तुवालू
तुवालू (पूर्व में इलाइस आईलैंड) प्रशांत महासागर में हवाई और आस्ट्रेलिया के बीच स्थित एक पोलिनेशियाई द्वीपीय देश है। राजधानी बैआकू इसके निकटवर्ती देश किरिबाती, समोआ और फ़िजी हैं। यह देश चार द्वीप और और पांच एटाल से मिलकर बना है। 12,373 लोगों की जनसंख्या के साथ यह दुनिया का तीसरा कम जनसंख्या वाला संप्रभु देश है, इससे कम आबादी वाले देशों में केवल वेटिकन और नारु ही हैं। क्षेत्रफल के लिहाज से महज 26 वर्ग किमी के दायरे के साथ यह दुनिया का चौथा सबसे छोटा देश है, केवल वेटिकन सिटी (0.44 वर्ग किमी), मोनाको (1.95 वर्ग किमी) और नारु (21 वर्ग किमी) इससे छोटे हैं। यह द्वीपीय देश 19वीं शताब्दी के अंत में युनाइटेड किंगडम के प्रभाव क्षेत्र में आया। 1892 से लेकर 1916 तक यह ब्रिटेन का संरक्षित क्षेत्र और 1916 से 1974 के बीच यह गिल्बर्ट और इलाइस आईलैंड कालोनी का हिस्सा था। 1974 में स्थानीय रहवासियों ने अलग ब्रिटिश निर्भर क्षेत्र के रूप में रहने के पक्ष में मतदान किया। 1978 में तुवालू राष्ट्रकुल का पूर्ण स्वतंत्र देश के रूप में हिस्सा बन गया।
तुवालू | |
---|---|
राष्ट्रगान: [Tuvalu mo te Atua] त्रुटि: {{Lang}}: पाठ में तिरछा मार्कअप है (सहायता) (तुवालुयाई) Tuvalu for the Almighty तुवालू सर्वशक्तिमान के लिए शाही राष्ट्रगान: गॉड सेव द क्विन | |
![]() | |
राजधानी | फुनाफुति |
आधिकारिक भाषा(एँ) | तुवालुयाई, अंग्रेजी |
निवासीनाम | तवालुयाई |
सरकार | संसदीय लोकतंत्र और संवैधानिक राजशाही |
• राजशाही | चार्ल्स तृतीय |
Tofiga Vaevalu Falani | |
• प्रधानमंत्री | Kausea Natano |
स्वतंत्रता | |
• यूनाइटेड किंगडम से | 1 अक्टूबर 1978 |
क्षेत्रफल | |
• कुल | 26 कि॰मी2 (10 वर्ग मील) 226वाँ) |
• जल क्षेत्र (%) | नगण्य |
जनसंख्या | |
• जुलाई 2009 आकलन | 12,373 (213वाँ) |
GDP (PPP) | 2002 प्राक्कलन |
• कुल | $1.494 करोड़ (228वाँ) |
• प्रति व्यक्ति | ₹13071928![]() |
मुद्रा | तवालुयाई डॉलर आस्ट्रेलियाई डॉलर (AUD) |
समय मंडल | UTC+12 |
वाहन चलते हैं | left |
दूरभाष कोड | 688 |
इंटरनेट TLD | .tv |