टाइगर हिल, दार्जिलिंग

टाइगर हिल (अंग्रेज़ी: Tiger hill; 2,590 मीटर) भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के दार्जिलिंग ज़िले में, दार्जिलिंग शहर के पास, एक पर्यटन स्थल है। यहाँ से कंचनजंघा और अन्य पर्वत चोटियों का मनोरम दृश्य दिखता है, साथ ही यहाँ से विश्व की सर्वोच्च पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट भी देखी जा सकती है। टाइगर हिल, यूनेस्को की विश्व धरोहरों में शामिल दार्जिलिंग हिमालयी रेलवे के घूम रेलवे स्टेशन के पास स्थित है, जो भारत का सबसे ऊँचाई पर स्थित रेलवे स्टेशन है।

टाइगर हिल
टाइगर हिल के आसपास का दृश्य
उच्चतम बिंदु
ऊँचाई2,590 मी॰ (8,500 फीट)
निर्देशांक26°59′41″N 88°17′08″E / 26.99484°N 88.28542°E / 26.99484; 88.28542निर्देशांक: 26°59′41″N 88°17′08″E / 26.99484°N 88.28542°E / 26.99484; 88.28542
भूगोल
टाइगर हिल is located in पश्चिम बंगाल
टाइगर हिल
टाइगर हिल
टाइगर पहाड़ी की भौगोलिक अवस्थिति
स्थानदार्जिलिंग जिला, पश्चिम बंगाल, भारत
मातृ श्रेणीदार्जिलिंग हिमालयी पर्वतीय क्षेत्र

अवस्थिति संपादित करें

 
आसपास के स्थानों का मानचित्र

दार्जिलिंग तक आराम से सड़क मार्ग, रेल मार्ग और हवाई मार्ग द्वारा पहुँचा जा सकता है। यहाँ के समीपस्थ बड़े रेलवे स्टेशन सिलीगुड़ी और जलपाईगुड़ी हैं तथा समीपतम हवाई अड्डा बागडोगरा है। टाइगर हिल दार्जिलिंग से लगभग 11 किलोमीटर की की दूरी पर घूम नामक स्थान से ऊपर की ओर स्थित है। यहाँ सड़क मार्ग से आराम से पहुंचा जा सकता है। दार्जिलिंग शहर से जीप द्वारा चोटी तक पहुंचने में लगभग 40 मिनट लगते हैं। घूम स्टेशन से पहले जीप या पैदल चौरस्ता, अलबुनी और जोरबंगल पहुँचा जा सकता एवं उसके बाद पहाड़ की चढ़ाई कर जाया जा सकता है। पर्यटक आरक्षित टैक्सी बुक कर सकते हैं अथवा एक साझा जीप ले सकते हैं। नेहरू और चौक बाजार क्षेत्र में साझा जीप और टैक्सियां उपलब्ध है। यदि आप शहर से बाहर है, तो आपको पहाड़ी के पास एक होटल लेने की आवश्यकता है क्योंकि आपको अंधेरी सुबह में जल्दी जाना होगा तभी आप मनोरम दृश्यमान कर सकते हैं।[1]

टाइगर हिल संपादित करें

सूर्योदय के समय अपनी शानदार नज़ारों के लिए सबसे प्रसिद्ध है, जहां आप कम ऊंचाई पर मद्धिम किरणों के सामने कंचनजंगा और माउंट एवरेस्ट की चोटियों का अवलोकन कर सकते हैं।[2][3][4] कपासी बादलों के बीच बर्फ से ढके पहाड़ों का शानदार दृश्य पूरे देश के पर्यटकों को आकर्षित करता है। दिलचस्प बात यह है कि घूम पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग हिमालयी पहाड़ी क्षेत्र में एक छोटा पहाड़ी इलाका है। यहाँ स्थित रेलवे स्टेशन 2,258 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे, जो यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल है का तथा भारत का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन है।[5] टाइगर हिल हमेशा से पर्यटकों की पहली पसंदीदा पर्यटन स्थल रहा है।[6] इसे दार्जलिंग में स्थित "पहाड़ियों की रानी" के रूप सेे भी जाना जाता है।

कंचनजंघा की चोटियों को सूर्योदय के समय सूर्य उगने से पहले यहाँ से देखना एक प्रमुख पर्यटन आकर्षण है। टाइगर हिल और माउंट एवरेस्ट के बीच की सीधी दूरी 107 मील (172 किलोमीटर) है। स्वच्छ आकाश की दशा में दक्षिण की ओर स्थित कुर्सियांग शहर भी यहाँ से दिखाई देता है और बीच में तीस्ता, महानंदा, बालासोर और मेची नदियाँ भी दक्षिण की ओर प्रवाहित होती दिखती हैं। तिब्बत में स्थित चुमल राई पर्वत यहां से 84 मील (135 किलोमीटर) दूर है, जो कोलरा पर्वत के ऊपर दिखाई देता है। सेंचल वन्यजीव अभयारण्य टाइगर हिल के बहुत ही समीप स्थित है। [7] [8][9][10][11]

 
टाइगर हिल से कंचनजंघा पर्वत का पैनोरमिक दृश्य

चित्र दीर्घा संपादित करें

इन्हें भी देखें संपादित करें

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Tiger Hill - West Bengal Tourism, Experience Bengal,". www.wbtourismgov.in (अंग्रेज़ी में). Dept. of Tourism, Govt. of W. B. मूल से 11 अप्रैल 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 अप्रैल 2020.
  2. Vanessa Betts (30 October 2013). Footprint Focus - Kolkata and West Bengal. Footprint Travel Guides. पपृ॰ 84–. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-1-909268-41-8. मूल से 15 दिसंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 अप्रैल 2020.
  3. Michael Wild (2010). Baedekeriana. Lulu.com. पपृ॰ 277–. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-9565289-0-2.
  4. "Tiger Hill". Times of India Travel.
  5. S. S. Negi (1998). Discovering the Himalaya (अंग्रेज़ी में). Indus Publishing. पपृ॰ 48–. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-81-7387-079-8.
  6. "West Bengal General Knowledge Digest". मूल से 23 दिसंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 अप्रैल 2020.
  7. "India - A Travel Guide".
  8. BR, Sunkara. Tiger Hill Are you afraid of the tigers?. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9783739603230.
  9. "Northeast India By Joe Bindlos".
  10. "The Gods in Their Cities: Geomantic Locales of the Ray Masters And Great White Brotherhood, And How to Interact With Them".
  11. "Frommer's India By Pippa de Bruyn, Keith Bain, David Allardice, Shonar Josh". मूल से 4 फ़रवरी 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 अप्रैल 2020.