संपादित करें2012 में सोहेल खन ने तेलगू फिल्म स्टालिन का रीमेक बनाने की घोषणा की थी। पहले इस फिल्म का नाम मेंटल रखा गया था। इस फिल्म की शूटिंग 27 फ़रवरी 2013 को शुरु होनी थी। ..पर हुई मार्च मे। और इस फिल्म का नाम परिवर्तन होकर जय हो रख दिया गया। इस फिल्म के बारे में अफवाहे उड़ी थी की यह फिल्म केवल 3 डी फार्मेट में ही दिखाई जायेगी।
संगीत
संपादित करेंजय हो | |||||
---|---|---|---|---|---|
संगीत
| |||||
जारी | 24 दिसम्बर 2013 | ||||
रिकॉर्डिंग | 2013 | ||||
संगीत शैली | फ़िल्म संगीत | ||||
लंबाई | 39:45 | ||||
लेबल | टी-सीरीज़ | ||||
निर्माता |
| ||||
| |||||
| |||||
देवी श्री प्रसाद क्रमानुक्रम | |||||
|
|||||
अमाल मलिक क्रमानुक्रम | |||||
|
|||||
जय हो के एकल गाने | |||||
|
फ़िल्म जय हो का संगीत साजिद-वाजिद, देवी श्री प्रसाद और अमाल मलिक ने तैयार किया है। साजिद वाजिद ने फ़िल्म के 3 गाने रिकॉर्ड किये जबकि अमाल मलिक ने 1 गीत का निर्माण किया। एक गीत संगीत निर्देशक हिमेश रेशमिया ने गाया है जिसका संगीत साजिद-वाजिद ने तैयार किया।[6] सभी गीत आयट्यून्स पर 24 दिसम्बर 2013 को जारी किये गये जिसमें 9 गीत शामिल थे।[7]
गीत सूची | |||||
---|---|---|---|---|---|
क्र॰ | शीर्षक | गीतकार | संगीतकार | गायक | अवधि |
1. | "बाकी सब फर्स्ट क्लास है" | सजिद, इर्फ़ान कमाल, दानिश सबरी | साजिद-वाजिद | वाजिद | 4:04 |
2. | "तेरे नैना मार ही डालेंगे" | समीर अंजान | साजिद-वाजिद | शान, श्रेया घोषाल, शबाब सबरी | 5:00 |
3. | "फोटोकॉपी" | कौसर मुनीर | साजिद-वाजिद | हिमेश रेशमिया, कीर्ति सगाथिया, पलक मुच्छल | 4:36 |
4. | "तुमको तो आना ही था" | शब्बीर अहमद | अमाल मलिक | अरमान मलिक, मारियनी डिक्रुज़ ऐमान, अल्टमाश फरिदी | 4:13 |
5. | "लव यू टिल द एण्ड (हाउस मिक्स)" | अरमान मलिक | अमाल मलिक | अरमान मलिक | 3:56 |
6. | "नाचो रे" | देवी श्री प्रसाद | देवी श्री प्रसाद | उज्जायिनी | 2:27 |
7. | "जय जय जय जय हो (शीर्षक संगीत)" | शब्बीर अहमद | अमाल मलिक | वाजिद, अरमान मलिक, बृजेश शाण्डिल्य, अमाल मलिक | 3:20 |
8. | "फोटोकॉपी (रिमिक्स)" | कौसर मुनीर | साजिद-वाजिद | हिमेश रेशमिया, कीर्ति सगाथिया, पालक मुछल | 3:53 |
9. | "बाकी सब फर्स्ट क्लास है (रिमिक्स)" | साजिद, इर्फान कमाल, दानिश सबरी | साजिद-वाजिद | वाजिद | 2:47 |
कुल अवधि: | 39:45 |
सन्दर्भ
संपादित करें- ↑ "Eros acquires Salman Khan's Jai Ho". Bollywood Hungama. Archived from the original on 3 फ़रवरी 2014. Retrieved 24 जनवरी 2014.
- ↑ "JAI HO (2014)". BBFC. 14 जनवरी 2014. Archived from the original on 27 जनवरी 2014. Retrieved 24 जनवरी 2014.
- ↑ "Mental to release on Republic Day" [गणतंत्र दिवस पर रिलीज करने मानसिकता]. टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. Archived from the original on 15 अक्तूबर 2013. Retrieved 24 जनवरी 2014.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "Daisy Shah to play lead in Mental". Bollywood Hungama. Archived from the original on 21 अक्तूबर 2013. Retrieved 24 जनवरी 2014.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "Jai Ho Star Cast official website". Eros Now. Archived from the original on 5 फ़रवरी 2014. Retrieved 24 जनवरी 2014.
- ↑ "Wajid confirmed on Twitter a song sung by Himesh Reshammiya". वाजिद ट्विटर. Archived from the original on 13 अक्तूबर 2013. Retrieved 24 जनवरी 2014.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "Jai Ho (Original Motion Picture Soundtrack)". साजिद-वाजिद, अमाल मलिक & देवी श्री प्रसाद. आयट्यून्स. 24 दिसम्बर 2013. Archived from the original on 10 फ़रवरी 2014. Retrieved 24 जनवरी 2014.
बाहरी कड़ियाँ
संपादित करें- औपचारिक जालस्थल
- बीबीसी हिन्दी पर फ़िल्म समीक्षा।