तसलीमा नसरीन

कवि, स्तंभकार, उपन्यासकार

तसलीमा नसरीन (जन्म : २५ अगस्त १९६२)[a] बांग्ला लेखिका एवं भूतपूर्व चिकित्सक हैं जो १९९४ से बांग्लादेश से निर्वासित हैं। १९७० के दशक में एक कवि के रूप में उभरीं तसलीमा १९९० के दशक के आरम्भ में अत्यन्त प्रसिद्ध हो गयीं। वे अपने नारीवादी विचारों से युक्त लेखों तथा उपन्यासों एवं इस्लाम एवं अन्य नारीद्वेषी मजहबों की आलोचना के लिये जानी जाती हैं।[1][2][3] उन्होंने 1990 के दशक की शुरुआत में अपने निबंधों और उपन्यासों के कारण वैश्विक ध्यान प्राप्त किया, जो नारीवादी विचारों और आलोचनाओं के साथ था कि वह इस्लाम के सभी "गलत" धर्मों के रूप में क्या करती हैं।[4] वह प्रकाशन, व्याख्यान और प्रचार द्वारा विचारों और मानवाधिकारों की आजादी की वकालत करती है।[5][6]

तसलीमा नसरीन
२०१९ में तसलीमा नसरीन
स्थानीय नामতসলিমা নাসরিন
जन्म25 अगस्त 1962 (1962-08-25) (आयु 61)[a]
मयमनसिंह, पूर्वी पाकिस्तान
(वर्तमान बांग्लादेश)
पेशाकवित्री, समीक्षक, उपन्यासकार
नागरिकताबांग्लादेश, भारत, स्वीडन
काल1973 – वर्तमान
विषयमानवतावाद
आंदोलनमहिला अधिकार, मानव अधिकार, धर्मनिरपेक्ष आंदोलन

हस्ताक्षर
वेबसाइट
taslimanasrin.com

जीवनी संपादित करें

तसलीमा का जन्म प्रचलित रूप से २५ अगस्त सन् १९६२ को माना जाता है, परन्तु वास्तव में उनका जन्म ५ सितंबर १९६० ई० (सोमवार)[a]  को तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) के मयमनसिंह शहर में हुआ था। उन्होंने मयमनसिंह मेडिकल कॉलेज से १९८६ में चिकित्सा स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद सरकारी डॉक्टर के रूप में कार्य आरम्भ किया जिस पर वे १९९४ तक थीं। जब वह स्कूल में थी तभी से कविताएँ लिखना आरम्भ कर दिया था।

बांग्लादेश में उनपर जारी फ़तवे के कारण आजकल वे कोलकाता में निर्वासित जीवन जी रही हैं। हालांकि कोलकाता में मुसलमानों के विरोध के बाद उन्हें कुछ समय के लिये दिल्ली और उसके बाद फिर स्वीडन में भी समय बिताना पड़ा लेकिन इसके बाद जनवरी २०१० में वे भारत लौट आईं। उन्होंने भारत में स्थाई नागरिकता के लिये आवेदन किया है लेकिन भारत सरकार की ओर से उस पर अब तक कोई निर्णय नहीं हो पाया है। यूरोप और अमेरिका में एक दशक से भी अधिक समय रहने के बाद, तस्लीमा 2005 में भारत चले गए, लेकिन 2008 में देश से हटा दिया गया, हालांकि वह दिल्ली में रह रही है, भारत में एक आवासीय परमिट के लिए दीर्घावधि, बहु- 2004 के बाद से प्रवेश या 'एक्स' वीज़ा।[11][12] उसे स्वीडन की नागरिकता मिली है।[13]

स्त्री के स्वाभिमान और अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए तसलीमा नसरीन ने बहुत कुछ खोया। अपना भरापूर परिवार, दाम्पत्य, नौकरी सब दांव पर लगा दिया। उसकी पराकाष्ठा थी देश निकाला।

नसरीन को रियलिटी शो बिग बॉस 8 में भाग लेने के लिए कलर्स (टीवी चैनल) की तरफ से प्रस्ताव दिया गया है। तसलीमा ने इस शो में भाग लेने से मना कर दिया है।[14]

कृतियाँ संपादित करें

 
तसलीमा नसरीन, २००७ में
 

उपन्यास संपादित करें

  • लज्जा
  • अपरपक्ष (उच्चारण : ओपोरपोक्ख)
  • निमंत्रण (उच्चारण : निमोन्त्रोन)
  • फेरा
  • बेशरम

आत्मकथा संपादित करें

  1. मेरे बचपन के दिन (बाङ्ला : आमार मेयेबेला)
  2. उत्ताल हवा
  3. द्विखंडित (बाङ्ला उच्चारण : द्विखंडितो)
  4. वे अंधेरे दिन (बाङ्ला : सेई सोब अंधोकार)
  5. मुझे घर ले चलो
  6. नहीं, कहीं कुछ भी नहीं
  7. निर्वासन

कविता संपादित करें

क्या आप वास्तव में सोचते हैं, एक ईश्वर जिसने ब्रह्मांड, अरबों आकाशगंगाओं, सितारों, अरबों ग्रहों को बनाया है - धुंधला नीले बिंदु (यानी पृथ्वी) पर कुछ छोटी चीजों को पुरस्कृत करने का वादा करता है कि वे बार-बार कह रहे हैं कि वह सबसे महान और दयालु है उसके लिए उपवास रखने के लिए? इस तरह के एक महान निर्माता इतने आत्ममोह/ आत्मपूजा वाले नहीं हो सकते है!
-तसलीमा नसरीन[15]

  • निर्बासितो बाहिरे ओन्तोरे
  • निर्बासितो नारीर कोबिता
  • खाली खाली लागे
  • बन्दिनी (उच्चारण : बोन्दिनी)

निबन्ध संग्रह संपादित करें

  1. नष्ट लड़की नष्ट गद्य (बाङ्ला : नोस्टो मेयेर नोस्टो गोद्दो)
  2. छोटे-छोटे दुःख (छोटो च्होटो दुखो कोथा)
  3. औरत का कोई देश नहीं (नारीर कोनो देश नेई)

सम्मान एवं पुरस्कार संपादित करें

अपने उदार तथा स्वतंत्र विचारों के लिये तसलीमा को देश-विदेश में सैकड़ों पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किये गये हैं। इनमें से कुछ ये हैं-

  • आनन्द साहित्य पुरस्कार, १९९२ एवं २०००।
  • नाट्यसभा पुरस्कार, बांलादेश, १९९२
  • यूरोपियन पार्लामेन्ट द्वारा विचार स्वातंत्य के लिये दिया जाने वाला शखारोव पुरस्कार, १९९४
  • फ्रान्स सरकार द्वारा प्रदत्त मानवाधिकार पुरस्कार, १९९४
  • फ्रान्स का 'एडिक्ट ऑफ नान्तेस' पुरस्कार, १९९४
  • स्विडिश इन्टरनेशनल पेन द्वारा प्रदत्त कुर्त टुकोलस्की पुरस्कार, १९९४
  • संयुक्त राष्ट्र का मानवाधिकार के लिये हेलमैन-ह्यामेट ग्रान्ट सम्मान, १९९४
  • 'Emperor Has No Clothes Award', Freedom From Religion Foundation, USA, 2015

टिप्पणियाँ संपादित करें

  1. तसलीमा नसरीन की जन्मतिथि 25 अगस्त 1962 प्रचलित है, परंतु यह तिथि वास्तविक जन्म तिथि की जानकारी के लिए सही नहीं है। वस्तुतः यह तिथि उनके प्रेमी और पति रह चुके रुद्र के द्वारा बंगाली पंजिका के सहारे निर्धारित की गयी जन्मतिथि है।[7] परंतु किसी न किसी प्रकार की भूल उनसे निश्चित रूप से हो गयी है। तसलीमा नसरीन की जन्मतिथि अंग्रेजी वर्ष के अनुसार वस्तुतः किसी को मालूम नहीं थी। मालूम था तो यह कि उनका जन्म बारह रवि उल अव्वल सोमवार को प्रातः काल हुआ था।[8] इसी के आधार पर रुद्र ने उक्त जन्मतिथि निर्धारित की। परंतु 25 अगस्त 1962 को न तो रवि उल अव्वल की बारहवीं तारीख थी और न ही सोमवार था। वस्तुतः उस दिन तेईस रवि उल अव्वल शनिवार था।[9] बारह रवि उल अव्वल सोमवार 5 सितंबर 1960 ई० को था[10] जो कि तसलीमा नसरीन की वास्तविक जन्मतिथि सिद्ध होती है। आसपास के आगे-पीछे के कई वर्षों को देखने पर भी बारह रवि उल अव्वल सोमवार 5 सितंबर 1960 ई० को ही होता है। अतः 5 सितंबर 1960 ही उनकी सही जन्म तिथि है। उनके बचपन में घटी घटनाओं के विचार से भी यही जन्मतिथि बिल्कुल सही प्रतीत होती है।

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "सोशलः 'क्या जन्नत में हूरों के साथ लेस्बियन कर सकती हैं सेक्स?'". मूल से 8 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 अक्तूबर 2017.
  2. "Why are Hindus trying to prove that they can become ISIS-like extremists: Taslima Nasreen". मूल से 16 दिसंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 दिसंबर 2017.
  3. "A new, invisible Partition is happening in India between Hindus and Muslims". मूल से 1 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 अगस्त 2018.
  4. "Indian liberals want to support everything Muslim, but that's not the way to equal rights". मूल से 8 मई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 मई 2019.
  5. "Deepika Padukone's hearty laughter at her wedding has shattered an age-old culture:Taslima Nasreen". मूल से 22 नवंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 नवंबर 2018.
  6. "HUMAN RIGHTS: Taslima Nasreen Vows to Continue Her Campaign - Inter Press Service". www.ipsnews.net. मूल से 29 जुलाई 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 January 2018.
  7. उत्ताल हवा, तसलीमा नसरीन, वाणी प्रकाशन, नई दिल्ली, संस्करण-2012, पृष्ठ-450.
  8. मेरे बचपन के दिन, तसलीमा नसरीन, वाणी प्रकाशन, नई दिल्ली, संस्करण-2009, पृष्ठ-56.
  9. श्रीवेङ्कटेश्वर शताब्दी पञ्चाङ्ग, संपादक- पंडित ईश्वरदत्त शर्मा, खेमराज श्रीकृष्णदास, मुंबई, संस्करण-2005 ई०, पृष्ठ-266.
  10. श्रीवेङ्कटेश्वर शताब्दी पञ्चाङ्ग, संपादक- पंडित ईश्वरदत्त शर्मा, खेमराज श्रीकृष्णदास, मुंबई, संस्करण-2005 ई०, पृष्ठ-238.
  11. "Taslima Nasreen's long-term visa extended by just 2 months". मूल से 22 जनवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 अक्तूबर 2017.
  12. "Exiled Bangladeshi author Taslima Nasrin opens up on her Delhi connect". मूल से 9 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 अक्तूबर 2017.
  13. "Taslima Nasreen's India resident permit expires, Centre yet to take call". मूल से 9 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 अक्तूबर 2017.
  14. "बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन को पसंद नहीं "बिग बॉस", ठुकराया ऑफर". पत्रिका समाचार समूह. ४ अगस्त २०१४. मूल से 7 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ४ अगस्त २०१४.
  15. "Taslima on God's narcissism". अभिगमन तिथि 31 May 2018.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें