मनोज कुमार
मनोज कुमार एक हिन्दी फिल्म अभिनेता हैं। उनका पूर्व नाम हरिकिशन गिरि गोस्वामी था। भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता, फिल्म निर्माता व निर्देशक हैं। अपनी फ़िल्मों के जरिए मनोज कुमार ने लोगों को देशभक्ति की भावना का गहराई से एहसास कराया। मनोज कुमार शहीद-ए-आजम भगत सिंह से बेहद प्रभावित हैं और उन्होने शहीद जैसी देशभक्ति फ़िल्म में अभिनय किया तो कई जनों की प्रेरणा बने। हिन्दी सिनेमा में मनोज कुमार ने बहुत देशभक्ति फिल्में बनाईं। उन्हें एक देशभक्त अभिनेता के रूप में भी जाना जाता है। और उनके जैसा देशभक्त एवं सुन्दर अभिनेता भारतीय सिनेमा के 100 वर्ष में दूसरा कोई नहीं हुआ।[1] 1992 में मनोज कुमार को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
मनोज कुमार | |
---|---|
![]() 2012 में मनोज कुमार | |
जन्म |
हरिकृशन गिरि गोस्वामी 24 जुलाई 1937 |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
व्यवसाय | अभिनेता, निर्देशक |
सक्रिय वर्ष | 1957–1995 |
जीवनसाथी | शशि गोस्वामी |
जीवन परिचयसंपादित करें
मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 को पाकिस्तान के अबोटाबाद में हुआ था। उनका असली नाम हरिकिशन गिरि गोस्वामी है। देश के बंटवारे के बाद उनका परिवार राजस्थान के हनुमानगढ़ ज़िले में बस गया था। मनोज ने अपने करियर में शहीद, उपकार, पूरब और पश्चिम और 'क्रांति' जैसी देशभक्ति पर आधारित अनेक बेजोड़ फ़िल्मों में काम किया। इसी वजह से उन्हें भारत कुमार भी कहा जाता है।
फिल्मी सफरसंपादित करें
मनोज कुमार की पहली फिल्म फैशन (1957) थी। उसके बाद शहीद (1965) से उन्हें लोकप्रियता मिलनी प्रारम्भ हो गई। उन्होंने अधिकतर देशभक्ति फिल्मों में अभिनय किया। वो एक फिल्म निर्माता एवं निर्देशक भी थे। उन्होने कई देशभक्ति फिल्में भी बनाईं। कुमार ने भूतपूर्व भारतीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के कहने पर उपकार बनाईं जो शास्त्री जी के दिए हुए नारे जय जवान जय किसान पर आधारित थी। मनोज कुमार की फिल्मों में 'हरियाली और रास्ता' (1962), 'वो कौन थी' (1964), 'शहीद' (1965), 'हिमालय की गोद में' (1965), 'गुमनाम' (1965), 'पत्थर के सनम' (1967), 'उपकार' (1967), 'पूरब और पश्चिम' (1969), 'रोटी कपड़ा और मकान' (1974), 'क्रांति प्रमुख हैं। फिल्म 'उपकार' के लिए मनोज कुमार को नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया था।[2]
व्यक्तिगत जीवनसंपादित करें
हिंदू कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक होने के बाद, उन्होंने फ़िल्म उद्योग में प्रवेश करने का फैसला किया।
प्रमुख फिल्मेंसंपादित करें
बतौर लेखकसंपादित करें
वर्ष | फ़िल्म | टिप्पणी |
---|---|---|
1999 | जय हिन्द | |
1989 | क्लर्क | |
1987 | कलयुग और रामायण | |
1981 | क्रांति | |
1974 | रोटी कपड़ा और मकान | |
1972 | शोर | |
1970 | मेरा नाम जोकर | |
1970 | पूरब और पश्चिम | |
1970 | यादगार | |
1967 | उपकार |
बतौर निर्मातासंपादित करें
वर्ष | फ़िल्म | टिप्पणी |
---|---|---|
1999 | जय हिन्द | |
1989 | क्लर्क | |
1983 | पेंटर बाबू | |
1981 | क्रांति | |
1974 | रोटी कपड़ा और मकान | |
1972 | शोर | |
1970 | पूरब और पश्चिम |
बतौर निर्देशकसंपादित करें
वर्ष | फ़िल्म | टिप्पणी |
---|---|---|
1999 | जय हिन्द | |
1989 | क्लर्क | |
1981 | क्रांति | |
1974 | रोटी कपड़ा और मकान | |
1972 | शोर | |
1970 | पूरब और पश्चिम | |
1967 | उपकार |
पुरस्कारसंपादित करें
फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारसंपादित करें
- 1973 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार - (1972 फ़िल्म)|
- मनोज कुमार को वर्ष २००८ मेंं मध्य प्रदेश सरकार ने किशोर कुमार सम्मान से सम्मानित किया।
सन्दर्भसंपादित करें
- ↑ "बॉलीवुड के 100 साल में नहीं आया मनोज कुमार जैसा हैंडसम हीरो,धर्मेंद्र भी इनके आगे कुछ नहीं". अमर उजाला. मूल से 24 सितंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24-09-2018.
|accessdate=
में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद) - ↑ "लाल बहादुर शास्त्री के कहने पर मनोज कुमार ने बनाई थी देशभक्ति वाली फिल्म, ऐसे बने मनोज से 'भारत कुमार'". www.bhaskar.com. मूल से 24 सितंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24-09-2018.
|accessdate=
में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)