निर्देशांक: 21°23′N 79°44′E / 21.38°N 79.73°E / 21.38; 79.73 तुमसर महाराष्ट्र राज्य के भंडारा जिले का एक शहर है। नगर का नाम यहां पायी जाने वाली एक मछली "तुम" के नाम पर पड़ा है। इससे पूर्व इस नगर का नाम कुबेर नगरी था। तुमसर की स्थिति 21°23′N 79°44′E / 21.38°N 79.73°E / 21.38; 79.73[1] निर्देशाम्क पर है। यहां की समुद्र सतह से ऊंचाई २७२ मीटर (८९२ फीट) है। तुमसर वेनगंगा नदी से लगभग ६ कि.मी., भंडारा से ३० कि.मी., नागपुर से ९५ कि.मी., गोंदिया से ६५ कि.मी., जबलपुर से ३०० कि॰मी॰ है। २००५ की जनगणना के अनुसार[2], तुमसर की जनसंख्या ६५,००० है। इसमें ५१% पुरुष और ४९% स्त्रियां हैं। तुमसर की साक्षरता दर ८५% है, जो राष्ट्रीय औसत साक्षरता दर ५९.५% से कहीं अधिक है। पुरुष साक्षरता दर ८५% एवं स्त्री साक्षरता दर ८३% है। तुमसर की १५% जनसंक्या ६ वर्ष से नीचे की है।

तुमसर
—  city  —
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०)
देश  भारत
राज्य महाराष्ट्र
ज़िला भंडारा
विधायक राजू कारेमोरे (राष्ट्रवादी कांग्रेस)
जनसंख्या 90,000 (2011 के अनुसार )
क्षेत्रफल
ऊँचाई (AMSL)

• 272 मीटर (892 फी॰)

इस शहर के अधिकांश नागरिक अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़ी जातियों से हैं। यहां का व्यापार सिंधी समुदाय के वर्चस्व में है। यहां की प्रमुख भाषामराठी है और अधिकतर लोग हिन्दी भी बोलते हैं।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Falling Rain Genomics, Inc - Tumsar". मूल से 6 दिसंबर 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 मई 2010.
  2. "भारत की जनगणना २००१: २००१ की जनगणना के आँकड़े, महानगर, नगर और ग्राम सहित (अनंतिम)". भारतीय जनगणना आयोग. अभिगमन तिथि 2007-09-03.