जुनूनियत

हिन्दी भाषा में प्रदर्शित चलवित्र

जूनूनियत २०१६ की एक रोमांटिक-म्यूजिकल हिन्दी फिल्म है। भूषण कुमार द्वारा उनके टी-सीरीज़ बैनर के तहत निर्मित इस फिल्म को विवेक अग्निहोत्री ने लिखा और निर्देशित किया है, जबकि पुलकित सम्राट और यामी गौतम ने फिल्म में मुख्य भूमिकाऐं निभाई हैं।[2][3] फिल्म में संगीत अंकित तिवारी, मीत ब्रदर्स तथा जीत गांगुली ने दिया है; जबकि राजू सिंह ने इसका पार्श्व संगीत रचा है। फिल्म की कहानी सुहानी नामक एक एक पंजाबी महिला के इर्द गिर्द घूमती है, जो अपने पिता की नाराज़गी के बावजूद एक सैन्य अधिकारी, कैप्टन जहां बक्षी के प्यार में पड़ जाती है। वह जहां के साथ घर से भागने का फैसला करती है, लेकिन जल्द ही जहां के बारे में एक गलतफहमी का शिकार हो जाती है।

जुनूनियत

फिल्म का पोस्टर
निर्देशक विवेक अग्निहोत्री
पटकथा प्रीति सिंह
विवेक अग्निहोत्री
कहानी प्रीति सिंह
निर्माता भूषण कुमार
कृष्ण कुमार
अभिनेता पुलकित सम्राट
यामी गौतम
छायाकार अत्तर सिंह सैनी
संपादक अंतरा लाहिड़ी
संगीतकार अंकित तिवारी
मीत ब्रदर्स
जीत गांगुली
निर्माण
कंपनी
वितरक टी-सीरीज़ फिल्म्स
प्रदर्शन तिथि
२४ जून २०१६
लम्बाई
१३० मिनट
देश भारत
भाषा हिन्दी
कुल कारोबार ४.१० करोड़[1]

जूनूनियत की प्रिंसिपल फोटोग्राफी नवंबर २०१४ में शुरू हुई,[4] और दिसंबर में कश्मीर में एक घटना हुई; जब शूटिंग से लौटते समय फिल्म के दल पर एक गीत अनुक्रम में देशी लड़कियों का उपयोग करने के लिए वहां के स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया।[5] फिल्म को २४ जून २०१६ को दुनिया भर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया गया था, और इसे समीक्षकों से नकारात्मक समीक्षाएं मिली, और इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग ४.१० करोड़ रुपये का व्यापर किया। इसका संगीत अवश्य समीक्षकों को पसंद आया, तथा हिट रहा।

पात्र संपादित करें

  • पुलकित सम्राट – कैप्टन जहां बक्शी
  • यामी गौतम – सुहानी कपूर
  • तरन बजाज – तुल्लू
  • मनोज बक्शी – यश के पिता
  • माधुरी डी बंदिवेदकर – सुहानी की माता
  • विवेक भटनागर – बॉटनी प्रोफेसर
  • ऋशिता भट – मिष्टी
  • मनन दानिया – हनी
  • गुलशन देवइया – यश
  • जैकलीन ग्रेवाल – सुहानी की दादी
  • गर्विल – प्रिंस
  • अनीशा जोशी – रंगोली
  • गुरप्रीत कौर – यश की माता
  • रवि खेमु – सुहानी के पिता
  • अभिमन्यू कुकरेजा – राँझा
  • संजय मेहंदीरत्ता – कर्नल भट्टी
  • अनूप सिंह – सुहानी के दादा
  • हैरी तनग्री – डीएमके
  • खुशबू उपाध्याय – प्रीत

संगीत संपादित करें

जुनूनियत
फिल्म एल्बम अंकित तिवारी, मीत ब्रदर्स तथा जीत गांगुली द्वारा
जारी ३ जून २०१६
रिकॉर्डिंग २०१५-२०१६
संगीत शैली बॉलीवुड संगीत
लंबाई २९:४५
भाषा हिन्दी
लेबल टी-सीरीज़

फिल्म में संगीत अंकित तिवारी, मीत ब्रदर्स तथा जीत गांगुली ने दिया है, तथा पार्श्व संगीत राजू सिंह द्वारा रचा गया है।[6] गीतों को कुमार, रश्मि विराग तथा मनोज मुन्तशिर द्वारा लिखा गया है।[7] ६ गीतों वाली फिल्म की एल्बम को टी-सीरीज़ द्वारा ३ जून २०१६ को जारी किया गया। इसका डिजिटल संस्करण आईट्यून्स पर ८ जून २०१६ को जारी किया गया।[8]

२८ जून २०१६ को टी-सीरीज़ ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक बोनस गीत रिलीज़ किया, जिसका नाम "इश्क़ दी खिड़की" है।[9] इसके बाद १२ जुलाई २०१६ को "जुनूनियत (अनप्लग्ड)" नामक एक और बोनस गीत टी-सीरीज़ द्वारा यूट्यूब चैनल पर ही रिलीज़ किया गया।[10]

गीत सूची
क्र॰शीर्षकगीतकारसंगीतकारगायकअवधि
1."जुनूनियत"कुमारमीत ब्रदर्सफलक शब्बीर६:२३
2."मुझको बरसात बना लो"रश्मि विरागजीत गांगुलीअरमान मलिक४:२६
3."इश्क़े दी लत तड़पावे"मनोज मुन्तशिरअंकित तिवारीअंकित तिवारी, तुलसी कुमार५:२८
4."नचांगे सारी रात"कुमार, ताज़, हंटरज़मीत ब्रदर्सनीरज श्रीधर, तुलसी कुमार४:१२
5."तू जुनूनीयत"मनोज मुन्तशिरजीत गांगुलीश्रेय सिंघल, आकृति कक्कड़५:००
6."पागलों सा नाच"कुमारमीत ब्रदर्सखुशबू ग्रेवाल, मीत ब्रदर्स४:१६
कुल अवधि:२९:४५

रिलीज़ तथा परिणाम संपादित करें

पहले यह फ़िल्म २४ जून को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन बाद में निर्माता-निर्देशक ने इसे १७ जून को रिलीज़ करने की घोषणा कर दी।[11] केंद्रीय फ़िल्म प्रमाणन बोर्ड द्वारा इस फिल्म को बिना किसी कट के 'यू' सर्टिफ़िकेट प्रदान किया गया,[12] लेकिन बाद में रिलीज़ तिथि को १७ जून से बदलकर वापस २४ जून कर दिया गया।[13] १९ मार्च २०१८ को फिल्म का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर हुआ।[14]

फिल्म के निर्माण पर ८ करोड़ तथा प्रचार पर ६ करोड़ रुपये खर्च हुए; इस तरह से इसके कुल लागत १४ करोड़ रुपये हुई।[15] फिल्म के सैटेलाइट राइट्स ७.५० करोड़ रुपये में, म्यूजिक राइट्स ३.५० करोड़ रुपये में और इंडिया थिएट्रिकल राइट्स ८ करोड़ रुपये में बेच दिए गए, जिससे रिलीज के पहले ही १९ करोड़ रुपये की कमाई के साथ निर्माता ने पांच करोड़ रुपये का मुनाफा कमा लिया था।[15] इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग ४.१० करोड़ रुपये का व्यापर किया।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Junooniyat (2016) Box office earnings". Bollywood Hungama. मूल से 12 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 July 2016.
  2. "Junooniyat brings back Pulkit Samrat and Yami Gautam after Sanam Re". Bollywood Hungama. मूल से 19 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2016-09-01.
  3. "Junooniyat not Sanam Re 2, entirely different: Yami Gautam". The Indian Express. मूल से 20 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2016-09-01.
  4. "Yami Gautam-Pulkit Samrat starrer 'Junooniyat' is all set to roll in Kashmir". Mid Day. मूल से 12 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-09-22.
  5. "Pulkit Samrat, Yami Gautam and 'Junooniyat' crew get gheraoed in Kashmir". Daily News & Analysis. मूल से 30 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-09-22.
  6. "Why did makers of 'Junooniyat' cancel the film's shoot in Mumbai?". Mid Day. मूल से 12 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-09-22.
  7. "Junooniyat: Pulkit Samrat chooses film over honeymoon". The Times of India. मूल से 29 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-09-22.
  8. "Junooniyat (Original Motion Picture Soundtrack) by Meet Bros Anjjan, Jeet Gannguli, Ankit Tiwari & Bobby-Imran". 8 जून 2016. मूल से 30 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 मई 2018.
  9. "ISHQE DI KHIDKI Full Video Song". अभिगमन तिथि 2016-07-01 – वाया Youtube.
  10. "JUNOONIYAT UNPLUGGED". अभिगमन तिथि 2016-07-14 – वाया Youtube.
  11. "समय से पहले रिलीज होगी पुलकित-यामी की फिल्म 'जुनूनियत'". aajtak.intoday.in. मूल से 16 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 मई 2018.
  12. "'जुनूनियत' अब इस शुक्रवार को रिलीज़ होगी". BBC News हिंदी. मूल से 20 जून 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 मई 2018.
  13. "अब 24 को जारी होंगी यामी-पुलकित की 'जुनूनियत'". www.sanjeevnitoday.com. मूल से 30 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 मई 2018.
  14. "बॉलीवुड मूवी जुनूनियत का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर देखिये 19 मार्च रात 9 बजे इस टीवी चैनल पर!". Lokmat News Hindi. 11 मार्च 2018. मूल से 30 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 मई 2018.
  15. "रिलीज के पहले ही 'जुनूनियत' बनी फायदे का सौदा | 'Junooniyat' already in profit for the makers before release" (अंग्रेज़ी में). मूल से 30 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 मई 2018.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें