विवेक अग्निहोत्री

एक भारतीय फिल्म निर्देशक

विवेक रंजन अग्निहोत्री (जन्म : २१ दिसम्बर, १९७३) भारत के एक फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक तथा 2019 से वे केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के पैनल के सदस्य हैं।[2] उन्हें २०१९ में सर्वश्रेष्ठ पटकथा हेतु राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार से सम्मनित किया गया था। हिंदी फ़िल्म उद्योग में निर्देशक के रूप में उन्होंने चॉकलेट नामक फ़िल्म से की थी, जिसके बाद उन्होंने कई अन्य फिल्में बनाई। इन फिल्मों में द ताशकंद फाइल्स एवं कश्मीरी हिन्दू नरसंहार और बहिर्गमन पर आधारित द कश्मीर फ़ाइल्स जैसी फिल्में शामिल हैं, जिन्होंने सामाजिक और राजनैतिक तौर पर संवेदनशील विषयों को छुआ है तथा प्रशंशा एवं आलोचनाओं का भी पात्र रहे हैं।

विवेक अग्निहोत्री
जन्म ग्वालियर, भारत
शिक्षा भारतीय जन संचार संस्थान
पेशा फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, लेखक
जीवनसाथी पल्लवी जोशी
पुरस्कार 67 वां राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार पटकथा लेखन[1]
वेबसाइट
https://iambuddha.net/

विवेक अग्निहोत्री का परिवार उत्तर प्रदेश के तिलहर का निवासी है। उनका बच्चपन भी तिलहर मे गुजरा। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय एवं भारतीय जनसंचार संस्थान में स्नातक और स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त किया जिसके बाद वे हार्वर्ड एक्सटेंशन स्कूल से प्रशासन और प्रबंधन में विशेष अध्ययन का प्रमाण पत्र प्राप्त किया[3][4][5][5]

विवेक रंजन अग्निहित्री फिल्म बनाने के अलावा भारतीय फिल्मों के विविध पहलुओं पर स्पष्ट विचार अभिव्यक्त करते रहते हैं। मार्च २०२५ में उन्होंने हिन्दी की दुर्गति का एक कारण बम्बैया हिन्दी फिल्म इन्डस्ट्री को भी बताया।[6]

राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान

संपादित करें

निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री को 2020  -2021 के लिए राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से सम्मानित किया गया यह सम्मान अग्निहोत्री मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सरकार में सांस्कृतिक मंत्री उषा ठाकुर द्वारा दिया गया है[7] सम्मान सम्मरोह का आयोजन मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में हुआ। खंडवा स्वर्गीय गायक किशोर कुमार की जन्म भूमि हैं।[8] मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विवेक रंजन अग्निहोत्री को सम्मान मिलने पर बधाई दी शिवराज चौहान ने कहा की में उन्हें बधाई देता हूँ की उन्होंने द कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्म समाज को दी है।[9] पुरस्कार विवेक रंजन अग्निहोत्री से पहले ऋषिकेश मुखर्जी, नसीरुद्दीन शाह, गुलजार, बीआर चोपड़ा, अमिताभ बच्चन, श्याम बेनेगल, शुत्रुघ्न सिन्हा, मनोज कुमार, यश चोपड़ा, देव आनंद, दिलीप कुमार जैसे दिग्गजों से इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।[10][11]

  1. "Exclusive! Vivek Agnihotri on National Award win for 'Tashkent Files': I dedicate this award to Shastriji - Times of India". The Times of India (in अंग्रेज़ी).
  2. "List of Board Members - CBFC". Archived from the original on 8 अगस्त 2019. Retrieved 19 जनवरी 2020.
  3. ""Terrorism interests and fascinates me":Vivek Agnihotri". Indian Television Dot Com (in अंग्रेज़ी). 2002-01-02. Retrieved 2019-10-29.
  4. "About". Vivek Agnihotri (in अमेरिकी अंग्रेज़ी). Archived from the original on 3 जनवरी 2020. Retrieved 2020-01-03.
  5. Shinagel, Michael (2009). "The Gates Unbarred": A History of University Extension at Harvard, 1910-2009 (in अंग्रेज़ी). Harvard University Press. ISBN 978-0-674-03616-1.
  6. फिल्मों में की गई हिन्दी की दुर्गति
  7. "कश्मीर फाइल के विवेक रंजन अग्निहोत्री को मिला किशोर कुमार अलंकरण, बोले- मैं सच सामने लाता रहूंगा". punjabkesari. 2022-10-14. Retrieved 2022-10-19.
  8. Yadav, Pankaj (2022-10-13). "National Kishor Kumar Award: अशोक मिश्रा, अमिताभ भट्टाचार्य और विवेक रंजन अग्निहोत्री राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से सम्मानित". India TV Hindi News. Retrieved 2022-10-19.
  9. "Zee News: Latest News, Live Breaking News, Today News, India Political News Updates". Zee News. Retrieved 2022-10-19.
  10. "Vivek Ranjan Agnihotri 'राष्ट्रीय किशोर कुमार पुरस्कार' से होंगे सम्मानित, इन दिग्गज कलाकार को मिल चुका सम्मान". Dainik Jagran. Retrieved 2022-10-19.
  11. "विवेक अग्निहोत्री होंगे 'राष्ट्रीय किशोर कुमार पुरस्कार' से सम्मानित, कई हस्तियों को मिल चुका है अवॉर्ड". News18 हिंदी. 2022-10-12. Retrieved 2022-10-19.